- डॉ. भावना तिवारी
1. अवसादों का बंद पिटारा
- डॉ. भावना तिवारी
1. अवसादों का बंद पिटारा
पुस्तकः बिजुरी, लेखक: नवनीत नीरव और काजल कुमारी,
चित्रकार: अन्नादा मेनन, प्रकाशक: रूम टू रीड इंडिया ,पृष्ठ: 32
नवनीत नीरव और काजल कुमारी की चित्रकथा बिजुरी रूम टू रीड से प्रकाशित पहली दृष्टि में एक सरल ग्रामीण परिवेश की पशु-कथा प्रतीत होती है; किंतु गहराई से पढ़ने पर यह हमारे समय के सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक प्रश्नों से संवाद करती दिखाई देती है।
चित्रकार अन्नादा मेनन के सशक्त दृश्यात्मक चित्रकारी से यह कहानी संवेदना, असुरक्षा, ईर्ष्या और सह-अस्तित्व की जटिल भाव-भूमि रचती है। इनके चित्र कहानी के भाव-संसार को विस्तार देते हैं। अँधेरी रात का भय, बच्चों की खुसर-फुसर, कीचड़ में धँसी बिजुरी, साथ सोते पाँचों बच्चे चित्रकथा को संवेदनात्मक गहराई प्रदान करते हैं। रंगों का चयन वातावरण के अनुरूप है।
कहानी की शुरुआत ठंडी, बरसाती और भयाक्रांत रात से होता है। वातावरण में असुरक्षा है आवारा कुत्तों का आतंक, मौसम की मार और जीवित रहने की चिंता। इसी पृष्ठभूमि में गेंदा मादा सूअर को नीलगाय का एक असहाय बच्चा मिलता है। और अपने बाड़े में ले आती है। यहाँ कहानी केवल दया का प्रसंग नहीं रचती, बल्कि मातृत्व की सीमाओं का विस्तार करती है।
बाड़े में बिजुरी का आगमन गेंदा के बच्चों के लिए सहज नहीं है।
“ये हमारी अम्मी हैं, तुम्हारी नहीं!”
यह संवाद स्वामित्वबोध और असुरक्षा को उजागर करता है। यहाँ लेखक बालमन की जटिलता को ईमानदारी से प्रस्तुत करते हैं। नए सदस्य का स्वागत करने के बजाय बच्चे ईर्ष्या और दूरी दिखाते हैं। दूध मिलने जैसी घटना भी भेदभाव का प्रतीक बन जाती है। यह प्रसंग समाज में संसाधनों की असमानता और ‘विशेषाधिकार’ की भावना को दिखाती है।
कहानी की भाषा सरल और संवादप्रधान है। लेखक ने अनावश्यक वर्णन से बचते हुए दृश्यात्मकता को प्राथमिकता दी है, जिससे चित्रों की भूमिका और प्रभाव बढ़ जाता है।
आज हम जिस तरह से अछूते नहीं है। जिस तरह से भारतीय समाज में गाय और सुअर केवल पशु नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक भी हैं। गाय को पवित्रता से जोड़ा जाता है, जबकि सुअर को कई समुदायों में अपवित्र समझा जाता है। पवित्रता के आधार पर पहचान और विभाजन का खेल रचे जाते हैं।
ऐसे समय में एक सूअर द्वारा गाय-वंश के बच्चे की रक्षा और परवरिश का दृश्य अत्यंत अर्थपूर्ण रूपक बन जाता है। कथा बिना प्रत्यक्ष टिप्पणी किए यह संकेत देती है कि जीवन की रक्षा और करुणा का मूल्य धार्मिक प्रतीकों से बड़ा है। यहाँ पवित्र और अपवित्र की सामाजिक धारणाएँ अप्रासंगिक हो जाती हैं। शेष रह जाता है केवल जीवन।
यह कहानी किसी विचारधारा का नारा नहीं लगाती। बल्कि सहज कथा-प्रवाह में यह प्रश्न उठाती है कि क्या मनुष्य द्वारा निर्मित विभाजन प्रकृति के स्तर पर निरर्थक नहीं हैं?
कहानी भावनात्मक स्तर पर परतदार है। बाल पाठक इसे एक रोमांचक कथा की तरह पढ़ सकता है, जबकि वयस्क पाठक इसके भीतर सामाजिक अर्थों को देख सकता है।
बिजुरी बाल साहित्य की उस परंपरा में रखी जा सकती है, जहाँ पशु-पात्रों के माध्यम से मानवीय समाज का प्रतिबिंब प्रस्तुत किया जाता है। यह कहानी करुणा, स्वीकृति और सह-अस्तित्व का संदेश देती है, बिना किसी वैचारिक आग्रह के।
आज के विभाजित सामाजिक वातावरण में यह कहानी एक शांत, सौम्य और मानवीय हस्तक्षेप की तरह सामने आती है। यह बच्चों को केवल मनोरंजन नहीं देती, बल्कि उन्हें यह बताती है कि भिन्नता भय का कारण नहीं, बल्कि विस्तार का अवसर हो सकती है।
यह दृश्य तारों भरे आकाश के नीचे पाँचों बच्चों का साथ सोना मानो यही कहता है:
जीवन तब सुंदर है, जब हम साथ हों।
इस किताब को इस लिंक में पढ़ सकते है -
https://literacycloud.org/stories/7655-bijuri
■
समीक्षक के बारे में -
कुँवर सिंह, किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। किताबों के बारे में खूब बातचीत करना पसंद करते हैं। वर्तमान में एकलव्य के प्रकाशन कार्यक्रम में किताबों को पाठकों तक पहुँचाने के काम से जुड़े हैं। साथ ही एकलव्य के “लाइब्रेरी से दोस्ती” कोर्स टीम के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। पराग टाटा ट्रस्ट के लाइब्रेरी एजुकेटर कोर्स के 2021 बैच के साथी हैं। किताबों की समीक्षाएँ “द बुकरिव्यु पत्रिका”, “उदंती.कॉम मासिक पत्रिका के अगस्त 2022” और “एडुकेशन मिरर” में प्रकाशित हुई है। तीन कविताएँ “हमारी बात”, “समय”, और “सुना, फिर से” समकालीन जनमत पत्रिका में प्रकाशित हुई हैं।
- सुरभि डागर
तुम मेरे थे पर मेरे हुए तो नहीं
बाँधा था गंठबंधन पिया,
पर तुम बँधे तो नहीं।
साथ चलना था सातों जनम
कदम, दो कदम भी चले तो नहीं
मैं आहुति बन स्वाहा हुई
तुम मंत्रों के संग हवन
हुए तो नहीं।।
अधूरी रहीं मेरी चूड़ियाँ
तुम चूड़ी के संग कंगन हुए तो नहीं।।
बजती रही पायल मेरी तनहाई में
तुम पायल के घुँघरू हुए तो नहीं।
अमावस्या की रातें हुई हैं बहुत
तुम पूर्णिमा की रात हुए तो नहीं।
ज़ख्म गहरे लगे पाँव थमते नहीं
तुम मरहम हुए तो नहीं।।
तुम मेरे थे; पर मेरे हुए तो नहीं।।
■
छत्तीसगढ़ के कुल भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 55 प्रतिशत हिस्से का पानी महानदी में जमा होता है। यह नदी और इसकी सहायक नदियों के ड्रेनेज एरिया का 53.90 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ में है। इसका 45.73 प्रतिशत ड्रेनेज एरिया ओडिशा और 0.35 प्रतिशत अन्य राज्यों में हैं। हीराकुद बांध तक महानदी का जल ग्रहण क्षेत्र 82,432 वर्ग किमी हैं, जिसमें से 71,424 वर्ग किमी क्षेत्र छत्तीसगढ़ में हैं, जो कि इसके संपूर्ण जल- ग्रहण क्षेत्र का 86 प्रतिशत है। हीराकुद बाँध में महानदी का बहाव 40,773 एमसीएम है, इसमें से 35,308 एमसीएम का योगदान छत्तीसगढ़ देता है। जबकि इस समय छत्तीसगढ़ केवल 9000 एमसीएम पानी का उपयोग कर रहा है, जो कि महानदी के हीराकुद में उपलब्ध पानी का महज 25 प्रतिशत है। हालाँकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दावा था कि छत्तीसगढ़ केवल 15 प्रतिशत पानी का उपयोग करता है।
छत्तीसगढ़ क्षेत्र में महानदी पर 9 छोटे-बड़े बाँध हैं। इन्हीं बाँधों को लेकर विवाद की शुरुआत 2016 में हुई थी। तब ओडिशा सरकार ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महानदी की सहायक नदियों पर लघु बाँध और एनीकट बनाकर ओडिशा को मिलने वाले पानी को कम कर दिया है। इस कारण गर्मियों में नदी का जलस्तर इतना गिर जाता है कि सिंचाई और पीने के पानी की किल्लत खड़ी हो जाती है, जबकि छत्तीसगढ़ का कहना है कि वह अपने क्षेत्र में ही जल का भंडारण करता है। अब ओडिशा चाहता है कि छत्तीसगढ़ महानदी की सहायक नदियों पर कोई बाँध नहीं बनाए और जल के प्रवाह को बाधित न करे। इस विवाद को निपटाने के लिए 2018 में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक ट्रिब्यूनल का गठन किया था; लेकिन प्रकरण का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ के बड़े भू-भाग में कुँएँ और नलकूपों का जलस्तर भी यही, बाँध बनाए रखते हैं। लेकिन यहाँ शोचनीय पहलू है कि ज्यादातर ट्रिब्यूनल नदियों से जुड़े अंतर-राज्यीय जल विवाद निपटाने में सफल नहीं हो पाए हैं; इसलिए राज्य सरकारों को आपसी सहमति से इन समस्याओं का हल ढूढ़ने की जरूरत है। ■
सम्पर्कः शब्दार्थ 49,श्रीराम कॉलोनी, शिवपुरी म.प्र., मो. 09425488224, 09981061100
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के जीव वैज्ञानिक युकी ओका इस बात का अध्ययन करते हैं कि दिमाग शरीर में विभिन्न चीज़ों का संतुलन (होमियोस्टेसिस) कैसे बनाए रखता है, खासकर तरल पदार्थों का संतुलन कैसे बनाता है और इसके लिए पानी व खनिज लवणों का तालमेल कैसे बनाता है।
दरअसल, हमारे शरीर में एक व्यवस्था है, जो हमारी बुनियादी ज़रूरतों की पूर्ति का ख्याल रखती
है। प्यास को बुझाना इनमें से एक व्यवस्था है। इस व्यवस्था की एक खासियत है कि इसके साथ ही पारितोषिक तंत्र जुड़ा होता है, ताकि तरल संतुलन बना रहे। दिमाग में मौजूद प्यास तंत्रिका हमारे शरीर को एक स्पष्ट संकेत प्रेषित करती है - सूखा गला, और हलक के पिछले हिस्से में खराश जैसी संवेदना। इस संवेदना का मकसद यह है कि आप पानी पिएँ और खून में लवणों की सांद्रता सही स्तर पर पहुँच जाए।
पानी का पहला घूँट हलक में उतरते ही एक संतुष्टि का एहसास होता है; क्योंकि ऐसा होते ही दिमाग में डोपामाइन का सैलाब आता है। डोपामाइन एक तंत्रिका-संप्रेषण रसायन है, जो अच्छा महसूस कराने का काम करता है। यह संतुष्टि का एहसास पानी गटकते ही महसूस होता है, हालाँकि पानी पीने के 15-30 मिनट बाद ही खून पतला होने लगता है, उसकी सांद्रता सही स्तर पर पहुँचने लगती है।
युकी ओका कहते हैं कि इसका मतलब है कि पानी पीने से मिलने वाली तत्काल संतुष्टि और खून की सांद्रता का सही स्तर पर पहुँचना दो अलग-अलग एहसास हैं।
ओका के समूह ने प्यास बुझाने से सम्बंधित दो तरह की तंत्रिकाएँ पहचानी हैं। एक होती हैं जो पानी गटकते ही सक्रिय हो जाती हैं और डोपामाइन मुक्त करती है। दूसरी तंत्रिकाएँ आंतों में पानी की सांद्रता में हो रहे परिवर्तनों का ध्यान रखती हैं।
ओका ने पाया कि प्यास के पूरी तरह बुझने के लिए ज़रूरी है कि ये दोनों किस्म की तंत्रिकाएँ सक्रिय हों। दोनों के सक्रिय होने पर ही पानी पीने का पारितोषिक संकेत मिलता है और पर्याप्त पानी पीने के बाद ही सांद्रता ठीक होने का संकेत मिलता है।
इन दो व्यवस्थाओं के सहयोगी कार्य को जांचने के लिए ओका के दल ने एक प्रयोग किया। उन्होंने पानी को सीधा आंत में पहुंचा दिया। ऐसा करने पर गटकने से मिलने वाला पारितोषिक संकेत नहीं मिला क्योंकि डोपामाइन मुक्त हुआ ही नहीं। यानी घूँट-दर-घूँट पानी मिलने पर दिमाग एक जश्न मनाता है और प्यास तो बुझती ही है। (स्रोत फीचर्स) ■