मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label सीमा स्मृति. Show all posts
Showing posts with label सीमा स्मृति. Show all posts

Jan 18, 2013

अनहोनी का डर


अनहोनी  का डर
-सीमा स्मृति

1
आस- किरन
झाँकती झरोंखों से
नव मिलन।
2
आत्मा की बातें
हैं बाँचे दिन-रैन
क्यों हैं बेचैन।
3
तहों में कैद
विचारों के पिंजरे
नयन भरें।
4
बेसुध हुई
साँसों की लय-ताल
करें सवाल।
5
क्षणभंगुर
जीवन- बुलबुला
साँसें पिंजरा।
6
कभी गुस्साई,
रूठी, चहकी, हँसी
बेटी है आई।
7
घर-आँगन
पायल की खनक
ये छन-छन।
8
सुने कहानी
ये परियों की रानी
बाबा- जुबानी।
9
मेंहदी- सजे
वो नन्हें-नन्हें से हाथ
प्यारे त्योहार।
10
हवा- से हल्की
उसकी वो मुस्कान
मिटे थकान।
11
माँ की है सखी
बनी पिता की मीत,
भाई की प्रीत।
12
फूलों-सी पली
दूजे घर है चली
खिले बगिया।
13
घर की शोभा
ससुराल की शान
ये पहचान।
14
हिये में शूल
छोड़ चली अँगना
नैनों का नूर !
15
बीती ये उम्र
इस इंतजार में-
मिलेगा प्यार।
16
क्यों प्रतिपल,
अनहोनी का डर
है उम्र भर।
17
वो मनमीत
अधूरे बने गीत
कैसा संगीत।
18
खामोशी बनी
जहर- बुझा तीर
शब्द कहानी।
19
ओढ़ी बेरुखी
नाम दे मजबूरी
यही जिन्दगी।
 20
यादें पहेली
बनी कब सहेली
पूछे बावरी।
21
बादल आए
उम्मीद- डोर संग
ताकें धरती ।
22
सर्दी की शामें
संवेदना-सी जमी
ढूँढती आँच।
23
खोजते रहे
टूटा-सा आशियाना
सर्दी का आना।
24
सर्दी के दिन
वो कुनकुनी धूप
मिला खजाना।
25
अमृत लगे
इक टुकड़ा धूप
खोजें निगाहें।
26
शीत लहर
खोजें अर्थ सर्दी के-
पाँच मरे हैं।

संपर्क: जी 11 विवेक अर्पाटमेंट, श्रेष्ठम विहार, दिल्ली -110092, मो. 9868148333, 9818232000