मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label डॉ. निशा महाराणा. Show all posts
Showing posts with label डॉ. निशा महाराणा. Show all posts

Mar 1, 2022

कविता- होली की यादें


- डॉ. निशा महाराणा



बसंती बयार का 

नहीं छूटा है मोह

बचपन का वो फागुन

रंगों भरा स्नेह

 

कई रंगों से रँग जाता था

सफेद झक बनियान

चहूँ ओर हो जाती थी

रंगों की बौछार

 

फगुआ की गूँज

मालपुओं का स्वाद

हमजोली की टोली 

कोयल की मीठी बोली

 

मौसम की मस्ती

अपनों की बस्ती

महुए का मोह जाल

आम्रकुंजों पे लगे मौर

 

होली का हुड़दंग

चेहरे बदरंग

खुशी और उमंग

सखियों का संग

 

अतीत की परछाईं

होली की यादों को लेकर आई

सब कुछ वही है

वक्त बदल गया

अपनों से दूर क्या हुए

मौसम बदल गया ...।

सम्पर्कः प्राचार्य, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, मंदसौर- 458002 ( मध्यप्रदेश), nisha.smaharana@gmail.com