मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Dec 14, 2008

उदंती.com , दिसम्बर 2008

उदंती.com ,  वर्ष 1, अंक 5, दिसम्बर 2008
सरस्वती से श्रेष्ठ कोई वैद्य नहीं है और उसकी साधना से 
बढक़र कोई दवा नहीं है। - एक जापानी सूक्ति

अनकही/शिक्षा प्रणाली की जर्जर नींव
संस्कृति/ मंडई खुशियों का मेला- त्रिजुगी कौशिक
व्यक्तित्व/हम साथ साथ हैं'मिशेल' बराक ओबामा की जिंदगी का प्यार- इलेन क्लिफ्ट
कलाकार /चित्रकला-मनोभावों का संप्रेषण करते....
खोज/विज्ञान एक कीड़ा पेड़ की टहनी जैसा? -स्रोत
मुलाकात/साहित्यकार हिन्दी के दुर्गम संसार में 'उदय प्रकाश' -विनोद साव
मुद्दा/हमला आतंकवाद! चोला बदल रहा है -डॉ. महेश परिमल
पर्यावरण/परंपरा हमारे लोक देवता "वृक्ष" -डॉ. खुशालसिंह पुरोहित
गजलें 1. सिलसिला 2. अफसाना- राजेश उत्साही
स्मरण/जन्म शताब्दी वर्ष दुर्गा भाभी- अंग्रेजी सरकार की..-आकांक्षा यादव
पुरातन/वास्तु शिल्प -हिमाचल की पहाडिय़ों में भी है एक एलोरा-प्रिया आनंद
विमर्श/समाचार पत्र जिम्मेदार मीडिया का गढ़ छत्तीसगढ़- जयराम दास
लघुकथाएं 1. और रजाई ओढ़ा दी 2. मैं कैसे पढूं ? - सुकेश साहनी
अभियान/मुझे भी आता है गुस्सा उफ... ये मौजा ही मौजा - डॉ. प्रतिमा चंद्राकर
इस अंक के रचनाकार
आपके पत्र/इन बाक्स
रंग बिरंगी दुनिया 1. सफेद दाढ़ी वालों.. 2. शुद्ध पेयजल चाहिए तो...3. मल्टी स्टोरी कब्रिस्तान !
किशोर कुमार के ...
स्वागत है/रचनाकारो से अनुरोध

शिक्षा प्रणाली की जर्जर नींव

शिक्षा प्रणाली की जर्जर नींव
-रत्ना वर्मा
प्राथमिक शिक्षा, जो शिक्षा प्रणाली की नींव होती है, के प्रति लगातार की जा रही उपेक्षा का परिणाम है, आज भारत की पहचान विश्व में निरक्षरों की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राष्ट्र के रुप में होती है।
यह दुखद स्थिति है कि 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने हेतु आवश्यकसंविधान संशोधन विधेयक पिछले कई वर्षों से संसद में लंबित है।
हमारे शरीर में जो महत्व रक्त का है वही महत्व समाज में शिक्षा का है। जो महत्व हमारे शरीर में हृदय का है वही महत्व समाज में प्राथमिक विद्यालयों का है। आज विश्व में जो सबसे अधिक विकसित और समृद्ध देश हैं उन सभी में बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में ही बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने के समुचित प्रबंध वहां की सरकारों द्वारा किए गए हैं। जिसमें वहां प्रत्येक विद्यालय में बच्चों के शिक्षण के लिए भवन, शैक्षणिक उपकरण, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए स्वच्छ पीने का पानी, शौचालय, पुस्तकालय खेल-कूद और व्यायाम के लिए विद्यालय प्रांगण के भीतर ही आवश्यक आकार के मैदान और साज समान आदि सभी उपलब्ध रहते हैं । इस प्रकार की शैक्षणिक व्यवस्था इंग्लैन्ड, फ्रांस, जर्मनी, अमरीका, रुस, चीन, जापान इत्यादि के सरकारों द्वारा दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति से उपजी राष्र्ट्रीय नीति का क्रियान्वयन थी। इसका नतीजा है कि इन देशों की जनता में साक्षरता का मापदण्ड शत-प्रतिशत के करीब पहुंच गया और बीसवीं शताब्दी में इन देशों में इतनी द्रुतगति से समग्र प्रगति हुई कि विश्व अचंभित हो गया। शिक्षा को राष्ट्र्रीय प्रगति योजनाओं की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक बनाए रखने का ऐसा सुखद परिणाम तो होना ही था।
इसके विपरीत आइए हम स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के छ: दशकों से अधिक समय में अपने देश में शिक्षा के साथ, राजनेताओं द्वारा किए गए खिलवाड़ के दुष्परिणाम का जायजा लें। शिक्षा और विशेषतया प्राथमिक शिक्षा, जो शिक्षा प्रणाली की नींव होती है, के प्रति लगातार की जा रही उपेक्षा का परिणाम है, आज भारत की पहचान विश्व में निरक्षरों की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राष्ट्र के रुप में होती है।
शिक्षा के क्षेत्र में यह शर्मनाक राष्ट्रीय उपलब्धि परिणाम है प्राथमिक शिक्षा की दुर्गति का। देश के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में भवन ही नहीं हैं, जहां कहीं भवन हैं भी तो उनमें न तो खिडक़ी, दरवाजे हैं न ही बच्चों के लिए कुर्सी, टेबल, पीने का पानी, शौचालय और पुस्तकालय तो इन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों के लिए कल्पना से परे की चीजें हैं।
शिक्षा प्रणाली की बुनियाद के प्रति शासकों के इस उपेक्षापूर्ण व्यवहार का ही परिणाम है प्राथमिक विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक कभी कभार ही विद्यालयों में मुंह दिखाते हैं। ऐसे में स्पष्ट ही है कि सर्वशिक्षा अभियान और बच्चों को दोपहर में भोजन इत्यादि देने की बात सिर्फ कागकाी आंकड़ों और भ्रष्टाचार का साधन बन गए हैं। तभी तो हमारा देश विश्व में निरक्षरों की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश के रुप में बदनाम है।
इस परिपेक्ष्य में अराजकता, नक्सलवाद, चोरी डकैती और भ्रष्टाचार दिन दूने रात चौगुने बढेंगें ही। निरक्षर न सिर्फ बेरोजगार होता है बल्कि किसी भी रोजगार के काबिल भी नहीं होता। निरक्षरों की यह विशाल आबादी सहायक हुई है जनतंत्र को भारत में एक नई परिभाषा देने में। जनतंत्र का अर्थ हमारे यहां सिर्फ चुनावी वोट तक सीमित हो गया है। जिसके अनुसार अपराधियों को विधायक और सांसद बनना ही है और ऐसा हो भी रहा है।

कुल जमा यह कि हमारी गड्ड- मड्ड शिक्षा नीति का नतीजा है कि हमारे यहां पूरा ध्यान विश्वविद्यालयों और उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना पर दिया जाता है। यह तो कुछ वैसा ही है जैसे कि आसपास के क्षेत्र में गन्ना उत्पादन सुनिश्चित किये बिना ही शक्कर बनाने का विशाल कारखाना स्थापित कर देना।

राष्ट्र और समाज में किसी भी योजना को सफल होने के लिये दृढ़ इच्छा शक्ति अनिवार्य होती है। भारत में रंगीन टेलीविजन और टेलीफोन की कोने-कोने में उपलब्धता दृढ़ राजनैतिक शक्ति द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों का सुखद परिणाम हैं, परंतु जहां तक शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकता की बात है इस इच्छा शक्ति का अभाव ही नजर आता है। जिसका प्रमाण है यह तथ्य कि 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने हेतु आवश्यक संविधान संशोधन विधेयक पिछले कई वर्षों से संसद में लंबित है। जबकि प्राथमिक विद्यालय ही प्रतिभा की वह नर्सरी है जिसमें से वह पौधा निकलता है जो आगे चल कर विवेकी और ईमानदार राजनेताओं, प्रसिद्ध शिक्षकों, वैज्ञानिकों, लेखकों और ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के रुप में पल्लवित होती है। निरक्षरता के कलंक को धोये बिना चन्द्रयान की सफलता फीकी है।

Dec 13, 2008

छत्तीसगढ़ के मेले मड़ईः खुशियों का मेला


- त्रिजुगी कौशिक


मेला शब्द में एक रोमांच है, उत्तेजना है। मेला मानो मिलन शब्द से बना है। मिलने का यह स्वरूप कुछ अलग है ... जैसे यहां आकर हर कोई खो जाना चाहता है। मेलों का मौसम वर्षा ऋतु के पश्चात फसल आगमन से प्रारंभ होता है। छत्तीसगढ़ का मेला कार्तिक पूर्णिमा महादेव घाट से प्रारंभ होकर फागुन मड़ई दंतेवाड़ा तक अनवरत चलता रहता है ...


मेला यानि खुशियों का मेला अर्थात चटख रंगों में सजे-धजे बच्चे, किशोर व युवक-युवतियों का झुंड। हंसती खिलखिलाती... किलकारियों से गुंजती आवाजों का मेला। जहां उल्लास है, उमंग है, लाल-पीला-हरा चटख रंग है ...। आकाश में झूलते-झूले, हिंडोले हैं। नाचते-कूदते भालू बंदर हैं, नाचा नौटंकी, जादू, रंग बिरंगी चूडिय़ां, सिन्दूर टिकली, फीता व बुन्दा की सजी-धजी दुकानें, गुब्बारे, खेल-खिलौने व फिरकनियां। उस पर जलेबी, मिठाई व बताशा और उखरा की दुकानें समझों यहीं भरा है ... खुशियों का मेला, जहां बचपन गुम जाता है।

यह है भारतीय संस्कृति का सांस्कृतिक सामाजिक विविधता भरी जीवनशैली का एक रूप। हमारे देश का लोकानुरंजक मौलिक संस्कृति का संतरंगा ग्राम्य स्वरूप प्रचलित व विख्यात है। इन मेलों के मूल में कोई न कोई अन्र्तकथा है, संवेदना है, व आदि लोक परंपरा है यही कारण हैं कि इनका धार्मिक सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक स्वरूप कभी मिटता नहीं।

हाट बाजार व मेले में काफी अंतर है। मेला शब्द में एक रोमांच है, उत्तेजना है। मेला मानो मिलन शब्द से बना है। मिलने का यह स्वरूप कुछ अलग है ... जैसे यहां आकर हर कोई खो जाना चाहता है। हमारी भारतीय संस्कृति में मेले मड़ई का स्थान सांस्कृतिक सामाजिक विविधता के साथ उल्लास के प्रसंग से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। भारतीय मेले के या तो धार्मिक कारण हैं या आर्थिक सुखहाली का पूर्वानुमान। कुछ भी हो पर ग्रामीण मेला का रूप सतरंगी होता है। मेलों का मौसम वर्षा ऋतु के पश्चात फसल आगमन से प्रारंभ होता है। छत्तीसगढ़ का मेला कार्तिक पूर्णिमा महादेव घाट से प्रारंभ होकर फागुन मड़ई दंतेवाड़ा तक अनवरत चलता रहता है ...

कर्णेश्वर मेला - रायपुर जिले का आदिवासी बहुल क्षेत्र सिहावा जहां महानदी का उद्गम है, जो शृंगी ऋषि के तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। वहां माघ पूर्णिमा पर कर्णेश्वर मेला का आयोजन होता है यह तीन दिनों तक रहता है।

राजिम मेला - महानदी के किनारे रायपुर जिले का दूसरा महत्वपूर्ण मेला राजिम है। राजीव लोचन मंदिर और कुलेश्वर महादेव के मंदिर क्षेत्र में फैला राजिम का मेला यहां का महत्वपूर्ण मेला है। राजिम का मेला माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक रहता है राजिम के पास ही चम्पारण्य नामक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली है वहां चम्पारण्य का मेला भरता है।

सिरपुर का मेला - राजिम मेले के साथ ही रायपुर जिले का सिरपुर में भी माघ पूर्णिमा से शिवरात्रि तक मेला भरता है। श्रीपुर के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान शरभपुरीय व सोमवंशी राजाओं की राजधानी रही है। सिरपुर में प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर है जो सोमवंशी राजा महाशिवगुप्त बालार्जुन का स्मरण दिलाता है। ईंट से बनी यह आठवीं शताब्दी की अनुपम कृति है जिसे महारानी ने बनवाया है। सिरपुर में गंधेश्वर मंदिर स्वास्तिक विहार, आनंद प्रभुकुटी विहार एवं बौद्धों के प्राचीन स्मारक हैं।

गिरौदपुरी मेला - कसडोल विकासखंड के ग्राम गिरौदपुरी में सतनाम पंथ गुरु संतघासीदास की जन्म स्थली है छत्तीसगढ़ के सामाजिक क्रांति के प्रणेता महान संत गुरु घासीदास ने 18 दिसम्बर 1750 में जन्म लिया था। यह स्थान सतनामियों की प्रसिद्ध तीर्थ स्थली है। यहां का मेला भव्यतम होता है। यह 18 दिसम्बर को भरता है।

खल्लारी मेला - रायपुर जिले के बागबाहरा विकासखंड के गांव खल्लारी में चैत पूर्णिमा पर मेला भरता है खल्वाटिका के नाम से चर्चित यहां एक ऊंची पहाड़ी पर खल्लारी माता का मंदिर है।

दामाखेड़ा का मेला - मेले की इस शृंखला में सिमगा विकासखंड का दामाखेड़ा का माघ मेला महत्वपूर्ण कड़ी है। दामाखेड़ा कबीरपंथियों की तीर्थभूमि है। माघ पूर्णिमा पर यहां सद्गुरु कबीर साहब धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा द्वारा मेले का आयोजन होता है। इस मेले में कबीरपंथी देशभर से आते हैं।

बस्तर के मेले मड़ई - बस्तर जिला का महापर्व बस्तर 'दशहराÓ और रथयात्रा पर 'गोंचाÓ दो बड़े मेले मड़ईयों में गिनी जा सकती है, पर इसे मेला की संज्ञा देना पर्याप्त नहीं है।
भद्रकाली का मेला- शिवरात्रि के दिन इंद्रावती गोदावरी के संगम पर भद्रकाली का मेला भरता है यहां भद्रकाली का एक छोटा सा मंदिर टीले पर स्थित है।

कहा जाता है काकतीय वंश के महाराजा प्रताप रूद्रदेव ने वारंगल में मुगलों से परास्त होकर राज्य विहीन होकर बस्तर प्रवेश किया था। तब उन्होंने भद्रकाली में यह मंदिर बनवाकर देवी दन्तेश्वरी की पूजा की थी। यहां उन्हें दिव्य तलवार देवी से वरदान स्वरूप मिला था जिसके बल पर उन्होंने बस्तर में अपना राज्य स्थापित किया था।

नारायणपुर मंडई - बस्तर जिले का सबसे आकर्षक मुरिया मड़ई माघ महीने के शुक्ल पक्ष में बुधवार को भरता है। अबूझमाड़ क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मड़ई में भारी भीड़ जुटती है। मड़ई के दिन देवी मंदिर में पुजारी द्वारा पारंपरिक विधि से पूजा-पाठ किया जाता है। यहां कई सिरहा उपस्थित रहते हैं।

शाम होते ही देवी-देवताओं के छत्र, विशाल सिरहा गुनिया का समूह आंगादेव सहित साप्ताहिक बाजार स्थल पर इकट्ठे होते हैं। मंडई का आकर्षण है सामूहिक नृत्य चेलिक मोटियारियों का झुंड। युवक कमरे में घंटी बांधें घंटों नाचते गाते हैं।

छोटपाल मड़ई - यदि ठेठ माडिय़ा का आनंद उठाना हो तो गीदम के पास का छोटपाल मंडई का आनंद लीजिए। सैकड़ों की संख्या में यहां माडिया आदिवासियों की जमघट होती है। इसी तरह बस्तर व करपावण्ड की मड़ई दीवाली के बाद होती है।

दन्तेवाड़ा की फागुन मड़ई - दन्तेवाड़ा की फागुन मड़ई होली के समय की मड़ई है। होली के एक सप्ताह पूर्व मड़ई नृत्योत्सव प्रारंभ हो जाता है। प्रतिदिन दंतेश्वरी मंदिर से डोली व छत्र निकलता है तथा मेडक़ा डोंनका नामक स्थान पर ग्रामवासियों द्वारा गौरमार आखेट नृत्य किया जाता है। अंतिम दिवस होली के दिन दन्तेवाड़ा में थाने के सामने विशाल मेला भरता है।

धूमधाम से मां दंतेश्वरी की डोली व छत्र का जुलूस निकलता है। रंग गुलाल चढ़ाने के बाद होली खेलना प्रारंभ किया जाता है। इस तरह बस्तर में प्रति सप्ताह कहीं न कहीं फागुन मड़ई के पूर्व मड़ईयां भरती है। जहां आदिवासी सम्मिलित होकर अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवता के छत्र के साथ उपस्थित होकर सारी रात नाच गाकर अपना उल्लास प्रकट करते हैं। मड़ई इनके लिए वर्षिकोत्सव की तरह होता है। यहां आकर वे अपनी कला को उन्मुक्त होकर प्रकट करते हैं।

सरगुजा जिले के मेले- सरगुजा जिले में अनेक स्थानों में मेले भरते हैं। जिनमें प्रमुख मेलें हैं। कुसमी, कुदरगढ़, सीतापुर, शंकरगढ़, डीपाडीह, दुर्गापुर, रामगढ़ और देवगढ़। सरगुजा के रामगढ़, कुदुरगढ़ व देवगढ़ के मेले में मूलत: धार्मिक भावना निहित है।

कुसमी मेला - प्राचीन कालीन है इसे जात्रा मेला भी कहते हैं। कुसमी मेला जिस दिन भरता है। युवक-युवतियां नाच गान करते हैं। ये गांव से नाचते हुए मेले के चबूतरे तक पहुंचते हैं ये चबूतरे के चारों ओर घूम घूमकर नाचते हैं। इन दिन चना, मुर्रा मांगकर खाने का रिवाज हैं।

कुदुरगढ़ मेला - यह चैत्र नवरात्रि में भरता है। यहां एक देवी का मंदिर है वहां एक सुराख है। इस सुराख की गहराई अनंत है। यहां बकरे की बलि दी जाती है खून उसी सूराख में समा जाता है। यहां श्रद्धालु नारियल चुनरी भी चढ़ाते हैं। कुदरगढ़ अंबिकापुर से 25 किमी की दूरी पर है। इस मेले को घिर्रा भी कहते हैं।

घिर्रा - घिर्रा यानि मेले का पहला दिन युवकों का उत्सव का होता है और दूसरा दिन बाजार का होता है। सरगुजिहा भाषा में घिर्रा का अर्थ मदमस्त होकर दौडऩा कूदना होता है। सरगुजा जिले में फसल की कटाई के बाद पूस माह में गांव-गांव में घिर्रा का आयोजन होता है।

बिलासपुर जिले के मेले- बिलासपुर जिले के प्रमुख मेलों में शिवरीनारायण रतनपुर, मल्हार, पीथमपुर है। बिलासपुर में माघ पूर्णिमा में बिल्हा में रतनपुर में, सेतगंगा (मुंगेली), बेलयान (तखतपुर) सागर व शिवरीनारायण में मेला भरता है। मकर संक्रांति में लखनघाट (मरवाही), मदकू (पथरिया), सेमरताल (लोरमी), पीथमपुर (जांजगीर) मेला का आयोजन होता है। महाशिवरात्रि में मल्हार (मस्तूरी) चारीडीह बिलासपुर में होता है। इसके साथ ही किरारी (मस्तूरी), पथरगढ़ी (पथरिया) में तथा कटघोरा में जनवरी में मेला भरता है।

राजनांदगांव के मेले- राजनांदगांव में डोंगरगढ़ का मेला क्वार चैत्र में नवरात्रि मेले का नाम से आयोजित होता है। जहां मां बम्लेश्वरी की मूर्ति स्थापित है।

भोरमदेव का मेला- भोरमदेव (कवर्धा) का मेला रामनवमी के अवसर पर होता है। कवर्धा तहसील मुख्यालय से 16 किमी पर स्थित ऐतिहासिक शिवमंदिर है जहां यह मेला भरता है। यह तीन दिवसीय मेला है। यहां का मंदिर 4 सौ वर्ष पूर्व नाववंशी राजा द्वारा निर्मित कराया गया है। जो खजुराहो के मंदिर के समान है। ऐसी मान्यता है कि यहां सन्तानहीन व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

मोहरा मेला- मोहरा राजनांदगांव नगरपालिका सीमा पर नदी किनारे स्थित गांव है जहां शिवजी मंदिर है यहां कार्तिक पूर्णिमा पर मेला भरता है।

दशरंगपुर मेला- दशरंगपुर तहसील मुख्यालय कवर्धा से लगभग 15 किमी पर स्थित एक गांव है यहां शिवमंदिर है। यहां शिवरात्रि पर मेला भरता है।

दुर्ग जिले के मेले मड़ई- दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के किनारे बसा दुर्ग से 12 कि.मी. स्थित ग्राम चंगोरी में शिवरात्रि पर मेला भरता है। यहां शिव का मंदिर है। बेरला विकासखंड में जहां-जहां शिवमंदिर हैं वहां भी मेला भरता है। साजा विकास खंड में अकलवारा में दो दिवसीय व सहलपुर में दो दिन का मेला भरता है। माघी पूर्णिमा में साजा क्षेत्र के दही-मही में मेला भरता है। गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम चौरेले में भी माघी पूर्णिमा को मेला भरता है।

रायगढ़ में मेला - रायगढ़ जिले में श्री कृष्ण के जन्म पर रायगढ़ में जन्माष्टमी में मेला भरता है। यह मेला रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक लगभग 10 दिनों का होता है। यह गौरीशंकर मंदिर के निकट भरता है।
शिवरात्रि मेला - यह मेला धर्मजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कापू में भरता है। यह मेला 'किलकिला मेलाÓ नाम से प्रसिद्ध है। लोग माण्ड नदी में नहाकर - शिवमंदिर में जल चढ़ाते हैं। यह सात दिनों तक रहता है।

दशहरा मेला - दशहरा मेला मुख्यत: रायगढ़ खरसिया सारंगढ़, लैलूंगा व जशपुर में भरता है। यह एक दिन का होता है।
पोरथमेला - यह मेला सारंगढ़ तहसील के ग्राम पोरथ में मकर संक्रांति पर भरता है। यह महानदी के किनारे भरता है।
इस तरह मेले मड़ई छत्तीसगढ़ की संस्कृति का एक अंग है। जो इनके लिए मनोरंजन का साधन तो है ही साथ ही एक ऐसा मिलन स्थल है जहां लोग अपने संगी- साथी और नाते -रिश्तेदोरों से मिलते हैं और सुख- दुख बांटते हैं।
छाया: शंकर सिंह नागवंशी
००

"मिशेल" बराक ओबामा की जिंदगी का प्यार

"मिशेल" बराक ओबामा की जिंदगी का प्यार
-इलेन क्लिफ्ट

मिशेल न केवल अपने पति के सुख-दुख में उनका साथ पूरी तरह निभाती हैं, बल्कि कार्यरत होने के बावजूद बच्चों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखती हैं। पेशे से वह वकील हैं, लिहाजा उनके पास तर्को की कोई कमी नहीं है। वह पूरी तरह हाजिर जवाब हैं।

आखिर बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बन ही गए, लेकिन असी जीत मिशेल  के साथ-साथ पूरे अमेरिका की हुई है। पहे जहां महिलाएं बैक फुट पर रहकर या परदे के पीछे से अपने पार्टनर की मदद करती थी मिशेल ने फ्रंट फुट पर आकर यह काम बड़ी खूबसूरती से किया। मजेदार बात यह है कि बराक के कैंपेन में जोशीले अंदाज में भाग लेने के    लिए उन्होंने एक मीठी सी शर्त रखी थी कि अगर बराक सिगरेट पीना छोड़ देगे तो वह न सिर्फ उनके कैंपेन में ही भाग लेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रपति बनवाकर ही दम लेंगी। वैसे, मिशेल ओबामा को उनके अजीज तरह-तरह के नामों से जानते हैं। ग्लैमर वाइफ, मम इन चीफ, नेक्सट जैकी कैनडी जैसे नाम मिशे के शुभचिंतकों ने ही उन्हें दिए हंै। वह न केव अपने पति के सुख-दुख में उनका साथ पूरी तरह निभाती हैं, बल्कि कार्यरत होने के बावजूद बच्चों की जरूरतों का पूरा ख्या रखती हैं। पेशे से वह वकील हैं, लिहाजा उनके पास तर्को की कोई कमी नहीं है। वह पूरी तरह हाजिर जवाब हैं। उनकी इसी खासियत ने उन्हें प्रभावशाली तरीके से अपनी पति का चुनाव प्रचार संभाने में मदद की। मिशे की मेहनत तब रंग लाई, जब 4 नवंबर को ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में वाइट हाउस पर दस्तक दी।

बराक मिशेल  की तारीफ करते नहीं थकते। वह कहते हैं, 'मिशेल मेरे परिवार की वह कड़ी हैं, जिससे सभी परिवार के सदस्य भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। वह मेरी जिंदगी का प्यार है।Ó मिशेल  फायर ब्रैंड लेडी होने के साथ-साथ स्टाइ आइकन भी है। उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के दिन मशहूर डिजाइनर नारकिसो रोड्रिग्स की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

मिशे की परवरिश दक्षिणी शिकागो में हुई। उनके पिता वॉटर पंट में कर्मचारी थे और उनकी मां एक स्कू में सेक्रेटरी थीं। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया।

फस्र्ट डेट पर बराक और मिशे स्पाइक ली की फिल्म 'डू द राइट थिंग देखने गए थेÓ। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1992 में शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हैं, मालिया और शाशा।

मिशे छात्रों की पॉलिटक्स में काफी चुस्त थीं। खासतौर पर नस्भेद को लेकर उनके विचार काफी क्रांतिकारी हैं। वह अपने दि में कोई बात छिपा कर नहीं रखती। जो सच्चाई होती है, वह सबके सामने बता देती हैं। उनकी बातों में मजाक और व्यंग्य की तल्खी भी महसूस की जा सकती है। कुछ लोग उन्हें 'एंग्री यंग 'लेडी' तक कहते हैं। जब बराक को पही बार इनिलोस से सीनेटर चुना गया, तो उनका कहना था, 'मुझे पता है कि बराक एक न एक दिन कुछ ऐसा जरूर करेंगे, जिससे सारे देश की निगाहें उन पर टिक जाएंगी।'

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में ओबामा के रणनीतिकार डेविड एक्सरॉड कहते हैं, 'मिशे मिनसार और ईमानदार हैं। जो उनके दि में होता हैं, वही जबान पर होता है। उनको इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि उनकी बातों का दूसरा व्यक्ति पॉलिटक एंगल से क्या मतलब निकोलगा।'
अपने बोने के आक्रामक अंदाज से वह कई बार मुश्कि में फंस चुकी हैं। हा ही में ओबामा की चुनावी सभा में उनके मुंह से निक गया था, 'आज जिंदगी में पही बार मुझे अपने देश पर गर्व हो रहा है।' इस पर आलोचकों ने तुरंत उनकी देशभक्ति पर सवा उठा डों। लेकिन उनका परिवार दोस्त, रिश्तेदार या परिचित, जो भी उन्हें करीब से जानता है, उनका कहना है, 'मिशे सेल्फ मेड वुमन है और काफी बहादुर हैं।Ó'


पिछे सा 'ग्लैमर' मैंगजीन की लखिका और फिल्म निर्माता स्पाइक ली की पत्नी टॉन्या लुईस ली ने कहा था, 'मिशेल  को 1 बार देखने, के बाद मैं काफी डर गई थी। पर जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने न केव गर्मजोशी से हाथ मिलाया, बल्कि मियिन डॉर की मुस्कराहट भी मेरी ओर फें की। इतना हीं नहीं, उन्होंने मुझे गले  से लगाया मुझे लगा कि मैं उन्हें बरसों से जानती हूं।Ó एक दूसरे इंटरव्यू में मिशेल  ने कहा था, 'जीवन में हर समय फूलों की सेज नहीं मिलती। कभी-कभी कांटों के बिस्तर पर भी सोना पड़ता है। ईश्वर की कृपा से, अब तक जिंदगी में वह मुश्कि दौर नहीं आया। रोज सुबह उठकर मैं सिर्फ यही सोचती थी कि किस तरह यह चमत्कार ; ओबामा का राष्ट्रपति बनना मुमकिन होगा।Ó

लेकिन गता है कि वह सब मिशे की जिंदगी की कशमकश ही थी। राष्ट्रपति पद के लिए ओबामा की उम्मीदवारी का फैसा होते ही मिशे ने खुद को पूरी तरह चुनाव प्रचार अभियान में झोंक दिया। अब महत्वपूर्ण युद्घ तो ओबामा जीत ही चुके हैं। अब उन्हें राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, लेकिन मिशे साथ हों, तो क्या चिंता। 20 जनवरी 2009 को मिशेल  अमेरिका की फस्र्ट लेडी बनेंगी। इसमें कोई शक नहीं कि अमेरिका के ऐतिहासिक चुनाव प्रचार की तरह मिशेल  प्रशासन में ओबामा की योग्य साहकार बनेंगी, भे ही अनौपचारिक रुप से ही सही!
(विमेन्स फीचर सर्विस)

०००

मनोभावों का संप्रेषण करते मृत्युंजय के चित्र

मनोभावों का संप्रेषण करते मृत्युंजय के चित्र
देश भर की पत्र पत्रिकाओं और अखबारों में मृत्युंजय मिश्रा का नाम लेख और कहानियों के साथ रेखाचित्र के रू प में बार-बार दिखाई पड़ता है। यह ऐसे ही दिखाई पड़ता है जैसे धरती पर चलते-फिरते लोगों के साथ पेड़, पक्षी, सूरज, बादल, पानी और घर द्वार। दैनिक जीवन के इस्तेमाल की वस्तुएं और औरत।

चित्रों में लोग चलते-फिरते हलचल करते नजर आते हैं। ये लोग कागज की धरती पर अनगढ़ तरीके से उतरते हैं जैसे मिट्टी में खेलते हुए कोई मिट्टी कुरेद कर आकार बनाता है। इसमें आसपास के दृश्य होते हैं।

मृत्युंजय के चित्रों में मनोभावों का संप्रेषण प्रमुख होता है। रूपभेद, प्रमाण, भाव, लावण्य योजना, लय आदि। मृत्युंजय के चित्र सहज दृश्य को उपस्थित करते हैं। रूपकारों की बनावट के विस्तार में जाने की जरूरत महसूस नहीं करते बल्कि अर्थवत्ता की सूचना देने की लिए प्रतीकों का प्रयोग करते हैं।

विस्तृत पृथ्वी में जीवन संदर्भ जिस तेजी से बदलते हैं उसी तेजी से मृत्युंजय चित्र रेखा बनाते हैं। मृत्युंजय उत्तेजना से भरे ऊर्जावान कलाकार हैं यह उनके रेखाचित्रों की संख्या देखकर अनुभव होता है। ऐसा लगता है चलती रेलगाड़ी से, खिडक़ी से तेजी से बदलते दृश्यों को देखा जा रहा है। ये काम रूक- पलट कर देखने की भी मांग करते हंै। ये रुकना देखना सृजनात्मकता को नए सिरे से रचने के आयाम खोल सकता है।
उनकी अंतरिक्ष चित्र शृंखला अन्य चित्रों से बिल्कुल अलग है। इन चित्रों में बेचैनी के बावजूद स्थिरता, रंगों में गहराई एवं गंभीरता है। दूर आसमान में क्या-कुछ हलचल हो रही होगी, इन कल्पनाओं की फैन्टेसी, चित्रों में मुखर हैं। इन चित्रों में आकृतियों नहीं है, पहचान में आने लायक वस्तुरूप नहीं हैं, लेकिन यह रुपांकन किसी खोज, तलाश और उस निर्जन स्थान के सम्मोहन का इशारा करता है जो कहता है चलकर देखें।
..........................
जन्म - 12.01.1974
शिक्षा - बी.कॉम, एम.ए. (हिन्दी साहित्य), एम.ए.( अंग्रेजी साहित्य), एमजेएमसी, पीएचडी अध्ययनरत, जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट, मुम्बई से इंटरमिडिएट एवं इलेक्ट्रानिक्स में डिप्लोमा।
कार्य - छत्तीसगढ़ संवाद में 7 साल से कॉपीराइटर के पद पर कार्यरत।
Website-www.Mrityunjayarts.com, Video C.D.-Big Frame Small paintings
पता- रामसागर पारा, धमतरी (छ.ग.) 493773
फोन- 07722-235353, मो. 9827474263, 9826119253, 9329737848
.........
उदंती.com के प्रथम अंक से ही किसी एक चित्रकार या कलाकार को प्रस्तुत करने की शृंखला में इस बार हमने मृत्यंजय के चित्रों को विभिन्न पन्नों पर प्रकाशित किया है।
.....