मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Mar 1, 2022

कविता- छेड़ो कोई तान


  - शशि पुरवार
 shashipurwar@gmail।com


छेड़ो कोई तान सखी री

फागुन का अरमान सखी री


कुसुमित डाली लचकी जाए

कूके कोयल आम्बा बौराए

गुंचों से मधुपान, सखी री

फागुन का अरमान सखी री

 

गोप-गोपियाँ छैल छबीले

होठों पर है छंद  रसीले

प्रेम रंग का भान सखी री

फागुन का अरमान सखी री


नीले  पीले रंग गुलाबी

बिखरे रिश्ते खून खराबी

गाऊँ कैसे गान सखी री

फागुन का अरमान सखी री


शीतल मंद पवन हमजोली

यादों में सजना  की हो ली

भीगे हैं मन प्रान सखी री

फागुन का अरमान सखी री


पकवानों में भंग मिली है

द्वारे- द्वारे धूम मची है

सतरंगी परिधान सखी री

फागुन का अरमान सखी री

No comments:

Post a Comment