मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Oct 1, 2025

दो कविताएँः

 - डॉ. कुँवर दिनेश सिंह

1. चल घर चल,  दिवाली आई है







बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है,

अनमोल हैं ये घड़ी-पल, दिवाली आई है।

बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है।


अमावस की रात में आशा के दीप जलाए,

तेरे अपने जोह रहे बाट तेरी टिकटिकी लगाए,

मन में एक धुन लगाए, तू अब आए, अब आए,

प्रेम की राह निकल, सबने नज़र टिकाई है,

बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है।


बूढ़े माँ-बाप बैठे, गिन रहे एक-एक पल,

तेरे इंतज़ार में कब से दोनों हो रहे बेकल,

तेरी राह में दोनों ने, पलकों की दरी बिछाई है,

खो रहे धैर्य का बल, आँखें भी भर आई हैं,

बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है।


आँगन में, बीह में, घर में, माँ ने बुहार लगाई है,

माँ ने पकवान बनाए, पिता ने मिठाई लाई है,

बेटे-बहू-पोते की एक झलक को तरस रहे दोनों, 

देख, शाम रही है ढल, घोर कालिमा छाई है,

बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है।


शहर की चकाचौंध में, तूने गाँव की डगर बिसराई है,

देख वहाँ माँ ने माटी के दीयों की लड़ी सजाई है,

प्रात: से ही पिता ने राम-राम की रट लगाई है,

शरीकों के भी दीये जल गए, तूने क्यों देर लगाई है?

बंधु, चल घर चल, दिवाली आई है।


2. एक दिवाली दिल में...

दिवाली आई है

हमने घर आँगन की

करी सफ़ाई है,

घर की अटारी पर

सब ओर हमने

दीपमाला सजाई है।


रोशनी के इस त्यौहार पर

स्वयं से विचार कर

मैंने कुछ पल एकाकी होकर

अपने अन्तस् में जोत जलाई है

अपने दिल में दिवाली जगाई है।


दीया है, बाती है,

घी-तेल हैं, दियासलाई है,

मिल जाए प्रेम की अनल

कितनी आस लगाई है!

19 comments:

  1. Anonymous06 October

    मर्मस्पर्शी कविता। चल घर चल, दीवाली आई है। बधाई । सुदर्शन रत्नाकर

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश18 October

      हार्दिक धन्यवाद!

      Delete
  2. "शहर की चकाचौंध में, तूने गाँव की डगर बिसराई है".... भाव जगत को स्पर्श करती मार्मिक कविता। बधाई।

    ReplyDelete
  3. डाॅ. कुँवर दिनेश18 October

    हार्दिक आभार!

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर रचना 👏

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक धन्यवाद!

      Delete
  5. सुन्दर भाव...सामयिक कविता...चल घर चल..

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक धन्यवाद!

      Delete
  6. Anonymous19 October

    बहुत ही भावपूर्ण, सुंदर और मर्मस्पर्शी रचनाओं के लिए आदरणीय दिनेश जी को बधाई, उजास पर्व की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएँ 💐

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ!🙏

      Delete
  7. डॉ. कनक लता19 October

    बहुत सुन्दर और भावपूर्ण सृजन.. 🙏👏

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक आभार!💐

      Delete
  8. Anonymous19 October

    सुन्दर भावपूर्ण कविता के लिये बधाई.

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      बहुत धन्यवाद!

      Delete
  9. बहुत सुंदर भावपूर्ण रचनाएँ। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ!💐

      Delete
  10. घर चल दिवाली आई है....बहुत सुंदर कविता ।
    दृश्य बिंब और मार्मिक।सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

      हार्दिक आभार!💐

      Delete
  11. डाॅ. कुँवर दिनेश19 October

    हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ!💐

    ReplyDelete