Wednesday, December 28, 2011

पिछले दिनों

अन्ना हजारे दुनिया के शीर्ष दस प्रमुख समाचारों में शामिल

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का आंदोलन दुनिया के शीर्ष 10 प्रमुख समाचारों में शामिल है। दुनिया के प्रमुख समाचारों की यह सूची अमेरिकी पत्रिका 'टाइम' ने प्रकाशित की है। इसमें शीर्ष पर ट्यूनीशिया व मिस्र में जनविद्रोह की खबर को रखा गया है, जबकि दूसरे स्थान पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने का समाचार है। पत्रिका ने अन्ना हजारे के आंदोलन को 10वें स्थान पर रखा है।
'अन्ना हजारेज हंगर फास्ट्स रॉक इंडिया' शीर्षक से प्रकाशित समाचार में कहा गया है, 'दुनियाभर में सत्ता के खिलाफ असंतोष के परिणामस्वरूप हुए प्रदर्शन में भारत का आंदोलन शायद सर्वाधिक असाधारण था, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन के कई बड़े नेताओं के नाम भ्रष्टाचार के मामले सामने आए और इसकी वजह से सरकार को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
पत्रिका ने लिखा है कि 74 वर्षीय अन्ना हजारे ने महात्मा गांधी की शैली में भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की। सूची में शामिल अन्य खबरों में तीसरे स्थान पर जापान में आपदा, चौथे स्थान पर यूरोप का वित्तीय संकट, पांचवें स्थान पर गद्दाफी का सत्ता से बेदखल होना, सातवें स्थान पर अफ्रीका में भूखमरी, आठवें स्थान पर नार्वे में उटोया नरसंहार और नौवें स्थान पर फिलीस्तीनी राज्य का सपना स्थगित जैसी खबरें रहीं।
सवा करोड़ की किताब!
हैरान मत होइए, किताब की यह रकम बिल्कुल सही है। दुनिया की लक्जरी और रेसिंग कार फेरारी पर सवा करोड़ रूपए की किताब 'फेरारी द एंजो डायमंटे' का पिछले दिनों विमोचन किया गया।
फेरारी पर यह किताब भारत की सबसे महंगी किताबों में शुमार हो गई है। इस किताब का वजन 37 किलो, पैमाना 50 गुणा 50 सेमी, शब्द दो लाख, पृष्ठ 852 और तस्वीरें 2000 से ज्यादा हैं। इस किताब की जिल्द पर 30 कैरेट के डायमंड से सुसज्जित फेरारी का लोगो 'घोड़ा' बना हुआ है। इस घोड़े में कुल 1500 डायमंड लगे हैं।
एशिया में पहली बार इस किताब का पहला संस्करण भारत में जारी किया गया है। एक देश के लिए एक ही संस्करण होता है। इससे पहले 'डायमंटे' का बेल्जियम, आस्ट्रेलिया,ब्रिटेन, अमेरिका और स्पेन में संस्करण निकाला गया है।
इस विशेष संस्करण में फेरारी के मौजूदा ड्राइवरों फर्नांडो अलांसो और फेलिप मेसा के हस्ताक्षरों के अलावा पूर्व और मौजूदा फॉर्मूला वन चैंपियनों के भी हस्ताक्षर हैं। किताब का यह विशेष संस्करण दुनिया के कई शहरों का दौरा करेगा, जिसके बाद इसकी इटली के मारानेलो में नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली कमाई एक चेरिटेबल ट्रस्ट को जाएगी।

0 Comments:

संपादकीय पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, रायपुर (छ. ग.) 492 004 , फोन नं. 0771- 4064230 , email : udanti.com@gmail.com. सदस्यता शुल्क- वार्षिक- 500 रुपए (डाक खर्च 60 रुपए) शुल्क चैक /ड्राफ्ट के माध्यम से उदंती (udanti) के नाम से भेजें। रायपुर से बाहर के चैक में 30 रुपए अतिरिक्त जोड़े। शुल्क भेजने का पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ. ग.) 492 004. सर्वाधिकार सुरक्षित- प्रकाशित सामग्री के उपयोग के लिए लेखक, प्रकाशक की अनुमति आवश्यक है। प्रकाशित रचनाओं के विचारों से उदंती का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उदंती से संबधित किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र रायपुर रहेगा। स्वामी/प्रकाशक/मुद्रक/संपादक डॉ. रत्ना वर्मा द्वारा, उदंती प्रकाशन, पंडरी, रायपुर छत्तीसगढ़ से मुद्रित एवं प्रकाशित। मूल्य: 50रूपए. व्यापारिक प्रतिनिधि- रश्मि वर्मा कार्यालय प्रतिनिधि- सुजाता साहा ******************************************************************************************* लेखकों से... मासिक पत्रिका 'उदंती' छत्तीसगढ़ से निकलने वाली एक बहुरंगी सामाजिक पत्रिका है। इस पत्रिका में सम- सामयिक मुद्दों के साथ पर्यावरण को बचाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जाता है। हमारा देश विविधताओं से भरा देश है जहां की कला और संस्कृति की दुनिया भर में अपनी एक खास पहचान है। पत्रिका में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े लेखों के अलावा देश- दुनिया की रोचक जानकारी प्रस्तुत करने के साथ- साथ साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे यात्रा, संस्मरण, कहानी, कविता, गीत, गजल, व्यंग्य, निबंध, लघुकथाएं आदि का भी समावेश किया गया है। साथ ही चित्रकला, शिल्पकला, मूर्तिकला तथा नृत्य, गीत, संगीत से जुड़े कलाकारों का परिचय के साथ उनकी कला के बारे में जानकारी प्रकाशित की जाती हैं। उपरोक्त सभी विषयों पर मौलिक, अप्रकाशित रचनाओं का स्वागत है। लेखकों से अनुरोध है कि वे रचना के साथ अपना संक्षिप्त परिचय फोटो, फोन नंबर, मोबाईल नंबर, ईमेल तथा डाक का पता भी अवश्य भेजें। पत्रिका www.udanti.com पर भी उपलब्ध है। आप अपनी रचनाएं Email- udanti.com@gmail.com अथवा संपादक , उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ.ग.) 492 004 के पते पर प्रेषित करें।

उदंती.com तकनीकि सहयोग - संजीव तिवारी

टैम्‍पलैट - आशीष