मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label श्रीमती रीता प्रसाद. Show all posts
Showing posts with label श्रीमती रीता प्रसाद. Show all posts

Jul 1, 2025

कविताः झुक आई बदरिया

 - श्रीमती रीता प्रसाद

घटा झुकी-झुकी जा रही है,

नभ भी नीचे आ रहा है,

बादलों के इस सफ़र में

स्वच्छ बूँदें आ रही हैं।

धरती की हरियाली पर यह,

कैसा करतब दिखा रही हैं ?

फसलें  झूमती जा रही हैं ,

जैसे नीरव इस धरा पर

देव कोई आ रहे हैं .

बच्चों की खुशियों को देखो ,

कैसे उछले जा रहे हैं ?

पोखरों में नहा रहे हैं ,

जैसे बादलों के सफ़र को,

दिल से ये अपना रहे हैं ।

मन- मयूर अब नाचता है,

मन- मयूरी झूमती है,

गुन-गुन,गुन-गुन , भौरों की गुन,

सुमनों पर मँडरा रहा है,

सात रंगों का सफ़र है,

सतरंगी ही डगर है,

सात रंगों के किरण पर,

पगला मन उतरा रहा है।

छम-छम, छम-छम, घुँघरू की छम,

दूर वीराने में देखो,

क्या मधुरता छा रही है ?

कोई अल्हड़ नाचती है,

वह सलोनी गा रही है.

क्या यह नन्ही- सी कली है

या धरा पर एक परी है,

मगन होकर नाचती है,

मगन होकर गा रही है,

मन को यह भरमा रही है ।

विकल मन यह चाहता है,

तोड़ सारे बंधनों को,

बादलों में जाएँ खो,

काश! एक ऐसा दिन हो ।