मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label लेखक. Show all posts
Showing posts with label लेखक. Show all posts

Jul 11, 2010

इस अंक के लेखक

एलएन शीतल
जन्म- 7 अगस्त 1958। शिक्षा एम.ए. हिन्दी- केयूके हरियाणा से, बी.जे. एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से। गत 30 वर्षो से देश के विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य का अनुभव। दैनिक समाचार पत्रों नवभारत (भोपाल), अमर उजाला (उत्तराखंड, देहरादून), भास्कर (ग्वलियर, भोपाल, कोटा), हरिभूमि (रायपुर) में संपादक एवं समूह संपादक के पदों पर कार्य। सामाजिक, राजनीतिक एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर निरंतर लेखन। आकाशवाणी की पत्रकारिता से जुड़ी परियोजना पर शृंखलाबद्ध लेख। मानवीय अंतरमन का विशेष अध्ययन। संप्रति- संपादक, राष्ट्रीय सहारा, देहरादून (उत्तराखंड)
स्थायी पता- 12, टाइप-4, सेक्टर-बी, पीपलानी, भोपाल 462021
मोबाइल- ९५५७२९०००६, ९३०१८२०३१५, Email: lnshital@rediffmail.com
के. पी. सक्सेना 'दूसरे'
10 मार्च 1947 सतना मध्यप्रदेश में जन्म। शिक्षा- एम.एस.सी., एम.ए, एल.एल.बी। प्रकाशित कृतियां- नूतन प्रसून, शायद बात तुम्हारे मन की (काव्य संग्रह), एक महंगा प्रायश्चित (कथा संग्रह), परत-पर-परत (लघुकथाएं) तथा अनेक रचनाएं पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित। प्रसारण- आकाशवाणी से कहानियां, टेली प्ले निष्कर्ष रायपुर दूरदर्शन से, नाट्य निर्देशन एवं मंचन भोपाल व सतना में, कतिपय कवि गोष्ठी सम्मेलन व नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली के स्वर्ण जयंती के अवसर पर काव्य पाठ। सम्मान- अस्मिता, शंखनाद 2004, हिन्दी प्रतिष्ठा सम्मान 2006, तथा बख्शी सृजन पीठ से सम्मानित।
संप्रति: अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सीनियर सिटीजन्स।
पता- श्री शांतिनाथ नगर, टाटीबंध, रायपुर (छत्तीसगढ़) 492099
मोबाइल- 09584025175
Email: kashipsaxsena@yahoo.co.in
डॉ. श्याम सखा श्याम
जन्म- 28 अगस्त 1948 रोहतक । शिक्षा- एमबीबीएस, एफसीजीपी, एलएलबी। चिकित्सा सेवा के अतिरिक्त पठन, लेखन, छायांकन एवं घुमक्कड़ी। प्रकाशित पुस्तकें- 3 उपन्यास, 3 कहानी संग्रह, 4 कविता संग्रह, 1 गजल संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, एक दोहा सतसई तथा 1 लोक कथा संग्रह। अनेक पुरस्कार एवं सम्मान- पं. लखमी चंद पुरस्कार (हरियाणा साहित्य अकादमी का लोक- साहित्य व लोक संस्कृति पर सर्वोच्च पुरस्कार), 6 पुस्तकें व 5 कहानियां हिन्दी व पंजाबी अकादमी द्वारा पुरस्कृत। पद्मश्री मुकुटधर पांडेय (छत्तीसगढ़ सृजन सम्मान 2007), कथा संग्रह अकथ हेतु अंबिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण 2007 में, कथा- बिम्ब कथा पुरस्कार मुम्बई, राष्ट्रधर्म कथा पुरस्कार 2005 लखनऊ।
सम्प्रति: हरियाणा के रोहतक नगर में निजी नर्सिंग होम चला रहे है।
Email: shyam.skha@gmail.com

Jun 5, 2010

इस अंक के लेखक

राजीव कुमार धौम्या
10 अप्रैल 1952 को मोगा पंजाब में जन्म। शिक्षा- बी.एस.सी., बी.ए. ऑनर इंग्लिश, बी.एड.। संप्रति- भारतीय स्टेट बैंक में वरिष्ट अधिकारी।
रूचियां- साहित्य की पुसत्कें पढऩा विशेषतया उर्दू काव्य पढऩे में। इसके अतिरिक्त भ्रमण एवं प्रकृति से लगाव।
अंग्रेजी के समस्त प्रमुख समाचार पत्रों में सामाजिक राजनीतिक एव साहित्यिक विषयों पर संपादक के नाम पत्रों का प्रकाशन।
पता: ए-2 / 122 रजौरी मार्डन, नई दिल्ली 110027 ईमेल: lotus19@msn.comमोबाइल नं. 09818018523
शास्त्री जे सी फिलिप
बचपन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीता, जहां उन्होंने कई स्वतंत्रता सेनानियों से शिक्षा एवं प्रेरणा पाई। एक समर्पित लेखक, अनुसंधानकर्ता एवं हिन्दी-सेवी हैं। भौतिकी, देशीय औषधिशास्त्र, और ईसा के दर्शन शास्त्र में अलग- अलग विश्वविद्यालयों से डाक्टरेट। आजकल पुरातत्व के वैज्ञानिक पहलुओं पर अपने अगले डाक्टरेट के लिये गहन अनुसंधान। एक अमरीकी विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति। 6 भाषाओं में 60 से अधिक ग्रन्थ एवं 6000 से अधिक लेख, दर्शन, धर्म, भौतिकी, विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, संगणक, मनोविज्ञान, भाषा, जर्नलिस्म, पुरावस्तुशास्त्र, एवं देशी चिकित्सा पद्धतियों पर लिखा है। उनका लिखा 'हिन्दु धर्म परिचय' मलयालम भाषा में एक प्रसिद्ध पाठ्य पुस्तक है।
उनका ब्लाग है- sarathi.info
पारितोष चक्रवर्ती
7 अप्रैल 1951 को सक्ती छत्तीसगढ़ में जन्म शिक्षा - एमए, बीजे।
प्रमुख कृतियां- अंधेरा समुद्र, कोई नाम न दो (प्यार की कहानियां), घर बुनते हुए, सड़क नं. 30 (कहानी संग्रह), आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा (व्यंग्य संग्रह) अक्षरों की नाव, ऊंचाइयों वाला बौनापन (कविता संग्रह), अभिशप्त दाम्पत्य (लघु उपन्यास) मुखौटे (पुरस्कृत नाटक), नक्सलवाद एवं छत्तीसगढ़ पर दो पुस्तिकाएं। 20 वर्षों तक सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्योगों में अफसरी, 25 वर्ष से पत्रकारिता, अंतिम नौकरी जनसत्ता रायपुर में।
संप्रति- कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित माधव राव सप्रे राष्ट्रवादी पत्रकारिता शोधपीठ में अध्यक्ष। स्थानीय व राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लेखन।
पता: सी-29 आकृति, सेक्टर-3, देवेन्द्र नगर, रायपुर (छ.ग.) 492001 मोबाइल नं. 092292 59201
अब्दुल कलाम
वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ में कार्यरत।
पिछले बीस वर्षों से विभिन्न दैनिक अखबारों एवं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन।
हिन्दुस्तान टाइम्स द्वारा आयोजित तात्कालिक कविता लेखन में प्रथम पुरस्कार।
पता: एमआईजी 1/985, आमदी नगर, भिलाई छत्तीसगढ़। मोबाइल नं. 9893848190
डॉ. शंकुतला किरण
अजमेर राजस्थान में जन्मी शकुन्तला किरण की शिक्षा एमए (हिन्दी साहित्य), पीएचडी- हिन्दी लघुकथा पर राजस्थान विश्व विद्यालय द्वारा (इस विषय पर देश- विदेश के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा सर्वप्रथम पंजीकृत एवं स्वीकृत शोध ग्रंथ)। संपादन सहयोग- न्यू लाइट, प्रज्ञा (पत्रिकाएं), देह से अदेह (पुस्तक)। प्रकाशित पुस्तकें - हिन्दी लघुकथा (आलोचात्मक पुस्तक) अहसासों के अक्श (काव्य संग्रह) राजस्थानी व्रत त्यौहार संबंधी लोक कथाओं का सांस्कृतिक मूल्यांकन (प्रकाशनाधीन) क्षेत्र- राजनीतिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी निभाने के बाद अब अध्यात्म पथ की ओर अग्रसर।
संप्रति- निदेशिका, मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, पुष्कर रोड अजमेर- राजस्थान। मोबाइल नं. 09351590002, ई-मेल: sainidhiraj@rediffmail.com

May 24, 2010

इस अंक के लेखक

कृष्ण कुमार मिश्र
जन्म- 11-08-1977, स्कूली शिक्षा मैनहन की प्राथमिक पाठशाला में, मितौली के राजा लोने सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कक्षा आठ, इण्टर कालेज लखीमपुर शहर के धर्म सभा में, विज्ञान स्नातक की शिक्षा युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर से, एशिया के विशालतम महाविद्यालय दयानन्द एंग्लों वैदिक कालेज से परास्नातक की शिक्षा जन्तुविज्ञान में प्रथम श्रेणी से, यहीं से शुरूवात हुई प्रकृति का अध्ययन करने की उत्कंठा अत: पी.एचडी. में दाखिला लेकर मैं चल पड़ा अपने दुधवा जंगल की तरफ। यात्रा जारी है।
फिलवक्त वन्य जीवन के शोधार्थी है, पर्यावरण व जीव-जन्तु सरंक्षण को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत, अखबारों, पत्रिकाओं, और वैज्ञानिक जरनल्स में लेखन कार्य, अध्यापन के साथ-साथ किसान परिवार से होने के कारण खेती जैसा सुन्दर रचनात्मक कार्य भी। फोटोग्राफी का शौक।
पता- 77, कैनाल रोड, शिव कालोनी,
लखीमपुर खीरी-262701 उत्तर प्रदेश
Email: dudhwajungles@gmail.com, www.dudhwalive.com
गंभीर सिंह पालनी
जन्म 14 अप्रैल 1958 नैनीताल जनपद शिक्षा - कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल एम.ए. (हिन्दी) पहली कहानी नवम्बर 1978 में कहानी पत्रिका संपादक श्रीपतराय ) में प्रकाशित। उसके बाद देश भर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां, कविताएं, लघुकथा का प्रकाशन। कहानी संग्रह मेंढ़क तथा कविता संग्रह नाग कन्या के किले में प्रकाशित। मेंढ़क पुस्तक के लिए अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति साहित्य सम्मान। कादम्बिनी की अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में कहानी बुनने वाली उंगलियां पुरस्कृत। पिछले ढेड़ दशक की चुप्पी के बाद पुन: सक्रिय। पता- प्रबंधक, नैनीताल बैंक लि। प्रधान कार्यालय,सेवन ओक्स मल्लीताल, नैनीताल - 263 001
मोबाइल- 09897849737 Email- palni_nainital@yahoo.in
रामेन्द्र जनवार
खीरी जनपद के ओयल गांव के निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता रामेन्द्र जनवार सन् 1985-86 में लखनऊ विश्वविद्यालय के महामंत्री रह चुके हैं, सन् 1985 में ही मास्को रूस में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी की, आंदोलनी विचारधारा से जुड़े हैं। जितिन प्रसाद केन्द्रीय राज्यमंत्री, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस के मीडिया प्रभारी हैं। मोबाइल- 09838980878 Email: ramendra.janwar78@rediffmail.com
मनोज राठौर
मैं मनोज कुमार राठौर भारत के राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक समाचार पत्र में अपराध संवाददाता हूं। मैंने एमजे (मास्टर आफ जर्नलिज्म) में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आगे सोचा है कि पत्रकारिता में पीएचडी की जाए। www.parkinazar.blogspot.com नाम से मेरा ब्लाग है।
पता- मकान नंबर 503/1 जेपी नगर छोला रोड भोपाल -462001
Email: manoj.rathore8@gmail.कॉम, मोबाइल - 9893202355

Feb 17, 2010

इस अंक के लेखक


राहुल कुमार सिंह
जन्म - 21.11.1958 शिक्षा - स्वर्ण पदक सहित स्नातकोत्तर उपाधि (प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व), प्रावीण्यता सहित स्नातकोत्तर पत्रोपाधि। शोध- 'जांजगीर का विष्णु मंदिर' तथा 'भारतीय संग्रहालय के कार्य' अकादमिक शोध-लेखन। 1984 से शासकीय सेवा में। लेखन- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं म.प्र. हिन्दी ग्रथ अकादमी के समवेत उपक्रम की पत्रिका 'रचना' द्विमासिक नवंबर 2000 अंक में 'छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढि़या' शीर्षक से मुख्य लेख प्रकाशित। प्रसिद्घ नाटक 'जसमा ओडऩ' का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद। शोध पत्र, पत्रिकाओं, आकाशवाणी, दूरदर्शन के लिए कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विषयों पर नियमित लेखन, वक्तव्य। 500 से भी अधिक ग्रामों का ग्रामवार पुरातत्वीय व सांस्कृतिक सर्वेक्षण। बिलासा सम्मान 2008 से सम्मानित।
सम्पर्क- संचालनालय, संस्कृति एवं पुरातत्व,
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय,
सिविल लाइन्स, रायपुर, मोबाइल- 09425227484
Email- rahulks58@yahoo.co.in
डॉ. दीप्ति गुप्ता
आगरा विश्वविद्यालय से शिक्षा। अमृतलाल नागर के उपन्यासों पर पी.एच-डी.। क्रमश: रूहेलखंड विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली एवं पुणे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में अध्यापनरत। तीन वर्ष के लिए भारत सरकार व्दारा 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय', नई दिल्ली में 'शैक्षिक सलाहकार' पद पर नियुक्त। समय से पूर्व रीडर पद से स्वैच्छिक अवकाश लेकर पूर्णतया रचनात्मक लेखन में संलग्न। राजभाषा विभाग, हिन्दी संस्थान, शिक्षा निदेशालय व शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली आदि अनेक सरकारी एवं गैर-सरकारी विख्यात संस्थानों में एक प्रतिष्ठित अनुवादक के रूप में सेवा। हिंदी और अंग्रेज़ी में कहानियां व कविताएं, सामाजिक सरोकारों के लेख व पत्र प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित। हिंदी में 'अंतर्यात्रा' और अंग्रेज़ी में 'ओसेन इन द आई' कविता संग्रह प्रकाशित। लेखन के अतिरिक्त 'चित्रकारी' में गहन रुचि।
सम्पर्क- 2 ए, आकाशदूत सोसायटी, 12 ए,
नॉर्थ एवेन्यू, जॉगर्स पार्क के सामने
कल्याणी नगर, पुणे - 411006,
मोबाइल - 098906 33582
Email- drdeepti25@yahoo.co.in
कमल चोपड़ा
सितम्बर 1955 पंजाब में जन्म। शिक्षा- चिकित्सा स्नातक। लेखन- लघुकथा, कहानी, बाल कहानी। लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां, लघुकथाएं व बाल कहानियां प्रकाशित। कृतियां- अतिक्रमण (कहानी संग्रह), अभिप्राय (लघुकथा संग्रह), फंगस (लघुकथा संग्रह),अन्यथा (लघुकथा संग्रह)। सम्पादन- 1.हालात 2.प्रतिवाद, 3.अपवाद, 4.आयुध, 5.अपरोक्ष, लघुकथा संग्रहों का सम्पादन व 'संरचनाÓ पत्रिका का संपादन। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन/ व्यवसाय।
सम्पर्क- 1600/114, त्रिनगर, दिल्ली- 110035,
फोन- 011-27381899.
डॉ. गीता गुप्त
साहित्य की सभी विधाओं में देश भर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं आकाशवाणी में रचनाएं प्रकाशित एवं प्रसारित। आत्मकथ्य- सृजन धर्मिता मुझे जीने का संकल्प प्रदान करती है। लिखना मेरे लिए जीवन का पर्याय है और अस्तित्व का बोधक भी। सम्प्रति- उच्च शिक्षा सेवा में।
सम्पर्क- ई-182/2, प्रोफेसर्स कॉलोनी,
भोपाल 462002 (म.प्र.)
मोबाइल- 09424439324
बुधराम यादव
3 मई 1946 ग्राम खैरवार (खुर्द) लोरमी बिलासपुर जिले में जन्म। सिविल अभियांत्रिकी में पत्रोपाधि। 1965 से छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी में सृजन एवं प्रकाशन। प्रकाशित कृति - अंचरा के मया- छत्तीसगढ़ी गीत कविता संग्रह, संप्रति - सेवा निवृत्त अभियंता।
संपर्क - एम.आई.जी. 4/8 चंदेला नगर,
रिंग रोड क्र. 2 बिलासपुर (छ.ग.)
मोबाइल- 097551 41676

Dec 2, 2009

इस अंक के लेखक

अभिषेक ओझा
बलिया (उत्तर प्रदेश) में पैदा हुआ और रांची (झारखण्ड) में पला बढ़ा। किस्मत अब तक जहां भी ले गई... लगता है उसी के लिए बना था। फिलहाल एक इनवेस्टमेंट बैंक में कार्यरत।
पढऩे की बीमारी जो बचपन में लगी वह अब तक जारी है। काम के बाद घूमने-फिरने, फिल्मों और पुस्तकों से जो समय बच जाता है वो हिन्दी प्रेम में व्यतीत होता है... उसी प्रेम की कुछ झलकियां मेरे ब्लाग ojha-uwaach.blogspot.com में भी नजर आ जाती हैं।
संपर्क - Credit Suisse , Wipro Complex Phase II,
Rajiv Gandhi IT Park, Hinjewadi Pune - 411057
Mob. 9923369575
Email- abhishek.ojha@gmail.com
..................................................................................
आशीष दशोत्तर
5 अक्टूबर 1977 को रतलाम में जन्मे आशीष दशोत्तर ने एमएससी (भौतिकी) एमए (हिन्दी) एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके प्रकाशित काव्य संग्रह हैं नन्हीं बूंदों का समंदर तथा खुशियां कैद नहीं होती, इसके साथ ही एक गजल संग्रह प्रकाशनाधीन है।
संपर्क : 39, नागर वास
रतलाम 457001 (मप्र)
मो. 098270 84966
..................................................................................
दीपाली शुक्ला
इटारसी में जन्मी 31 वर्षीय दीपाली शुक्ला ने एल.एल.एम. की शिक्षा के बाद पत्रकारिता में कैरियर की शुरूआत नवभारत में बतौर उपसंपादक के रूप में की। वर्तमान में एकलव्य के साथ जुड़ी हैं। विभिन्न विषयों पर लेख और कहानियां अनेक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।
संपर्क- फ्लैट नं. टी-1
अमरज्योति अपार्टमेंट,
बी-218, शाहपुरा,
भोपाल म.प्र.-462039
मोबाइल- 9977277425
Email- deepalishukla99@yahoo.com

Nov 20, 2009

इस अंक के लेखक

रूपसिंह चन्देल
12 मार्च, 1951 को कानपुर के गांव नौगवां (गौतम) में जन्म। कानपुर विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी), पी-एच.डी.। अब तक उनकी 38 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 6 उपन्यास  जिसमें से रमला बहू, पाथरटीला, नटसार और शहर गवाह है चर्चित रहे हैं। 10 कहानी संग्रह, 3 किशोर उपन्यास, 10 बाल कहानी संग्रह, 2 लघु-कहानी संग्रह, यात्रा संस्मरण, आलोचना, अपराध विज्ञान, 2 संपादित पुस्तकें सम्मिलित हैं। इनके अतिरिक्त बहुचर्चित पुस्तक दॉस्तोएव्स्की के प्रेम (जीवनी)  संवाद प्रकाशन, मेरठ से प्रकाशित हुई है। उन्होंने रूसी लेखक लियो तोल्स्तोय के अंतिम उपन्यास हाजी मुराद का हिन्दी में पहली बार अनुवाद किया है जो 2008 में संवाद प्रकाशन मेरठ से प्रकाशित हुआ है। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन, दो चिट्ठे- रचना समय और वातायन पता- बी-3/230,सादतपुर विस्तार, दिल्ली - 110094, मो. 09810830957
Email- roopchandel@gmail.com, roopschandel@gmail.com 
जीवन यदु
खैरागढ़ (छ.ग.) के निम्न वर्गीय परिवार में 1 फरवरी 1947 को जन्म। एमए (हिन्दी), पीएचडी तक शिक्षा, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से कथाकार डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ी कविता पर लोक संस्कृति का प्रभाव विषय पर शोध। झील की मुक्ति के लिए (कविता संग्रह), अनकहा है जो तुम्हारा (गीत संग्रह), लोक स्वप्न में लिलिहंसा (निबंध संग्रह), अइसनेच रात पहाड़ी (छत्तीसगढ़ी काव्य नाटिका), छत्तीसगढ़ी कविता - संदर्भ एवं मूल्य तथा साक्षरता संबंधी चार पुस्तकें प्रकाशित। 1967 से विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में गीतों एवं लोक जीवन से संबंधित विश्लेषणपरक लेखों का प्रकाशन। प्रलेस का इकाई सचिव। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रांतीय साहित्य मंत्री। पता - गीतिका, दाऊचौरा खैरागढ़ 491881।
बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण
मेरा पूरा नाम बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण है, पर लोग मुझे आमतौर पर बाला ही कहते हैं। पेशे से हिंदी अनुवादक और अहमदाबाद का निवासी हूं। वैसे मैं केरल का तमिल हूं। मेरा जन्म वर्ष 1962 में केरल के पोन्नानी नाम के समुद्र-तटीय गावं में हुआ था। केरल में ही, चिट्टूर और नूरणी नामक स्थानों में मेरी प्राथमिक शिक्षा मलयालम भाषा में हुई, पर मैं केरल में अधिक समय के लिए नहीं रहा। 7-8 साल का था, हम लखनऊ चले गए, जहां मेरी स्कूली पढ़ाई सेंट फ्रांसेस कालेज में पूरी हुई। बीएससी दिल्ली के हंसराज कालेज से की। हिंदी में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए भी किया। तत्पश्चात इग्नू से एमसीए (मास्टर ओफ कंप्यूटर एप्लिकेशेन्स) की डिग्री भी हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद मुझे अहमदाबाद स्थित एक पर्यावरण शिक्षण संस्था में लेखक-अनुवादक की नौकरी मिली। यह 1985 की बात है। तब से मैं अहमदाबाद में ही हूं। वर्ष 2007 में मैंने नौकरी छोड़कर अनुवाद और स्वतंत्र लेखन को ही पूरा समय देना शुरू कर दिया। मैं हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तमिल और मलयालम भाषाएं जानता हूं, और इनमें से प्रथम दो भाषाओं में खूब लिखता और अनुवाद करता हूं। मेरे ब्लाग - कुदरतनामा, प्रिंटेफ-स्कैनेफ, जयहिंदी, बाल जयहिंदी, केरल पुराण। Email- l.balasubramaniam@gmail.com
मुन्ना कुमार पांडे 
23 दिसंबर 1982 को बिहार के गोपालगंज में जन्म। दिल्ली के रामजस कॉलेज से बीए, एमए की शिक्षा। साहित्य, रंगमंच सिनेमा और घुमककड़ी से गहरा लगाव। दिल्ली यूनीवर्सिटी से एमफिल में हबीब तनवीर के बहादुर कालारिन के लोक आख्यान विषय पर लघु शोध प्रबंध। वर्तमान में इसी यूनीवर्सिटी के हिन्दी विभाग में यूनीवर्सिटी  शिक्षा सहयोगी होने के साथ ही पीएचडी।  jaaneanjaane.blogspot.com के नाम से ब्लॉग जगत में भी सक्रिय। पता- सेक्टर-41, माल अपार्टमेंट (गेट नं.1), माल रोड (दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास) दिल्ली - 110054 मो. 09968734648 Email- kunal23rs@gmail.com
संतोष कुमार
मीडिया में माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री। अमर उजाला, यूनिवार्ता और नवज्योति का कार्य अनुभव। दिल्ली में रहकर दिल्ली की रिपोर्टिंग और नवज्योति में नियमित इंडिया गेट कालम का लेखन। पत्रकार के साथ- साथ समालोचक। विस्फोट.कॉम के लिए विशेष लेखन।
आशा तनेजा

अलवर (राजस्थान) में जन्म। पत्रकारिता में स्नाकोत्तर, कुछ वर्षो तक पत्रकारिता महाविद्यालय में अध्यापन, संप्रति साहित्य पत्रिका 'पाखी' में उप- संपादक, कई पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां एवं कवितायें प्रकाशित। स्थाई पता- 363, लाजपत नगर, अलवर-301001( राजस्थान) वर्तमान पता - बी-107, सेक्टर-63, नोएडा-201301(उप्र)। मोबाइल-  9711850979  Email- taneja.asha@gmail.com
***********

Oct 22, 2009

इस अंक के लेखक

रामेश्वर काम्बोज हिमांशु
19 मार्च 1949 को बेहट जिला सहारनपुर में जन्मे रामेश्वर काम्बोज की शिक्षा एम ए (हिन्दी), बी एड। प्रकाशित  रचनाएं- 'माटी, पानी और हवा', 'अंजुरी भर आसीस',  'कुकडूं कूं', 'हुआ सवेरा' (कविता संग्रह), 'धरती के आंसू', दीपा, दूसरा सवेरा (लघु उपन्यास), असभ्य नगर (लघुकथा संग्रह), खूंटी पर टंगी आत्मा (व्यंग्य संग्रह) अनेक  संकलनों में लघुकथाएं संकलित तथा गुजराती, पंजाबी, उर्दू एवं  नेपाली में अनूदित। वेब साइट पर प्रकाशन, रचनाकार, अनुभूति, अभिव्यक्ति, हिन्दी नेस्ट, साहित्य कुंज, लेखनी, इर्द-गिर्द, इन्द्र धनुष आदि। निर्देशन- केन्द्रीय विद्यालय संगठन में हिन्दी कार्य शालाओं में विभिन्न स्तरों पर संसाधक , निदेशक एवं केन्द्रीय विद्यालय  संगठन के ओरियण्टेशन के फ़ैकल्टी मेम्बर के रूप में कार्य। सेवा- 7 वर्षों तक उत्तरप्रदेश के विद्यालयों तथा 32 वर्षों तक केन्द्रीय विद्यालय संगठन में कार्य। प्राचार्य- केन्द्रीय विद्यालय के पद से सेवानिवृत्त।
 पता - 37, बी/2 रोहिणी सेक्टर -17, नई दिल्ली-110 089
मोबाइल नंबर- 9313727493 www.laghukatha.com व    
बच्चों के लिए ब्लॉगर  http://patang-ki udan.blogspot.com
प्रो. डॉ. मधुसूदन पुरोहित 
6 अगस्त 1948 रायपुर छत्तीसगढ़ में जन्मे प्रोफेसर डॉ. मधुसूदन पुरोहित होम्योपैथिक विशेषज्ञ एवं सलाहकार हैं। शिक्षा- बीकॉम, एमए (फिलोसफी) डीएचबी, डीएचएमएस। होम्योपैथिक संकाय के रविशंकर वि.वि. के भूतपूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथिक परिषद के सदस्य, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रायपुर के अधिकृत चिकित्सक।
संप्रति- महाराणा प्रताप होम्पोपैथिक कालेज रायपुर में प्रोफेसर।
पता- मधु होम्यो मेडिकोज, डॉ.पुरोहित बिल्डिंग, सदर बाजार,  
    रायपुर (छ.ग.) फोन नम्बर 0771 2226824,
    मोबाइल नंबर- 09406300430
सुमन परगनिहा  

रायपुर छत्तीसगढ़ में जन्मी श्रीमती सुमन परगनिहा सामाजिक संस्था माटी समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष हैं। उन्होंने  स्वास्थ्य पर्यावरण, प्रदूषण और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रेेरक कार्य किए हैं। उनकी अभिरूचियां हैं यात्रा करना, चित्रकारी करना और सॉफ्ट टायज बनाना।  उनका पता है- राजनांदगांव बाड़ा, तात्यापारा, रायपुर (छ.ग.)
 मोबाइल नंबर- 09009535540
Email- suman1055@yahoo.com
सुकांत दास   
8 अक्टूबर 1976 पश्चिम बंगाल सोनामुखी में जन्मे सुकांत दास ने स्नातकोत्तर बंगाल के विष्णुपुर से तथा पेटिंग में मास्टर डिग्री खैरागढ़ से ली है। वर्तमान में वे  'मास्क'  आर्टिस्ट ग्रुप के सदस्य हैं और फ्रीलांस आर्ट डिजानिंग का कार्य करते हैं। उनका पता है- मास्क, 981, शांति नगर, राम मंदिर के पास, रायपुर (छ.ग.)  मोबाइल नंबर- 099935 75515
Email- ksdas101@yahoo.com
गोपाल सिंह चौहान
मैं एक फेलोशिप प्रोग्राम 'कम्यूनिटी' का हिस्सा हूं और हाथ के कारीगरों के साथ बीकानेर में ही कार्य कर रहा हूं।  मुझे लिखने और पढऩे के अलावा यात्राएं करने एवं शास्त्रीय संगीत सुनने का शौक है। मेरा पता है- गोपाल सिंह चौहान उस्ता बारी के अन्दर बीकानेर राजस्थान।
मोबाइल नंबर- 09928522992,
blog- gorakhh.blogspot.com,
Email- gopalbkn1@gmail.com

Sep 23, 2009

इस अंक के लेखक

अरुन कुमार शिवपुरी
29 अगस्त 1945 को भागलपुर बिहार में जन्मे अरुन कुमार ने अंग्रेजी साहित्य से एम.ए.  इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वे भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े  विषयों का अध्ययन और लेखन करते रहे हैं। देश भर की अनेक पत्र- पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। उनका पता है- ई 1/ 172 अरेरा कालोनी, भोपाल 462016, मोबाइल- 09425687444.
डॉ. रमाकांत गुप्ता
30 अप्रैल 1957 को जन्मे डॉ. रमाकांत गुप्ता ने एम.ए. (हिंदी)-दिल्ली विश्वविद्यालय, पीएचडी- पटना विश्वविद्यालय, एलएलबी, मुंबई  विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। व्यावसायिक  अर्हता- सीएआइआइबी। पुस्तकें - बैंकों में हिंदी- समस्याएं और संभावनाएं, म्यूचुअल फंड और मझौले निवेशक, अनुवाद - सिद्धांत और प्रयोग (सहलेखक)। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कई लेख भी प्रकाशित हुए है। पता- उप महाप्रबंधक (राजभाषा), भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई।Email- drramakant_2000@yahoo.com
नंदकिशोर वर्मा
19 मई ग्राम पलारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में जन्मे नंदकिशोर वर्मा ने रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएसी की शिक्षा प्राप्त की है। खेल एवं फिल्म पर लिखते रहे हैं। वर्तमान में वे व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। पता- नेहरु नगर, भिलाई (छ. ग.) मोबाइल- 9826250466
देवी नागरानी
11 मई 1941 कराची में जन्मी देवी नागरानी की शिक्षा बी.ए. अर्ली चाइल्डहुड, एनजेसीयू। कृतियां- गम भिनल खुशी, आस जी शमा (सिंधी गजल संग्रह), चरागे दिल (हिन्दी गजल संग्रह) उडर पखीअड़ा (सिंधी भजनावली)। संप्रति- शिक्षिका न्यूजर्सी, यूएसए, पता- 9, कार्नर व्यू सोसाइटी, 15/33 रोड, बांद्रा, मुंबई 50 मोबाइल- 9867855751 Email- dnangrani@gmail.com
सुजाता साहा
6 नवंबर को रायपुर छत्तीसगढ़ में जन्मी सुजाता ने एम. कॉम की शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया है। वर्तमान में उदंती.com से जुड़ी हुई हैं। मोबाइल- 9098401408 Email- sujatasaha06@gmail.com




Aug 20, 2009

इस अंक के लेखक

डॉ हरि जोशी 
17 नवंबर 1943 ग्राम खूदिया तहसील खिरकिया जिला हरदा में जन्मे मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्राध्यापक डॉ. हरि जोशी ने एम टेक पीएचडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा के बाद लेखन एवं प्रकाशन। 1959 से हिन्दी की सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लेखन। पुस्तकें : 2 कविता संग्रह, 13 व्यंग्य संग्रह, 2 उपन्यास- पगडंडियां, महागुरू वर्दी और टोपी टाइम्स। अंग्रजी में 'माइ स्वीट सेवेन्टीन अमेरिका से प्रकाशित व्यंग्य संग्रह तथा ''रिवर एंड अदर पोयम्स', मराठी और अंग्रेजी में कुछ रचनाओं का अनुवाद। मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा 'व्यंग्य के रंग' पर 'वागीश्वरी सम्मान'। पता- एमआइजी 377, न्यू सुभाषनगर, रायसेन मार्ग, भोपाल 462023 
रचना गौड़ 'भारती' 
6 मई 1968 राजस्थान कोटा में जन्मी रचना गौड़ एमए, एमजेएमसी हैं। अब तक लगभग 250 कविताएं , 150 शेर, 50 लघुकथाएं, 20 गजल, 25 हाईकु, 15 कहानियां एवं 50 विभिन्न विषयों पर लेखन एवं प्रकाशन। कई वर्षों तक आकाशवाणी कोटा में आकस्मिक कम्पीयर एवं उद्घोषक का कार्य टी.वी. सिटी चेनल कोटा में समाचार वाचन, विभिन्न सरकारी एंव गैर सरकारी कार्यक्रमों में मंच संचालन। पुस्तक- 'आपकी रसोई', पुरुस्कार- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता- 2008 में तृतीय पुरस्कार। पता- 'मनस्वी' ए -178, रिद्घि सिद्घि नगर, कुन्हाड़ी, कोटा (राज.) 324008, मो. 94147-46668 फो. 0744-2370001. 
ई मेल- racchu68@yahoo.com, www.rachanabharti.blogspot.com 
भारती परिमल 
13 अगस्त 1970 को जन्मी भारती परिमल हिन्दी में एमए हैं गुजराती स्वास्थ्य पत्रिका आयुष्मान में 7 वर्षों तक अनुवादक एवं संपादन कार्य। पश्चिम मध्य रेलवे समाज कल्याण केन्द्र विद्यालय में तीन वर्ष तक अध्यापन। साहित्यिक अभिरूचि, देशभर की पत्र-पत्रिकाओं में सम- सामियक आलेख एवं कहानियों का प्रकाशन। आकाशवाणी भोपाल में युववाणी में केजुअल कम्पीयर के रूप में कार्य। आकाशवाणी भोपाल से समय-समय पर व्यंग्य वार्ता, कहानी एवं सम-सामियक विषय पर आलेख का प्रसारण। मेहंदी, रंगोली, फ्लॉवर मेकिंग, जूट क्राफ्ट एवं व्यक्तित्व विकास की क्लासेस। पता- 403, भवानी परिसर, इंद्रपुरी, भेल, भोपाल 462022 फोन- 0755 2682258 मो. 099772 76257 
डॉ. वीरेन्द्रसिंह यादव 
शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े युवा साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्रसिंह यादव ने साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा पर्यावरर्णीय समस्याओं से सम्बन्धित गतिविधियों को केन्द्र में रखकर अपना सृजन किया है। इसके साथ ही दलित विमर्श के क्षेत्र में 'दलित विकासवाद' की अवधारणा को स्थापित कर उनके सामाजिक, आर्थिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया है। कई लेखों का प्रकाशन राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की स्तरीय पत्रिकाओं में हो चुका है। राष्ट्रभाषा महासंघ मुम्बई, राजमहल चौक कवर्धा द्वारा स्व. श्री हरि ठाकुर स्मृति पुरस्कार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर फेलोशिप सम्मान 2006, साहित्य वारिधि मानदोपाधि एवं निराला सम्मान 2008। वर्तमान में भारतीय उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान राष्ट्रपति निवास, शिमला (हि.प्र.) में नई आर्थिक नीति एवं दलितों के समक्ष चुनौतियां (2008-11) विषय पर तीन वर्ष के लिए एसोसियेट हैं। पता- वरिष्ठ प्रवक्ता हिन्दी विभाग, दयानन्द वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय उरई- जालौन (उप्र)-285001 मो. 09415924888 
email-virendra_kritika@rediffmail.com 
******************************************
जरा सोचें 
मनुष्य इस पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान व विवेकशील प्राणी है। पर जरा सोचें कि एक बेकसूर जीव को मारकर व कष्ट पहुंचाकर वे किस तरह की बुद्धिमत्ता का परिचय देते है?

Jul 17, 2009

इस अंक के रचनाकार

रामहृदय तिवारी
छत्तीसगढ़ के लोक सांस्कृतिक मंचों से जुड़े रामहृदय तिवारी का जन्म 16 सितंबर 1943 को ग्राम उरइहा में हुआ। एमए हिन्दी की शिक्षा के बाद वे रंगमंच एवं दृश्य श्रव्य माध्यमों में निर्देशन के साथ लोकरंग अर्जुन्दा के माध्यम से लोककला के  संरक्षण संवर्धन की दिशा में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के नगरों, शहरों, गांवों के अतिरिक्त दिल्ली में हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी लोकमंच की प्रस्तुति दी इसके साथ उन्होंने विडियो फिल्म, टेली प्ले, टेलीफिल्म, डाक्यूमेंट्री फिल्म एवं एलबम का निर्देशन भी किया। वर्तमान में वे अध्ययन व लेखन के साथ त्रैमासिक पत्रिका सर्जना का संपादन कर रहे हैं। पता- न्यू आदर्शनगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़) मोबाइल- 94252 57363, फोन- 0788-2326962.
हृषीकेश सुलभ
कथाकार, नाटककार, रंग-समीक्षक हृषीकेश सुलभ का जन्म 15 फरवरी सन् 1955 को बिहार के छपरा (अब सीवान) जनपद के लहेजी नामक गांव में हुआ। आरम्भिक शिक्षा गांव में हुई और  गांव के रंगमंच से ही
 रंगसंस्कार ग्रहण किया। विगत तीन दशकों से कथा-लेखन, नाट्य-लेखन, रंगकर्म के साथ सांस्कृतिक आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां प्रकाशित जिनका अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद। रंगमंच से गहरे जुड़ाव के कारण कथा लेखन के साथ-साथ नाट्य लेखन की ओर उन्मुख हुए और भिखारी ठाकुर की प्रसिद्ध नाट्यशैली बिदेसिया की रंगयुक्तियों का आधुनिक हिन्दी रंगमंच के लिए पहली बार अपने नाट्यालेखों में सृजनात्मक प्रयोग किया। विगत कुछ वर्षों से कथादेश मासिक में रंगमंच पर नियमित लेखन। बंधा है काल, वधस्थल से छलांग और पत्थरकट- तीनों कथा संकलन एक जि़ल्द में 'तूती की आवाज' शीर्षक से तथा अमली (बिदेसिया शैली पर आधारित नाटक), माटीगाड़ी (शूद्रक रचित मृच्छकटिकम् की पुनर्रचना) और मैला आंचल (फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यास का नाट्यांतर) एक जि़ल्द में 'तीन रंग नाटक' शीर्षक से प्रकाशित। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल द्वारा मंचित नाटक बटोही नई प्रकाशित नाट्यरचना है। कथा संकलन वसंत के हत्यारे, रंगसमीक्षा की पुस्तक रंगमंच का जनतंत्र और नाटक धरती आबा शीघ्र प्रकाश्य।
पता- पीरमुहानी, मुस्लिम क़ब्रिस्तान के पास, कदमकुआं, पटना- 800003 मोबाइल- 09431072603. 
Email- hrishhikesh.sulabh@gmail.com
डॉ. बलदेव  
कवि, कथाकार और कला समीक्षक डॉ. बलदेव का जन्म 27 मई 1942 को छत्तीसगढ़ के जिला चांपा- जांजगीर के ग्राम नरियारा में हुआ है। शिक्षा- एमए, पीएचडी हिन्दी, डिप्लोमा इन असिमया। देश के लगभग सभी प्रमुख पत्र- पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित एवं चर्चित। प्रकाशित पुस्तकें- मुकुटधर पांडेय पर चार किताबें शामिल हैं - 1.लेखों का शोध संपादन, 2.प्रतिनिधि कविताओं का संपादन 3. समीक्षा ग्रंथ 4. गोधूली (कविता संग्रह)।  इसके अतिरिक्त विश्व प्रसिद्ध संगीत किताब, रायगढ़ में कत्थक के मूल लेखक, खिलना भूलकर (काव्य संग्रह), ढाई आखर (औपन्यासिक कृति) भगत की सीख (लंबी कहानी), धरती सबके महतारी (छत्तीसगढ़ी कविता संग्रह), साहित्य वाचस्पति पं. लोचन प्रसाद पांडेय (समीक्षा ग्रंथ), रायगढ़ का सांस्कृतिक वैभव, डॉ. जे.आर. सोनी (व्यक्तित्व एवं कृतित्व)। उन्हें चक्रधर सम्मान, मुकुटधर पांडे सम्मान के साथ अनेक प्रमुख संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। वे कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।   पता- श्री शारदा साहित्य सदन, स्टेडियम के पीछे, रायगढ़।
मोबाइल- 98263 78186.
संजय द्विवेदी
 उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के एक गांव बतासपुर में जन्मे संजय द्विवेदी ने बीए की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से बीजे, एमजे, एमसी की डिग्री माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से की। उन्होंने दैनिक भास्कर, स्वदेश, नवभारत, हरिभूमि आदि समाचार पत्रों में प्रमुख पदों पर कार्य किया। छत्तीसगढ़ के प्रथम सैटेलाइट चैनल जी-24 घंटे में एडिटर इन्पुट रहे। प्रमुख कृतियां- शावक (बाल कविता संग्रह - 1989),  यादें सुरेन्द्र प्रताप सिंह (संपादन - 1977), इस सूचना समर में (लेख संग्रह - 2003), मत पूछ हुआ क्या-क्या (लेख संग्रह - 2003), सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और उनकी पत्रकारिता (आलोचना - 2004), सुर्खियां (लेख संग्रह - 2007) कई पुरस्कार एवं सम्मान। संप्रति- अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय पता- प्रेस कॉम्पलेक्स, महाराणा प्रताप नगर, भोपाल, मप्र- 462001 मोबाइल - 09893598888.
Email- 123dwivedi@gmail.com
 राजेश उत्साही 
 30 अगस्त, 1958, मिसरोद, भोपाल, म.प्र. में पैदा हुए राजेश उत्साही ने राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र एवं हिंदी साहित्य में स्नातक, तथा समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है। 26 साल तक मध्यप्रदेश की एकलव्य संस्था होशंगाबाद भोपाल से जुड़े रहे। बाल विज्ञान पत्रिका चकमक का सत्रह साल तक संपादन। स्रोत, संदर्भ, गुल्लक, पलाश, प्रारम्भ के संपादन से भी जुड़ा रहे। पता - अजीम प्रेमजी फाउंडेशन,134 दोद्दकनेल्ली, विप्रो कॉरपोरेट ऑफिस के पास, सरजापुर रोड, बंगलूर 560035
मोबाइल- 09611027788. Email- utsahi@gmail.com
कमलेश्वर साहू 
  26 नवम्बर 1965 को जन्मे कमलेश्वर साहू सशस्त्र पुलिस जैसे पेशे से जुड़े होने के बावजूद कविताएं लिखते हैं। देश की प्रमुख पत्र पत्रिकाओं जैसे पहल, पल प्रतिपल, नया ज्ञानोदय, समकालीन भारतीय साहित्य, वागर्थ, आकंठ, परस्पर, पाखी समकालीन जनमत, हंस, साक्षात्कार, अक्षरा, गंगा, उद्भावना, उत्तराद्र्ध, वसुधा, साहिती सारिका, अक्षर पर्व आदि में कविताओं का प्रकाशन।  कुछ कविताओं का अंग्रेजी, पंजाबी व बांग्ला में अनुवाद भी हुआ है। उनके तीन कविता संग्रह- बिरजू रिक्शावाला, यदि लिखने को कहा जाए, पानी का पता पूछ रही थी मछली प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे नक्सलवाद पीडि़त प्रदेश छत्तीसगढ़ के सशस्त्र पुलिस में सहायक प्लाटून कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। 
पता- 702, साकेत कालोनी, वार्ड-57, कातुलबोड पो.आ. एसएएफ लाइन, जिला दुर्ग (छ.ग.) मोबाइल- 09424109943, 09752390645.

Jun 12, 2009

इस अंक के रचनाकार

अविनाश वाचस्पति
14 दिसंबर 1958 का जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक। सभी साहित्यिक विधाओं में समान रूप से लेखन। व्यंग्य, कविता एवं फिल्म पत्रकारिता विषयक आलेख प्रमुखता से पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। हरियाणवी फीचर फिल्म 'गुलाबो' 'छोटी साली' और 'जर, जोरू और जमीन' में प्रचार और जनसंपर्क । नेत्रदान पर बनी हिंदी टेली फिल्म 'ज्योति संकल्प' में सहायक निर्देशक के तौर पर कार्य । वर्तमान में फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली से संबद्ध। पता- साहित्यकार सदन, पहली मंजिल, 195 सन्त नगर, नई दिल्ली 110065  मोबाइल 09868166586
ईमेल-avinashvachaspati@gmail.com
मुकुन्द कौशल
7 नवम्बर 1947 को दुर्ग के एक गांधीवादी गुजराती परिवार में जन्में मुकुन्द कौशल हिन्दी, छत्तीसगढ़ी एवं उर्दू सहित गुजराती में भी लेखन करते हैं। देशभर की पत्र-पत्रिकाओं में 1960 से शताधिक रचनाएं प्रकाशित जिसमें प्रमुख सात काव्य संग्रह सहित 20 समवेत काव्य संकलनों में रचनाएं सम्मिलित। धारावाहिकों, टेलीफिल्मों व फीचर फिल्मों सहित 30 से अधिक ऑडियो एलबम्स के लिए गीत लेखन। 25 से अधिक पुरस्कार व सम्मान। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन
पता - एम-516, पद्मनाभपुर, दुर्ग- 491001 छत्तीसगढ़, मोबाइल - 093294-16167
नाजि़म नकवी
उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली, ऊंचाहार में जन्म। बीए इलाहाबाद से, शायरी का चस्का इसी शहर ने लगाया। अपने क़स्बे के नाम पर नाजि़म मुस्तफ़ाबादी के तख़ल्लुस से लिखना शुरू किया। पत्रकार बनने का सपना कभी नहीं टूटा, घरवालों की नाराजग़ी के बावजूद भी नहीं। छोटे से साप्ताहिक समाचार-पत्र इलाहाबाद केशरी के संपादन से जेब ख़र्च की कमी को पूरा किया। अपने क़स्बे से एक शाम का दैनिक समाचार 'ऊंचाहार मेलÓ की शुरूआत की जो सिर्फ 45 अंक के बाद बंद करना पड़ा।  दिल्ली आए जहां विनोद दुआ की शरण में जगह मिल गई, स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर। तब से लेकर आजतक, पिछली एक दहाई से टीवी और फि़ल्मों की दुनिया में कुछ सार्थक कर पाने की जुगत में हैं।
पता- 2nd Floor, Plot No. 634, Sector 1, Vaishali, Ghaziabad
   Blog - http://awaazkepremi.blogspot.com
नितीन जानकीदास देसाई
27 जुलाई 1967 को जन्म। पुणे विद्यापीठ से एम ए हिंदी (अनुवाद), बैंकिग और सूचना तकनीक विषयों पर लेखन, मानव संबंध और स्वभाव पर कविताएं, वर्तमान में बैंक में अधिकारी।
 ईमेल- nitin67j@gmail.com

डॉ. सिद्धार्थ खरे


1977 से पत्रकारिता (प्रिंट व टेलीविजन) 2002 में बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए माधव राव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय- शोध संस्थान भोपाल द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी अवार्ड। मध्यप्रदेश असेंबली प्रेस एडवाइजरी गैलरी के पूर्व सदस्य। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जनरल सेके्रटरी ।
ईमेल-  khare.siddhartha@gmail.com

.................
वाह भई वाह

एक आईसक्रीम वाला बार-बार चिल्ला रहा था, 'एक बार खाएगा तो हजार बार खाएगा'।
यह सुन कर पास खड़े लड़के से रहा नहीं गया। वह उसकी नकल करते हुए बोला, 'मुफ्त में खिलाएगा तो लाख बार खाएगा'।
......

Apr 27, 2009

इस अंक के रचनाकार

अनुपम मिश्र
पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का सीएसई की स्थापना में बहुत योगदान रहा है साथ ही नर्मदा पर सबसे पहली आवाज उन्होंने ही उठायी थी। 1948 में अनुपम मिश्र का जन्म वर्धा में हुआ था। उनके पिता हिन्दी के महान कवि भवानी प्रसाद मिश्र हैं। वे 1969 में जब गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़े तो एम.ए. कर चुके थे। उन्होंने पानी के मुद्दे पर बड़े क्रांतिकारी परिवर्तन किये हैं। भारत और भारतीयता की गहरी समझ रखने वाले अनुपम मिश्र ने छोटी-बड़ी 17 पुस्तके लिखी हैं जिनमें अधिकांश अब उपलब्ध नहीं है। वे लोकजीवन और लोकज्ञान के साधक हैं। लेकिन उनकी खास बात यह है कि अपना परिचय देने के बजाएं अपनी किताब 'आज भी खरे हैं तालाबÓ के बारे में लिखा जाना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि वे चाहते हैं कि लोग पानी, पर्यावरण व भारत और भारतीयता के बारे में अपनी धारणा शुद्ध करे। उनकी किताब पर लिखा है कि इस पुस्तक पर कोई कॉपीराईट नहीं है, इस किताब में छिपी ज्ञानगंगा का अपनी सुविधानुसार जैसा चाहे वैसा प्रवाह निर्मित कर सकते हैं, यह जिस रास्ते गुजरेगी कल्याण करेगी। उनका पता है- संपादक, गांधी मार्ग, गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीनदयाल उपाध्याय रोड, (आईटीओ), नई दिल्ली- 110002 फोन- 011 23237491, 23236734
कुमुदिनी खिचरिया
रायपुर छत्तीसगढ़ में जन्मी तथा एम. एस. सी., एफ. फिल फिजिक्स में शिक्षा प्राप्त कुमुदिनी दो युवा बच्चो की मां हैं। वे छत्तीसगढ़ की प्रथम ऐसी उद्यमी महिला हैं जिन्होंने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में सफलता पूर्वक अपने कदम बढ़ाए हैं। दुर्ग कातुलबोड में अपना पहला व्यवसायिक प्रतिष्ठान हर्षिल हाइट बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सच्ची लगन हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। हर्षिल हाइट के सर्व- सुविधा संपन्न फ्लैट्स का निमार्ण उन्होंने इस तरह किया है मानो वे स्वयं अपने रहने के लिए घर बना रही हों। उनका पता है- प्रोपराइटर, हर्षिल बिल्डर्स, नरसिंग विहार, कातुलबोड दुर्ग (छ. ग.) मो. 9827486967
अशोक सिंघई
25 अगस्त 1951 को नवापारा राजिम में जन्म। एम.एस.सी. एम.ए.(हिन्दी), बी.एड। धीरे धीरे बहती है नदी, शब्दश: शब्द, अनंत का अंत, अलविदा बीसवीं सदी, सम्हाल कर रखना अपनी आकाशगंगा, सुन रही हो ना, कविता संग्रह। दो दशक से म.प्र. प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई इकाई के सदस्य, म.प्र. साहित्य परिषद भिलाई पाठक मंच का विगत 11 वर्षों से संयोजन, 15 वर्षों से लिट्रेरी क्लब, भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्यक्ष। संप्रति- सन् 1984 से 2006 तक भिलाई इस्पात संयंत्र में जनसंपर्क अधिकारी एवं संयंत्र के समस्त प्रकाशनों का संपादन। जनवरी 2007 से भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा प्रमुख। उनका पता है- 7 बी, सड़क 20, सेक्टर 5, भिलाई नगर (छ.ग.)  मो. 09907182061
Email:ashoksinghai101@sail-bhilaisteel.com
अश्विनी केशरवानी
शिवरीनारायण के मालगुजार परिवार में जन्में अश्विनी केशरवानी ने एमएससी (प्राणी शास्त्र) में पढ़ाई के दौरान ही लेखन का मार्ग चुन लिया था। देश भर के पत्र-पत्रिकाओं में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और साहित्यिक विषयों पर लिखे उनके लेखों का प्रकाशन होता रहा है। वर्तमान में वे चांपा महाविद्यालय में प्राणिशास्त्र के प्राध्यापक हैं। उनका पता है- राघव, डागा कालोनी, चांपा- 495671(छ.ग.) मो. 9425223212
Email:ashwinikesharwani@gmail.com
.........................