उदंती.com को आपका सहयोग निरंतर मिल रहा है। कृपया उदंती की रचनाओँ पर अपनी टिप्पणी पोस्ट करके हमें प्रोत्साहित करें। आपकी मौलिक रचनाओं का स्वागत है। धन्यवाद।

Jun 5, 2021

आवरण एवं भीतर के पृष्ठों पर संदीप राशिनकर के चित्र

उदंती  जून 2021 के मुखपृष्ठ में प्रकाशित चित्र के साथ भीतर के विभिन्न पृष्ठों पर  बिखरे अनेक खूबसूरत चित्र श्री संदीप राशिनकर द्वारा बनाए हुए हैं।  7 मई 1958 को इंदौर में जन्में और बी.ई.( सिविल )में शिक्षा प्राप्त राशिनकर जी देश के जाने माने चित्रकार, लेखक और समीक्षक हैं।  विभिन्न अखिल भारतीय कला प्रदर्शनियों में उनके चित्रों का चयन और प्रदर्शन के साथ लंदन, मुंबई, गोवा, इंदौर  तथा नीमच आदि शहरों में उनकी कई एकल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हो चुका है।

 अब तक उनके हजारों चित्र एवं रेखांकनों का प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में हो चुका हैं और यह प्रकाशन निरंतर जारी है। भारतीय ज्ञानपीठ सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकों के सैकड़ों आवरण पृष्ठों में राशिनकर जी के चित्रों ने स्थान पाया है।

भित्ति चित्रों (म्यूरल्स) के क्षेत्र में अनेक स्थानों तथा प्रतिष्ठानों पर भव्य म्यूरल्स का सृजन एवं अभिनव प्रयोगों से इस शैली में उनका कार्य उल्लेखनीय है। इसके अलावा स्वयं द्वारा नव-अविष्कृत शैली ब्रास तथा स्टील वेंचर में सृजित उनकी अनेक कलाकृतियाँ देश -विदेश  के कला प्रेमियों के संग्रह में संग्रहित हैं।

राशिनकर जी कलाकार तो हैं ही साथ ही वे एक संवेदनशील कवि भी हैं - केनवास पर शब्द और जीवन संगिनी श्रीति के साथ संयुक्त काव्य कृति कुछ मेरी कुछ तुम्हारी’ प्रकाशित होकर  देश भर में चर्चित व पुरस्कृत हो चुकी है। कविता के अलावा कला -संस्कृति जैसे विषयों पर भी उनके आलेख एवं समीक्षाओं का प्रकाशन भी निरंतर होते रहता है। वेजीवन गौरव के अलावा देश भर में कई प्रतिष्ठित सम्मानों से  सम्मानित हो चुके हैं।

उनका पता है-  ११-बी , मेन रोड, राजेंद्रनगर, इंदौर -452012  (म.प्र.), मो. 9425314422 8085359770, email :rashinkar_sandip@yahoo.com, web. http://www.sandiprashinkar.com



संदीप राशिनकर की एक कविता

साथ तेरा एहसास तो है

कोई मेरे पास तो है

जंगल- जंगल महफि़ल -महफि़ल

दिल अपना बिंदास तो है

रातें है काली तो क्या ग़म

सुबह का आभास तो है

उनकी महफि़ल नहीं मिली तो

                   अपना ये संन्यास तो है!                  


1 comment:

विजय जोशी said...

अद्भुत सृजन क्षमता है सन्दीपजी आपकी। हार्दिक बधाई। हमारा घर अन्नपूर्णा मार्ग पर ही है। राजेन्द्र नगर में मेरे मित्र अरुण एवं प्रफुल्ल शर्मा निवास करते हैं।