मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label आशा भाटी. Show all posts
Showing posts with label आशा भाटी. Show all posts

Jan 18, 2013

दामिनी के लिए



दामिनी के लिए
- आशा भाटी

घायल तन और मन लेकर
कहाँ चली गई हो तुम
यादों में सदा रहोगी
कभी न भूलेंगे तुम्हें
कहीं से कोई आवाज आई है
मानवता तार-तार हुई है
किसी ने नहीं सुनी तुम्हारी पुकार
सब दरवाजे बंद थे
जनमानस आहत हुआ है
उठी है न्याय की गुहार
कितनी प्रार्थना की थी तुम्हारे लिए
लगता है सब बेकार गई
तुम थीं तो एक आस लगी थी
शायद कोई चमत्कार हो जाये
जब जिंदगी संघर्ष कर रही थी
मौत कहीं चुपचाप खड़ी थी
जिंदगी हार गई तुमने विदा ले ली
फिर कभी न लौटने के लिए 
तुम इतिहास के पन्नों में समा गई हो
तो क्या कहें बस अंतिम विदा, अंतिम विदा।

संपर्क: 13/89 इंदिरा नगर, लखनऊ – 226016¸ फोन. 0522-2712477

Oct 29, 2011

ये चेहरा अपना सा लगता है

- आशा भाटी
गाँधी को देखा तो नहीं है हमने।
पर ये चेहरा गाँधी से मिलता है।
बहुत सादा है पर बहुत अपना सा लगता है।
एक सुलगता क्रांति का तूफान दिल में लिए हैं।
पर चेहरे पर एक शीतल चांदनी बिखरी है।
इस आवाज में कोई जादू है कि
खिंचते चले आ रहे हैं लोग।
उनकी आवाज ने देश के
सोए जनमानस को जगाया है।
जंतर- मंतर एक बड़ा सा आंगन बन गया है।
भ्रष्टाचार से त्रस्त लोगों का ठिकाना बन गया है।
अन्ना तुमने बीड़ा उठाया है,
नेताओं के काले चेहरों से नकाब उठाने का।
भ्रष्टाचार के राक्षसों से देश को बचाने का।
एक अंधी- बहरी सरकार को जगाने का।
इससे अच्छा उपाय और क्या हो सकता है।
कई बार क्रांतियां इस तरह भी आती हैं।
अहिंसा से भी अपनी बात कही जाती है।
हमारी कामना है ये अभियान सफल बने।
भारत फिर से महान और शक्तिशाली बने।
संपर्क- शताक्षी, 13/ 89 इन्दिरा नगर,
लखनऊ 226016,फोन. 0522- 2712477

Nov 23, 2008

हवा कुछ कहती नहीं है....

हवा कुछ कहती नहीं है....
-आशा भाटी


हवा कुछ कहती नहीं है

ये देखती है सुनती है नि:शब्द चली जाती है

कहने को बहुत कुछ है पर ये कहती नहीं है



आंगन में सोई हैं कुछ लड़कियां

कुछ बातें की हैं उन्होंने भावी जीवन की

कुछ मीठे सपने संजोये हैं अभी- अभी

ये आती है, उन्हें हौले से छूती है

गुजर जाती है, पर कुछ कहती नहीं है

किसी का इन्तजार करती प्रिया को देखती है

सहेली बन कर कुछ देर रुकती है

प्रिय का कुछ संदेश ले जाना चाहती है

पर कुछ कहती नहीं है



किसी सोये हुए शिशु के पास जाती है

कभी हौले से देती है थपकियां, कोई लोरी

कोई परियों की कहानी सुनाना चाहती है

पर कुछ कहती नहीं है।


पता: शताक्षी, 13/ 89 इन्दिरा नगर, लखनऊ 226016