मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Feb 26, 2009

उदंती.com, फरवरी 2009

उदंती. com, वर्ष 1, अंक 7, फरवरी 2009
- सबसे जीवित रचना वह है जिसे पढऩे से प्रतीत हो कि लेखक ने अंतर से सब कुछ फूल सा प्रस्फूटित किया है।  -शरतचंद्र
                              .....
 अनकही/ भारतीय कारोबार की छवि...
बांस गीत.... इस सुरीली तान को...- राजेश अग्रवाल

Feb 25, 2009

शेयर मार्केट की स्थिरता में मेरा योगदान

शेयर मार्केट की स्थिरता में मेरा योगदान
- त्रिभुवन पांडे
मैं सब्जी वगैरह भी मंहगाई के हिसाब से उपयोग में लाता हूं। इससे दो लाभ होता है। कम वस्तु खरीदने से बाजार में वस्तुओं की कमी नहीं होती और मंहगाई की वृद्धि का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
शेयर मार्केट में हिन्दी के एक छोटे से व्यंग्यकार का ऐसा कथा योगदान हो सकता है कि वह उसे स्थिर रखने के लिए अपनी सम्पूर्ण आर्थिक शक्ति उसमें झोंक दे। जब बुश जैसे आर्थिक भूकंप के महानायक व्हाइट हाउस में बैठकर रेक्टर स्केल से उसकी प्रभाव शक्ति नाप रहे हैं, यूरोप के पूंजी बाजार उसके भटके महसूस कर रहे हैं, भारत के रातों-रात लखपति बनने का ख्वाब देखने वाले लोग शेयर बाजार को कांपता देखकर मुश्किल से जुटाये रुपयों के डूबने की चिंता कर रहे हों तब मेरा निश्चिन्त रहना अर्थशास्त्रियों को काफी परेशान कर रहा है। इस पछाड़ खाकर गिरते शेयर मार्केट को स्थिर रखने में आखिर मेरा क्या योगदान हो सकता है। मैं जानता हूं आपको भी विश्वास नहीं हो रहा है, एडमस्मिथ और कौटिल्य को भी विश्वास नहीं होता, मुझे भी पहले स्थिरता के इस मध्यवर्गीय आर्थिक सिंद्धात पर विश्वास नहीं था लेकिन जैसे-जैसे दुनियां का बड़ा पूंजीबाजार एक के बाद एक धराशायी हो रहा है, स्थिरता के इस सिद्धांत पर मेरा विश्वास भी बढ़ता जा रहा है।
मेरा मार्केट में जो शेयर है वह सभी तरह के दबाव से मुक्त है। चावल, गेंहू, दाल, शक्कर, चाय, आलू, प्याज जैसी खाने की जरूरी चीजों में मंहगाई के बढऩे के अनुसार क्रय में कमी करता जाता हूं, इससे मार्केट में चीजों का अनुपात मंहगाई की वृद्धि के बराबर रहता है। मैं सब्जी वगैरह भी मंहगाई के हिसाब से उपयोग में लाता हूं। इससे दो लाभ होता है। कम वस्तु खरीदने से बाजार में वस्तुओं की कमी नहीं होती और मंहगाई की वृद्धि का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
शेयर मार्केट में धन के उछाल की स्थिति हो या धड़ाम से गिरकर जमीन पर लेट जाने की इसका भी मुझ पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। मैं बैंक से लेनदेन के मामले में सदैव सतर्क रहा हूं। महीने में पेंशन के रूप में जो राशि जमा होती है उसमें से पचास रुपए बैंक में छोड़ देता हूं जिससे उनका काम चलता रहे। शेष रुपए निकाल लेता हूं जिससे मेरा काम चलता रहे। महीने में केवल एक बार बैंक जाने से बैंक स्टाफ भी प्रसन्न रहता है और अनावश्यक क्यू में खड़े रहने से बच जाने के कारण मुझे भी प्रसन्नता होती है। पेंशन में जो राशि मिलती है उसमें महीने भर खर्च चल जाए तो बड़ी बात होती है। शेयर मार्केट मेरी ओर से निश्चिंत हैं। उन्हें पता है कि मैं इस जन्म में शेयर मार्केट को अस्थिर करने की स्थिति में नहीं हूं, और इस दिशा में सोचना भी मेरे लिए कठिन है।
मेरा संवेदी सूचकांक साहित्य के स्थायी भाव की तरह स्थिर है। वह काफी दिनों से एक ही बिंदु पर टिका है। जब तक महंगाई भत्ता में वृद्धि नहीं होती वह इसी तरह स्थिर रहता है। कई बार छोटे-मोटे एरियर्स के कारण थोड़ी बहुत हलचल होती है लेकिन ऐसा कभी नहीं होता कि आज यदि दस हजार पर है तो कल उछल कर सीधे बीस हजार पर पहुंच जाए।
अमेरिका के निवृत्तमान राष्ट्रपति जार्ज बुश अरबों डालर झोंककर शेयर मार्केट सहित अमेरिकी आर्थिक साम्राज्य को स्थिर बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन ईराक जैसे देशों में हमलों के कारण स्थिति जिस तरह चिंताजनक हुई है वह डीजल और पेट्रोल पर कब्जे के बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। विकासशील देश के आर्थिक विशेषज्ञ भी यह बात अच्छी तरह समझ गए हैं कि उनके देश में अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां क्यों चली आ रही हैं। आर्थिक क्षेत्र में कोई किसी की सेवा करने के लिए नहीं जाता। सब लूटने के लिए जाते हैं। ज्यादातर हुए तो लूट का थोड़ा बहुत हिस्सा उसी देश में लोक कल्याण के लिए छोड़ आते हैं।
भारत में जो आर्थिक स्थिरता है वह विश्व बंधुत्व की भावना के कारण है। मेरी भी यही स्थिति है। मैं अपने पड़ोसी से कभी नहीं लड़ता। भारत पड़ोसी देशों से नहीं लड़ता। मैं मुकदमे के खर्च से बच जाता हूं। भारत हथियारों के खर्च से बच जाता है। शेयर मार्केट में स्थिरता के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।

इस अंक के रचनाकार

परदेशीराम वर्मा
जन्म तिथि - 18 जुलाई 1947 भिलाई इस्पात संयंत्र के करीबी गांव लिमतरा में। प्रमुख कृतियां -हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में तीन उपन्यास, चार कथा संग्रह, आठ संस्मरण तथा नाटक और जीवनी प्रकाशित। सम्मान- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पंथी नर्तक स्व. देवदास बंजारे पर केंद्रित पुस्तक 'आरुग फूल' को मध्यप्रदेश शासन का माधवराव सप्रे सम्मान । 2003 में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा मानद् डी. लिट् की उपाधि। असम राइफल्स, भारतीय डाक तार विभाग, डीएमसी तथा भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवा के बाद 2002 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर स्वतंत्र लेखन। संप्रति- दुर्ग जिला जनवादी लेखक संघ 'अगासदिया' के अध्यक्ष। पता- एलआईजी, 18, आमदीनगर, भिलाई-490009, (छ.ग.)
फोन- 0788-2242217.
उमेश चतुर्वेदी
कार्य-सात साल दैनिक भास्कर के पोलिटिकल ब्यूरो में रिपोर्टिंग के बाद इंडिया टीवी के लांचिग टीम के सदस्य रहे। तीन साल जी न्यूज में सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। रूचि- साहित्यिक वैचारिक और राजनीतिक विषयों की किताबें पढऩा संप्रति- वर्तमान में सकाल टीवी में डिपुटी एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर के रुप में कार्यरत।
पता- द्वारा जयप्रकाश, एफ-23 ए, निकट शिवमंदिर,
दूसरा तल, कटवारिया सराय, नई दिल्ली-110016.
email- uchaturvedi@gmail.com
अखतर अली
जन्म तिथि - 14 अप्रेल 1960 शिक्षा - बी. कॉम, मूलत: नाटककार, निरंतर व्यग्य लेखन जारी। देश भर की पत्र पत्रिकाओं में अनेकों रचनाए प्रकाशित। हबीब तनवीर, कार्तिक अवस्थी, सलीम आरिफ, जेराडीन बोन से रंगमंच का प्रशिक्षण। नाटय स्पर्धाओं एव सम्मेलनों में शिरकत। प्रमुख नाटक- किस्सा कल्पनापुर का, नंगी सरकार, विचित्रलोक की सत्यकथा, खुल्म खुल्ला, निकले थे मांगने, नाटक की आड में, खदान दान, अमंचित नाटक प्रस्तुति। इसके अतिरिक्त प्रमुख नाटय रूपांतरण -किस्सा नागफनी ; बाकी सब खैरियत है; टोपी शुक; असमंजस बाबू की आत्मकथा। संप्रति - क्वाटिली फाउन्ड्री इन्डस्ट्रीज में कार्यरत । पता - अखतर अली, फजली अर्पाटमेंट, आमानाका, रायपुर.
मो०- 09826126781, email- akhterspritwala.co.in
रश्मि वर्मा
जन्म तिथि - 24 नवम्बर 1968 रायपुर
शिक्षा - एमए, एम फिल (मनोविज्ञान) गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा कार्य- मनोवैज्ञानिक सलाहकार रूचि- सामाजिक और साहित्यक किताबें पढऩा, पर्यटन स्थलों का भ्रमण संप्रति- उदंती.com में व्यापारिक प्रतिनिधि पता- 60/2 नेहरू नगर (ईस्ट), भिलाई (छत्तीसगढ़)
मो. 09826950466

त्रिभुवन पाण्डेय
जन्म तिथि- 21 नवम्बर 1938 धमतरी में प्रमुख कृतियां- भगवान विष्णु की भारत यात्रा (व्यंग्य उपन्यास), पम्पापुर की कथा, ब्यूटी पार्लर में भालू (व्यंग्य संग्रह), झूठ जैसा सच (लघु उपन्यास), पंछी मत हंसो (हास्य व्यंग्य एकांकी संग्रह) सुनो सूत्रधार (गीत संग्रह) महाकवि तुलसी (जीवनी) मोर्चा फीचर में व्यंग्य प्रकाशित, भारत की जनपदीय कविता के छत्तीसगढ़ खंड का संपादन। सम्मान- छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य सम्मेलन, रायपुर, स्मृति नारायण लाल परमार सम्मान-2005, साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच, मुजगहन।
पता -सोरिद नगर, धमतरी - 493773 फोन 232815।
राजेश अग्रवाल
जन्म तिथि - जन्म - 1965, छतौना(मुंगेली) के एक कृषक परिवार में शिक्षा- बीए एलएलबी। कार्य- सम्पादक के नाम चिट्ठी लिखते-लिखते अंशकालिक संवाददाता बना। लोकस्वर, नवभारत, देशबंधु, दैनिक भास्कर आदि अख़बारों में रिपोर्टर से लेकर न्यूज़ एडीटर तक कार्य। सम्मान- जशपुर की लड़कियों की ट्रैफेकिंग पर की गई रिपोर्टिंग पर पत्रकार उदयन शर्मा स्मृति राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित। संप्रति- राजस्थान पत्रिका समूह के दैनिक 'पत्रिका' भोपाल के लिये छत्तीसगढ़ का ब्यूरो प्रभारी। कभी-कभी छत्तीसगढ़ी में कविताएं और यहां की संस्कृति से जुड़ी अनोखी बातों को लिख लेता हूं? एक अनियमित प्रविष्टि वाला ब्लाग
Sarokaar.blogspot.com भी वेब पर है। पता- 15, पत्रकार कालोनी, रिंग रोड नं 2, बिलासपुर (छ. ग.) मो.098263 67433
संजीव खुदशाह
जन्म- 12 फरवरी 1973 बिलासपुर में शिक्षा-बीकाम, डीबीएमएस, एमए ( समाजशास्त्र) एलएलबी कृतिया - सफाई कामगार समुदाय, आधुनिक भारत में पिछड़ा वर्ग, लेख, कहानी एवं कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, राज्य संसाधन केंद्र (सतत शिक्षा अभियान) द्वारा हमारा पर्यावरण का प्रकाशन उपलब्धि- क्राप कटींग एक्सपेरीमेंट साफ्टवेयर का निर्माण जो छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में संचालित है, सफाई कामगार समुदाय पुस्तक को साहित्य का तेजस्विनी सम्मान तथा भारत में भंगी का अध्ययन हेतु वाशिंगटन यूनिर्वसिटी लाइब्रेरी में शामिल। संप्रति - राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक प्रोग्रामर पता- 39/350 गणेश नगर, भवानी टेन्ट हाउस के पीछे बिलासपुर (छत्तीसगढ़)495004
http://sanjeevkhudshah.webs.com/index.html,

सकारात्मक पक्ष

सकारात्मक पक्ष
भाई जयराम दास जी ने जिम्मेदार मीडिया का गढ़ छत्तीसगढ़ नामक आलेख में राजधानी में पत्रकारिता के सकारात्मक पक्ष को बखूबी प्रस्तुत किया है। कई वर्ष नागपुर में पत्रकारिता करने के बाद जब मैं रायपुर आया था तो कई मुद्दों पर स्थानीय मीडिया से मेरा विरोध रहा। इसी क्रम में नक्सलवाद के मुद्दे पर भी मेरा पत्रकारिता का मन सदैव उद्वेलित रहा है।
मुझे अच्छी तरह याद है कि राजधानी के कुछ प्रमुख समाचार पत्र हर उस खबर को प्रमुखता देते थे जिसे अंग्रेजी में प्रो-नक्सली कहा जा सकता है। इस अफवाह युद्ध के साथ हम लोगों ने संघर्ष का बिगुल फूंका और कुछ ही दिनों में समूची मीडिया का स्वर बदल गया। उस समय ऐसा लगा था कि हर सही कार्य के लिए ईश्वर मदद करता है। खैर, सलवा जुडूम और नक्सलवाद के मुद्दे पर राजधानी की मीडिया जगत का न्यायपरक नजरिया वाकई काबिले- तारीफ है। अब यह बात अलग है कि इस मानसिक समर्थन के बाद सरकार इस समस्या के समूल उच्चाटन के लिए क्या कदम उठाती है।
-अंजीव पांडेय, रायपुर से
मीडिया का स्वरूप
सुरुचिपूर्ण पत्रिका
उदंती पांचवां अंक सुरुचिपूर्ण है। मृत्युंजय के चित्रों से सुसज्जित अंक ने पत्रिका को दर्शनीय भी बना दिया है। उदय प्रकाश से विनोद साव की बातचीत सारगर्भित है। शताब्दी वर्ष पर क्रांतिकारी महिला दुर्गा भाभी को याद करने व उनके बारे में जानकारी देने के लिए धन्यवाद। आज की पीढ़ी को हमारे देश के लिए कुर्बानी देने वालों के बारे में समय- समय पर बताते रहने की जरुरत है।
-रवीन्द्र शर्मा, दिल्ली से
हिमाचल में भी एलोरा
इतनी अच्छी पत्रिका प्रकाशित करने के लिए मैं आपको बधाई देना चाहती हूं। पत्रिका में अभियान के तहत गुस्सा कॉलम की शुरुआत से हम जैसे पाठकों को अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। खुशियों का मेला, हिमचल में एलोरा... पर लेख जानकारी प्रधान है। पढ़ कर वहां जाने की इच्छा बलवती हो गई। मीडिया का गढ़ छत्तीसगढ़ ने बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर दिया। वाकई, आज मीडिया की परिभाषा बदल गई है। पर्यावरण, समाज, और पुरातन पर पठनीय सामग्री दी गई है।
-रचना कश्यप, इंदौर से
वृक्ष में देवत्व
उदंती का दिसंबर अंक पठनीय था। यूं तो सभी लेख व रचनाएं अच्छी लगीं पर हमारे लोक देवता वृक्ष के माध्यम से हमारे देश में वृक्षों में देवत्व की अवधारणा और उसकी पूजा परंपरा को उदाहरण सहित बताया गया है। आज की पीढी को समझना होगा कि हमारे पर्यावरण में वृक्ष क्यों महत्वपूर्ण है। लेखक को बधाई।
-सुशांत, नागपुर से

प्रकृति की लीला...

प्रकृति की लीला...

पिछले माह अमरीका के केलिफोर्निया में एक 33 वर्षीय स्त्री ने एक साथ आठ बच्चों को जन्म देकर सबको चमत्कृत कर दिया। छह लडक़े और दो लड़कियां में से सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन बच्चों का वजन आधा किलो से लेकर डेढ़ किलो तक है। 46 डॉक्टरों की मदद से बच्चों को सीजेरियन ऑपरेशन करके निर्धारित समय से 9 सप्ताह पहले ही जन्म दिलवाना पड़ा क्योंकि आठ बच्चों के गर्भ में होने से मां का पेट इतना बड़ा हो गया था कि उसका जीवन ही संकट में पड़ गया था।

14 बच्चों की यह मां जरुर कोई जीवट महिला होगी जिसने एक साथ आठ बच्चों को अपने गर्भ में पालने का साहस किया। मीडिया जगत इस मां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी इकठ्ठा करने में लगी रही और अंतत: उसने यह जानकारी हासिल कर ली कि नादिया सुलेमान नाम की इस महिला ने अपने एक दोस्त के शुक्राणुओं की मदद फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से गर्भधारण किया था। इस तकनीक से मल्टीपल प्रेगनेन्सी की बहुत अधिक संभावना रहती है। गर्भकाल के दौरान ही महिला को सोनोग्राफी तथा अन्य मेडिकल जांच से आठ भ्रूण होने का पता चल गया था। लेकिन उसने सभी बच्चों को जन्म देने का निर्णय कर लिया। यद्यपि मीडिया की बहुत कोशिश के बाद भी उसने बच्चो के पिता के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। उसने अपने इन आठ बच्चों के नाम रखे हैं- नोआह एंजल, सिस्टर मालियाह एंजल, इसियाह एंजल, नारियाल एंजल, जेरेमियाह एंजल, जोसियाह एंजल और मेकेय एंजल।

आश्चर्य तो यह है कि इस महिला के पहले से ही आठ साल के कम उम्र के छह: बच्चे और हैं उनमें से दो जुड़वा हैं। अब अपने 14 बच्चों को पालने के लिए नादिया ने इंटरनेट में लोगों से सहयोग की अपील की है। नाडिया अपने माता- पिता के साथ ही रहती है।

अमरीका में आठ बच्चे एक साथ पैदा होने की यह दूसरी घटना है। 10 वर्ष पहले भी अमरीका के टेक्सास राज्य में एक स्त्री ने आठ बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी, बाकी सात बच्चे अब 10 वर्ष के हो गए हैं। इससे पहले 1971 में आस्ट्रिया में एक और महिला ने 9 बच्चों को जन्म दिया था। जानकारी के अनुसार उनमें से संभवत: एक-दो ही जीवित बच पाए थे। प्रकृति की लीला अपरमपार है।

नानस्टाप हंसी...
बच्चों को हंसते-खेलते देखना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन एक चीनी दंपत्ति के लिए उनकी बेटी की हंसी ही परेशानी की वजह बन गई है। दरअसल उनकी बेटी शू पिंगुई पिछले 12 वर्षो से लगातार हंस रही है।

शू पिंगुई 8 माह की थी तब से यह सिलसिला जारी है। दो साल की उम्र के बाद से उसने बोलना बंद कर दिया और लगातार हंसती रहती है। बेटी के कितने ही इलाज के बाद भी यह बीमारी ठीक नहीं हो रही है। शू के पिता वीमिंग कहते हैं कि उसे हंसता देख कर हम दोनों को बहुत दुख होता है। वहीं चांगकिंग मेडिकल कालेज के डाक्टर, शू के दिमाग की स्कैनिंग करने की सोच रहे हैं ताकि उसके लगातार हंसने के कारणों का ठीक-ठीक पता लगाया जा सके। कितनी अजीब बात है शू के लिए उसकी हंसी ही श्राप बन गई है।

वह चार साल तक पलंग के नीचे छुपा रहा

डांट या मार से बचने के लिए प्राय: बच्चे मां के आंचल के पीछे छिप जाते हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पुलिस से बचने के लिए रोमानिया के एक चोर पेट्रू सुसानू चार साल तक मां के पलंग के नीचे छिपा रहा।
व्लादेनी स्थित पैतृक घर में सुसानू ने बिस्तर के नीचे छिपे रहने की शानदार व्यवस्था बना रखी थी। किसी को पता न चले इसलिए वह खुद को फर्श के नीचे बने लकड़ी के बक्से में छिप कर रहता था। पता न चले इसलिए उसने उस जगह को एक गलीचे से ढक रखा था। लेकिन चार साल चकमा देने के बाद पड़ोसियों व एक दुकानदार के जरिए पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। दरअसल पड़ोसियों ने पेट्रू की मां को दुकान से सिगरेट व बीयर लाते देखा जबकि वह न तो सिगरेट पीती है न शराब। दुकानदार को शक तब हुआ जब सुसानू की मां रोज उसी ब्रांड की सिगरेट दुकान से लेकर जाती थी, जिस ब्रांड की सिगरेट उसके दुकान से हमेशा चोरी होती थी।

सुसानू की 2005 में की गई चोरी के आरोप में पुलिस को तलाश थी। फिलहाल जेल में वह चार साल की सजा काट रहा है। सुसानू के लिए पलंग के नीचे चार साल तक छिपे रहने की बजाय बाहर आकर जेल की सजा काटना शायद ज्यादा आसान होगा।