मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Sep 18, 2016

मेरे बाबूजी -असली छत्तीसगढिय़ा वही जो शोषण के विरुद्ध आवाज उठाए

मेरे बाबूजी
असली छत्तीसगढिय़ा 
वही जो शोषण के 
विरुद्ध आवाज उठाए 
-डॉ. रत्ना वर्मा
 धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के लिए सदा संघर्षरत रहे सपूतों में मेरे बाबूजी (बृजलाल वर्मा) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे डॉ. खूबचंद बघेल तथा ठा. प्यारेलाल सिंह से प्रभावित ऐसे नेता थे जिनके मन में अंचल के किसानों, श्रमिकों पर होने वाले शोषण के प्रति पीड़ा थी, उनके लिए उन्होंने सदैव संघर्ष किया, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाई।
छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के वासियों की पहचान के संदर्भ में उनके अपने मापदंड थे, उनका कहना था- 'यहाँ की मिट्टी से जिसे प्यार हो, यहाँ के रहने वालों के प्रति जिनके दिल में दुलार हो, यहाँ की अस्मिता विरोधी लोगों के खिलाफ जिनकी भावना में प्रबल प्रतिकार हो, फिर चाहे वह कितना भी सशक्त सत्ताधारी क्यों न हो, वह शोषण करने वालों के विरुद्ध आवाज उठाने वाला हो, तथा वह बिना किसी स्वार्थ के छत्तीसगढ़ के हित के लिए बात करता हो, उसके सामने चाहे उसका हिमायती हो चाहे आलोचक वह अपनी बात पर दृढ़ता से डटा रहे वही असली छत्तीसगढ़ी है।'
एक सम्पन्न कृषक परिवार से होने के बाद भी बाबूजी छल-कपट से दूर ग्रामीण प्रकृति के नेता थे। उन्हें छत्तीसगढ़ के कृषक पुत्र होने पर गर्व था, वे छत्तीसगढ़ी में बोलकर स्वाभिमान का अनुभव करते थे, उनके इन्हीं सरल प्रकृति का ही परिणाम था कि वे अपने क्षेत्र में जनता के प्रिय जननेता थे। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते वे भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी और लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष बनाये गए  थे।
वे छात्र जीवन से ही आजादी के आंदोलन से जुड़ गए  थे। नागपुर में विधि की शिक्षा की दौरान भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें एक वर्ष, परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया था। विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रायपुर और बलौदाबाजार में वकालत आरंभ की। उन्होंने इसे पेशे के रूप में कभी नहीं अपनाया, इसे शोषण के विरूद्ध लड़ाई का माध्यम बनाया, इसी दौरान वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और उन्होंने किसानों में जागृति लाने का बीड़ा उठाया। इस आंदोलन के नेतृत्व के दौरान वे जेल भी गए ।
उनके राजनैतिक जीवन की शुरुवात कृषक मजदूर प्रजा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ हुई। १९५२ में व वे पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के बैनर तले विधायक चुने गए । बाद में वे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गए , १९६५ में  कांग्रेस में शामिल जरूर हुए पर ज्यादा दिन यहाँ न रह सके। १९६७ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र के विरुद्ध बगावती बिगुल बजाने वालों में वे सबसे आगे थे। ३६ विधायकों के साथ मिलकर उनके  नेतृत्व में मिश्र की सरकार गिरा दी गई थी; फिर संयुक्त विधायक दल की सरकार में बाबूजी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे उन्होंने उदारता से इंकार कर दिया और गोविंद नारायण सिंह को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया गया, लेकिन संविद सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सिंचाई, विधि योजना विकास, कानून और जेल जैसे आठ विभागों को कुशलतापूर्वक सँभालकर अपनी कर्मठता का परिचय दिया। १९७० में आप जनसंघ में आ गए , १९७४ में मध्यप्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, इस पद पर वे जनता पार्टी के उदय होने तक आसीन रहे। १९७५ में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में सहयोग के कारण २७ जून को वे 'मीसाज् के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिए गए। २२ माह की मीसा बंदी के दौरान वे रायपुर, सिवनी, जबलपुर तथा दिल्ली के जेलों में रखे गए ।
१९७७ के चुनाव में अविभाजित मध्यप्रदेश की महासमुंद संसदीय क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर उन्होंने बहुमत से विजयश्री हासिल की और भारत सरकार में उन्हें पहले उद्योग मंत्री फिर संचार मंत्री बनाया गया।
संचार मंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जो कुछ भी किया वह एक सच्चा ग्रामीण हितैषी दृढ़ निश्चयी व्यक्ति ही कर सकता था। छोटे-छोटे गाँवों में पब्लिक कॉल ऑफिस खोलकर उनकी व्यवस्था गाँव के ही गैर सरकारी व्यक्ति को सौंपा जाना, उनकी कार्यशैली का अनुपम उदाहरण है। देश, प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने अनेक डाक एवं तार घर का निर्माण किया पहले डाक घर की जिम्मेदारी गाँव के किसी शिक्षक को सौंपी जाती थी, परंतु बाबूजी ने किसी ग्रामीण को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपकर, रोजगार के नए आयाम खोले, जो उनकी स्वतंत्र व क्रांतिकारी सोच का परिणाम है।
स्वाधीनता के समर के एक समर्पित सेनानी के नाते उनके सामने आजादी के नये लक्ष्य, आदर्श और उद्देश्य थे, वही उनके बाद के सार्वजनिक जीवन की तलाश भी बने। बाबूजी को सत्ता और अधिकार के ऊंचे पद मिले, परंतु वह संतोष नहीं जो उनकी राजनीतिक सक्रियता का परम उद्देश्य था। राजनीति में आये गिराव ने उन्हें दुखित कर दिया था संभवत: इसीलिए उन्होंने अपने अंतिम दिनों में अपने को राजनीति से पूर्णत: विलग कर लिया था,  लेकिन समाज व किसानों के लिए कुछ कर पाने की उनकी तड़प तब भी कम नहीं हुई थी। वे अंतिम समय तक उनके लिए लड़ते रहे।
 छत्तीसगढ़ अंचल की शोचनीय स्थिति और यहाँ के लोगों की व्यथा को दूर करने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहे, छत्तीसगढ़ के प्रति हो रही उपेक्षा के प्रति उनके मन में आक्रोश था। पृथक छत्तीसगढ़ के लिए भी उन्होंने जनता पार्टी में रहते हुए आवाज उठाना शुरू कर दिया था और अंत तक वे इसके लिए प्रयास करते रहे थे। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, और इसके लिए निरंतर संघर्षरत भी रहे। यह सपना उनके जीवन काल में तो पूरा न हो सका पर इस प्रयास में उनकी भागीदारी को छत्तीसगढ़ वासी भूला नहीं सकते।
वे चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में बैठे हों उन्होंने अपना ध्यये जनता की सच्ची सेवा ही रखा- छत्तीसगढ़ अंचल उनके अवदान को उनकी सेवा को कभी भुला नहीं सकता। वे छत्तीसगढ़ के सच्चे माटी पुत्र थे।

कही देबे संदेशःधन्य है पलारी गाँव और वहाँ के लोग

पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म से पलारी का नाता ऐसे जुड़ा
'कहि देबे संदेस' समाज में व्याप्त जाति- भेद को खत्म करने पर आधारित पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म थी। इस फिल्म के निर्माण को ५० वर्ष अधिक हो चुके हैं। अफसोस तो इस बात का है कि इस ऐतिहासिक फिल्म का सही प्रिंट उपलब्ध नहीं है। फिल्म के निर्माता निर्देशक मनु नायक ने जरूर इसकी सीडी बनाकर इसे सहेजने का प्रयास किया है।
इस फिल्म के निर्माण को लेकर आरंभ में आई कठिनाइयों को याद करते हुए मनु नायक १९६३-६४ के दौर में पहुँच गए ...कि कैसे उन्हें रास्ते में  बृजलाल वर्मा मिल गए और कैसे वे उनके गाँव पलारी शूटिंग के लिए पहुँच गए। इस फिल्म में पलारी के सिद्धेश्वर मंदिर तथा बालसमुंद तालाब के कई दृश्य फिल्माएँ गए हैं साथ ही गाँव के गली- चौबारे,,घर- आंगन, खेत- खलिहानों का बड़ी खूबसूरती के साथ फिल्मांकन किया गया है। मनु नायक की यूनिट ने पलारी में  २२ दिनों तक शूटिंग की थी।
पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म को छत्तीसगढ़ अंचल में ही फिल्माया जाएगा, यह पहले से ही तय था इसके लिए पंडरिया और आस-पास के कुछ स्थानों का चुनाव कर लिया गया था। फिल्म निर्माण के भागीदारों नारायण चंद्राकर और तारेंद्र द्विवेदी के साथ मेरा अनुबंध हुआ था, जिसके अनुसार मुझे पूरी यूनिट के साथ रायपुर पहुँचना था और पूर्व निर्धारित स्थान पर सीधे शूटिंग के लिए पहुँचना था। इसका पूरा खर्च भी भागीदार उठाएंगे यह तय था। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब मैं अपनी टीम लेकर १२ नवंबर १९६४ को मुंबई से रायपुर पहुँचा तो दुर्ग रेल्वे स्टेशन पर नारायण चंद्राकर मिले और बताया कि रायपुर में द्विवेदी ने शूटिंग की कोई तैयारी नहीं की है। मैं तो जैसे होश ही खो बैठा। मेरे साथ मेरी पूरी टीम थी। पर मेरे ही भागीदारों ने मुझे धोखा दे दिया था। मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं अपनी टीम की वापसी के टिकिट का इंतजाम कर पाता। खैर रायपुर में बुनकर संघ के सामने खपरा भट्ठी के पास अपने खास मित्र रामाधार चंद्रवंशी के निवास पर मैंने अपनी पूरी टीम को ठहराया और कुछ इंतजाम करने के उद्देश्य से बाहर निकल पड़ा। टहलते हुए कुछ सोचता सा मैं बस स्टैंड की तरफ निकला- संयोग देखिए रास्ते में मेरी मुलाकात पलारी के विधायक बृजलाल वर्मा जी (बाद में १९७७ के जनता शासन में वे केंद्रीय संचार और उद्योग मंत्री भी बने ) से हो गई। मुझे इस तरह सर झुकाए चिंता में पैदल जाते हुए देख कर उन्होंने पीछे से आवाज लगाई और मेरा हालचाल पूछने लगे। वर्मा जी को समाचारों के माध्यम से मालूम हो गया था कि मैं छत्तीसगढ़ी में पहली फिल्म बनाने जा रहा हूँ।
 मैंने साथ चलते हुए वर्मा जी को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। वर्मा जी ने गंभीरता से मेरी सारी परेशानी सुनी और कहा- मनु जी आपने मेरा गाँव देखा है?
 मैंने कहा कि आपका गाँव? कौन सा गाँव?
 उन्होंने बताया पलारी गाँव।
 जब मैंने कहा कि मैं तो खरोरा से आगे कहीं गया ही नहीं हूँ ।
तब मेरी बात सुनकर वर्मा जी ने जो कहा उसकी तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी- उन्होंने कहा- च्अगर आप मेरे गाँव में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे ,तो मैं सारा बंदोबस्त कर दूँगा । आपकी टीम के रहने के लिए रेस्ट हाउस बुक करा देता हूँ , भोजन के लिए बर्तन आदि की व्यवस्था करा देता हूँ... और...ज्   वे न जाने आगे और क्या-क्या कहते पर इतना सुनते ही मैं तो भाव- विभोर हो गया। मैंने और कुछ सोचे बिना तुरंत कहा- वर्मा जी मैंने आपका गाँव तो नहीं देखा है पर मैं अपनी फिल्म की शूटिंग अब तो आपके ही गाँव में करूँगा।
यह सुनते ही उन्होंने कहा- 'तो ठीक है मैं गाँव एक चिट्ठी लिख देता हूँ  क्योंकि मैं तो आज भोपाल जा रहा हूँ ।च् उनके भोपाल जाने की बात सुनकर मैं फिर घबरा गया। तुरंत बोल पड़ा आप यहाँ नहीं रहेंगे तो मैं शूटिंग कैसे कर पाऊँगा। वे मुस्कुराए और उसी सहजता से कहा- 'सारी व्यवस्था हो जाएगी आप चिंता मत करो।च्  फिर उन्होंने वहीं खड़े- खड़े बस स्टैंड में ही अपने चचेरे भाई तिलकराम वर्मा के नाम चिट्ठी लिखी और ड्राइवर को दे दी। इसके बाद मुझसे कहा जाइए आपका काम हो जाएगा।

इसी दौरान बातों-बातों में जब मैं वर्मा जी को अपनी अपनी अन्य आर्थिक परेशानियों से अवगत करा रहा था तो उनने तुरंत ही एक और प्रस्ताव रख दिया कि 'पूरी फिल्म की शूटिंग तो पलारी में होगी ही साथ ही फिल्म में महिला पात्रों के लिए उनके घर के पुश्तैनी गहने भी पहनने के लिए दे दिए जाएँगे। यह बात उन दिनों वर्मा जी के लिए भले ही सहज रही होगी लेकिन आज जब सोचता हूँ, तो लगता है कितनी बड़ी बात उन्होंने कह दी। आपसी प्यार और दोस्ती में विश्वास का एक ऐसा रिश्ता तब होता था जब डर या धोखे की बात मन में उपजती ही नहीं थी। मेरे लिए तो यह गर्व की बात थी कि उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया।
छत्तीसगढ़ में पहने जाने वाले जितने भी गहने फिल्म में नायिकाओं और अन्य महिला पात्रों ने पहने हैं विशेष कर बिदाई के समय सुरेखा द्वारा पहने गए सोने के गहने जिसमें गले में पहनी गई ककनी, काले धागे से बँधी सोने की पुतरी, कान के कर्णफूल, नाक के लौंग तथा हाथ में चाँदी का कटवा सभी वर्मा जी के घर के असली पुश्तैनी गहने हैं। सुरेखा तो उन गहनों को देखकर रोने लगी थी कि ये सारे गहने मैं ही पहनूँगी । दुलारी बाई ने भी गले में जो गोल कंठहार पहना है वह तथा फिल्म में अन्य महिला पात्रों द्वारा पहने गए गहने भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गहने हैं।  
 ...और इस तरह वर्मा जी द्वारा पूरी व्यवस्था करने के बाद मैं अपनी यूनिट लेकर पलारी पहुँच गया। पलारी में तिलक दाऊ रेस्ट हाउस के सामने बंदूक लेकर हमारे स्वागत में खड़े हुए मिले। पलारी में कदम रखते ही पहली ही नजर में मुझे भा गया वर्मा जी का पलारी गाँव । सबसे पहले हम बालसमुंद पहुँचे जहाँ  ९वीं सदी का ईंटों से बना ऐतिहासिक पुरातात्त्विक महत्व का सिद्धेश्वर मंदिर हैं वहाँ  की खूबसूरती देखते ही बनती थी। तालाब, घाट और चारों ओर फैली हरियाली। हमने तुरंत मंदिर और बालसमुंद तालाब के किनारे फिल्म का एक गीत- होरे होरे होरे... (महेन्द्र कपूर और मीनू पुरुषोत्तम की आवाज में) की शूटिंग शुरु कर दी। फिल्म का एक और गाना बिहिनिया के उगत सूरुज देवता... (मीनू पु्रुषोत्तम ) को भी हमने तालाब और मंदिर प्रांगण में ही सूट किया। तोर पैरी के झनर झनर... का फिल्मांकन दाऊ बलीराम जी के घर के सामने वाले तालाब में किया गया था।
मेरी फिल्म में अधिकतर कलाकार छत्तीसगढ़ से  हैं। पलारी गाँव के लोगों ने भी कई छोटी- छोटी भूमिकाएँ निभाई हैं। वर्मा जी के भाई विष्णुदत्त ने तो नायक के पिता की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में चूँकि सहकारिता पर बात की गई है तो बृजलाल जी का एक भाषण भी हमने फिल्म में रखा है। उन्हें हमने संवाद लिख कर दिया गया था पर उन्होंने अपने मन से ही सहकारिता पर संवाद बोल दिए। अत: उन्होंने जो बोला वही हमने फिल्म में रखा है। उनके साथ इस दृश्य में पलारी के बीडीओ ए. पी. श्रीवास्तव भी बैठे हुए दिखाई देते हैं। जिनका बहुत अधिक सहयोग हमें मिला।
 सच बात तो यह है कि पलारी गाँव के निवासियों का जैसा सहयोग मुझे मिला है वह भुलाए नहीं भूलता। जिसे अपना समझ कर भरोसे से शूटिंग करने आया था उन्होंने तो दगा किया ,पर असली अपने तो यहाँ मिले जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के भरपूर प्रेम लुटाया। शूटिंग के लिए वर्मा जी के चाचा बलिराम दाऊ का पूरा घर मुझे मिल गया था। जिसे जमींदार के घर के रूप में दिखाया गया है। बहुत बड़े आँगन वाले इसी घर में विवाह और बिदाई का दृश्य भी फिल्माया गया। दाऊ जी का मैं हमेशा आभारी रहूँगा।
हमने पलारी में २२ दिन बिताए। इस दौरान पलारी में कई स्थानों पर लगातार शूटिंग हुई। सारे कलाकार लगातार वहीं रहे। उन्होंने गाँव के जीवन को पूरी तरह जीया। गाँव में सादा खाना बनता था सब वही प्रेम से खाते थे। चूंकि फिल्म की सभी महिला पात्र गाँव की पृष्ठभूमि से आईं थीं ,इसलिए लगातार इतने लंबे अरसे तक गाँव में रहने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इतना ही नहीं दुलारी बाई, उमा, सुरेखा सब खुद ही चावल चुनकर देती थीं और खाना बनाने में सहयोग करती थीं।
 फिल्म के किसी भी दृश्य में कोई अतिरिक्त सेट नहीं लगाया गया था।  घर, खेत, आँगन, मंदिर, तालाब, गाँव की गलियाँ सब कुछ बिल्कुल प्राकृतिक और वास्तविक रूप में ही रखे गए थे। जैसे स्कूल में जो शिक्षक पढ़ाते हुए नजर आते हैं वे वहाँ  वास्तविक जीवन में भी शिक्षक थे। इसी तरह सतनामी गुरु के प्रवचन के लिए असली गुरु को बुलाया था। उन्हें कबीर के दोहे के साथ एक संवाद बोलना था- 'कुम्हार किसिम किसिम के हँड़िया बनाथे पर सब्बेच माटी एकेच्च हे। गाय मन रंग रंग के होते पर सब्बो के दूध एके  होते। अइसने ये दुनिया म रंग- रंग के चोला हम देखथन ...एकर सेती भइया मैं तुंहर मन से बिनती करत हवं एकता से राहव छूआछूत, ऊंच -नीच सब ल मिटावव उहीं म तुंहार, हमार, समाज सबके कल्याण हे।च् लेकिन इस संवाद को गुरू बोल नहीं पाए, हमारे पास फिल्म कम थी अत: मैंने बचे हुए रील में संवाद को छोटा कर खुद ही डब किया।
इसके बाद भी फिल्म के कई दृश्य व गाने फिल्माने बाकी थे। सुवा गीत -तरी हरी नहना मोर नहना री...और  झमकत नदिया... की शूटिंग हम पलारी में ही करना चाहते थे पर अफसोस फिल्म की रील खत्म होने के कारण ऐसे कई महत्त्वपूर्ण दृश्यों को हमें मुम्बई में सेट लगाकर फिल्माना पड़ा। सबसे अधिक अफसोस तब हुआ जब दो दिन के लिए बस्तर महाराज महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव पलारी आए थे। उन्हें भी मैं अपनी फिल्म के लिए कैद करना चाहता था। वह दिन मुझे आज भी याद है जब बस्तर महाराज ने हमारे साथ बैठकर कढ़ी भात खाई थी।
वह यादगार दिन
शूटिंग के आखिरी दिन वर्मा जी ने हमें चाय के लिए बुलाया। चाय के साथ उन्होंने सबको छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यंजन चावल के आटे का चीला खिलाया। वह दिन हम पूरी यूनिट के लिए यादगार दिन था। एक साथ कई चूल्हें चल रहे थे और तवे पर एक के बाद एक चीला बनते जाता था। पताल (टमाटर) की चटनी के साथ गरम गरम परोसे जा रहे उस दिन के चीले के स्वाद को मैं इतने बरसों बाद भी भूल नहीं पाता। पलारी से विदाई के दिन  बीडीओ ए पी श्रीवास्तव  ने भी पूरी यूनिट को खाने पर बुलाया। श्रीवास्तव जी ने पूरी शूटिंग के दौरान भरपूर सहयोग दिया।  मैं उनका, वर्मा जी का और पूरे पलारी गाँव का आभारी हूँ । उन सबके सहयोग और प्रेम के बगैर मैं यह फिल्म नहीं बना सकता था। लेकिन आज कहाँ  हैं वैसे लोग और वैसा विश्वास कि जिन्होंने अपने सोने चांदी के पुश्तैनी गहने तिजौरी से निकाल कर शूटिंग के लिए बड़ी सहजता से दे दिए। धन्य है पलारी गाँव और पलारी के लोग। (उदंती फीचर्स)

एक गाँव की व्यथा

कहाँ गुम हो गए गाँधी के गाँव
--------------------------------
1986 को रायपुर छत्तीसगढ़ के एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित इस रिपोर्ताज को जब मैं लिख रही थी तब मेरे बाबूजी मेरे साथ थे। उनके साथ अक्सर मैं भी अपने गाँव जाया करती थी। वे चाहते थे उनके गाँव में खुशहाली रहे, किसान प्रसन्न रहें। इन्हीं सब बातों पर उनसे चर्चा भी होती रहती थी। मैं उनका दर्द समझती थी, वे जननेता थे, जनता के लिए काम करते थे और परिवर्तन चाहते थे, पर व्यवस्था के हाथों लाचार थे। भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, कामचोरी हर दौर में रही है। आज भी हम इन सबसे लड़ रहे हैं। हम आजादी के इतने बरसो बाद भी गाँधी जी के आदर्श गाँव को तलाश कर रहे हैं। आज 20 साल बाद भी इस गाँव की व्यथा को पढ़ कर यही लगता है कि हालात बहुत अधिक सुधरे नहीं हैं। गाँव का किसान आज मजदूर बन गया है। परम्परागत कारीगरी तो जैसे अब इतिहास की बात हो गई। बुनकर, कुम्हार, लुहार, बढ़ई, चर्मकार, तेली आदि सबके अपने अपने परम्परागत व्यवसाय हुआ करते थे, जो गाँव की अर्थव्यवस्था के अंग होते थे। अब वे सब हाथ बेकार हो गए। उसके बाद की पीढ़ी में से अधिकतर शहरों पहुँच गए। बाहर कारखानों में बने सामान लाकर बेच रहे हैं या मेहनत मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। जो बच गए हैं वे गाँव में किसी तरह कमा- खा रहे हैं। गाँव के आज की व्यवस्था पर एक अलग ही चेप्टर तैयार हो सकता है, पर यह फिर कभी... आज तो बाबूजी की यादों को सँजोने का दिन है....
--------------------------------------------------
मैं पलारी हूँ , और मैं बहुत दु:खी हूँ। आप पूछेंगे क्यों? तो एक शब्द में कहने लायक मेरा दु:ख नहीं है। मेरी व्यथा लम्बी है। क्या आप मेरी इस लम्बी व्यथा को सुनेंगे? यदि आप नहीं सुनेंगे तो भी मैं सुनाऊँगा ; क्योंकि मैं बहुत दु:खी हूँ। मेरा दु:ख जान कर शायद किसी को मेरे प्रति सहानुभूति हो, तो सुनिए-
मैं रायपुर जिले का एक ब्लाक मुख्यालय हूँ। आप मुझे एक साधारण सा कृषि प्रधान कस्बा मत समझिए। मैं ऐतिहासिक महत्त्व का गाँव हूँ- मेरी पवित्र भूमि पर 1500 वर्ष पूर्व एक भव्य किला था। यह किसी राज्य की राजधानी भले ही न रहा हो, पर किसी राजा का रजवाड़ा जरूर रहा होगा। गाँव में एक बहुत बड़ा तालाब है जो बाल समुंद के नाम से जाना जाता है। इसके स्वच्छ जल से मैं गाँव के किसानों को खेती के लिए पानी देता हूँ, लोगों की प्यास बूझाता हूँ। इसी तालाब के ऊपर एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है जो 9वीँ शताब्दी के आस-पास का बना है। ईंटों और पत्थरों की अनोखी कारीगरी का कलात्मक नमूना है यह मंदिर। इस मंदिर का जीर्णोंद्धार मेरे गाँव के एक जमींदार कलीराम वर्मा ने अपने पिता मोहनलाल की स्मृति में करवाया है। तालाब की खुदाई में मिले शिवलिंग की प्राण- प्रतिष्ठा कराई। । एक वर्ष पूर्व तक इस ऐतिहासिक मंदिर की देखरेख इस जमींदार परिवार की पीढ़ी ही करती आ रही थी, पर गत वर्ष ही सरकार ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया। पर जब से मेरा यह मंदिर सरकार के हाथों गया है, मैं अनाथ सा हो गया हूँ। सरकार कहती है वह मंदिर की सुरक्षा कर रही है। उसने उसकी देखरेख के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त किया है, पर मुझे तो वह चौकीदार कभी नजर ही नहीं आता। मुझे डर है कहीं मेरी ऐतिहासिकता, मेरी कलात्मकता जो इतने वर्षों तक सुरक्षित थी कहीं खो न जाए। मैं असहाय हूँ कि मैं अपने इस भव्य शिावालय की कैसे रक्षा करूँ?
यह मेरा सौभाग्य है कि चाहे दूसरे गाँवों भीषण अकाल पड़ा हो या मौसम की कोई विपदा आई हो ,पर मेरे यहाँ कभी अकाल या किसी त्रासदी की छाया नहीं पड़ी है। पर फिर भी मैं सुखी नहीं हूँ। मेरे गाँव में वे सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो कृषकों को मिलना चाहिए;पर अफसोस इन सुविधाओं का फायदा मुझे कभी नहीं मिला । हाँ, हानि अवश्य हुई है। यहाँ पर ब्लाक स्तर के अधिकारी हैं, जिनका काम है सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को ग्रामीणों तक पहुँचाना। सरकार कहती है कि हम लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं, पर मेरे गाँव के बुनकरों के करघे अब घुन खा रहे हैं। लोहार भूखों मर रहा है, तेली की घानी बंद है, ढीमर जो मछली पालकर अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करता था, उसके जाल सड़ रहे हैं। सोनार, चर्मकार, सबके सब अपने पुश्तैनी धंधे से दूर हट चुके हैं। भूमिहीन किसान जो कई पीढ़ियों से यहाँ जीवन बसर कर रहे हैं, अब भी भूमिहीन तथा बेघर हैं। मैंने सुना था सरकार ऋण की सुविधा देती है, पर वह यह ऋण किसे दे रही है?- यहाँ अच्छी दुधारू गाय- भैंस के लिए ऋण नहीं दिया जाता, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
चारागाह खत्म हो रहे हैं। जानवरों के लिए चारे की बात तो दूर, खड़े रहने का स्थान भी नही है। सड़क, गली, सार्वजनिक बाजार, समय समय पर होने वाले उत्सवों के लिए खली स्थान... सबके सब खतम हो चुके हैं। यहाँ तक कि लोक निर्माण विभाग की जो सड़क 40 फीट थी वह 20 फीट ही रह गई है। मेरे गाँव में ग्राम पंचायत है, जनपद पंचायत है, राजस्व अधिकारी है, ब्लाक अधिकारी है, पर किसके लिए? ये सब मेरी धरती पर धरना दिए बैठे हैं। मुझे नहीं चाहिए ऐसे अधिकारी ,जो मुझे लाभ पहुँचाने की बजाय नुकसान पहुँचा रहे हैं। मेरा बस चले तो मैं इन्हें आज ही हकाल दूँ। मेरी धरती के लिए ये बोझ हैं....बोझ।
मेरे गाँव में दो बैंक हैं - किसके लिए - मेरे गाँव के किसानों के लिए न ?  उन्हें ऋण की सुविधा के लिए न? मेरे ग्रामवासी बहुत भोले हैं उनकी पहुँच ही वहाँ तक नहीं है और यदि कोई भूले भटके वहाँ तक पहुँच भी जाता है, तो उसे ऋण का पूरा पैसा ही नहीं मिल पाता।
वैसे मेरा गाँव काफी प्रगति पर है... मेरे यहाँ फोन भी पहुँच गया है, पर सिर्फ देखने के लिए। कभी
उसकी घंटी सुनाई ही नहीं देती। कहने को तो यहाँ डाकघर भी है, पर कभी लिफाफा या टिकट यहाँ मिल जाए ,तो यह डाकघर का सौभाग्य है। मैं अपने अस्पताल के बारे में तो बताना भूल ही रहा था- अस्पताल है भई- डॉक्टर और नर्स भी हैं ; पर इसमें से किसे फ़ुर्सत है इलाज करने की, सब अपने में मस्त हैं। अस्पताल का क्या दोष? हाँ यहाँ का कम्पाउडर ही यहाँ का डॉक्टर है। हाँ ,यहाँ का कम्पाउडर ही यहाँ का डॉक्टर है। वही इलाज करता है मेरे गाँव के किसानों का। अस्पताल में मरीजों के रहने की व्यवस्था का तो प्रश्न ही नहीं उठता । दवाइयों के लिए उन्हें शहर की दौड़ लगानी पड़ती है। मवेशी अस्पताल भी हैं मेरे गाँव में।
...तो जनाब आप मेरे गाँव को छोटा- मोटा मत समझो। लेकिन रोना यही है ना कि न दवाई है, न इनको रखने के लिए जगह है। यहाँ तो इंसानों के लिए जगह नहीं है तो बेचारे इन जानवरों के लिए जगह कहाँ से आएगी। वैसे जो थोड़ी सी जगह है, वहाँ अभी सुअर पल रहे हैं। सरकार ने वह जगह उन्हें सुअर पालने के लिए दे रखी है।
इतना बड़ा कस्बा है, तो पुलिस थाना तो होगा ही, पर यहाँ की स्थिति उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे जैसी है। ग्रामीण बेचारा किसी से परेशान हो यदि रपट लिखाने जाता है , तो रपट तो  लिख ली जाती है, लेकिन उसी के विरुद्ध जो रपट लिखवाने गया है- यह कहते हुए कि आखिर तूने हिम्मत कैसे की रपट लिखवाने की। कभी- कभी तो गरीब को थाने में रात भर बंद कर यातना भी दी जाती है। अब पुलिस के बारे में और ज्यादा क्या कहें, कहीं हमें ही बंद न कर दे।

पानी की व्यवस्था के नाम पर यहाँ तालाब, कुएँ और नलकूप है ,परंतु गर्मी में फिर भी त्राहि- त्राहि मची रहती है। तालाब- कुएँ तो सूख जाते हैं, रही नलकूप की बात तो वे कभी कभार ठीक हालत में रहते हैं, ये गाँव की शोभा जरूर बढ़ाते दिख जाएँगे। मेरे गाँव में 1978 में जल -योजना प्रारंभ हुई थी, पर यहाँ भी वही स्थिति है- या तो पानी बिलकुल बंद यो जगह- जगह पानी यूँ ही रिसता रहता है। किसे चिन्ता है इसकी? जल योजना अभी यहाँ पूरी नहीं हुई है- अधूरी पड़ी है, कहाँ गया भई सारा पैसा?
मेरी व्यथा सुनते- सुनते कहीं आप थक तो नहीं गए। अरे भई अभी तो किस्सा आधा ही हुआ है। तो आगे चलते हैं मंडी की ओर- मंडी में बिचौलियों का बोलबाला है, इन्हीं के जरिये यहाँ के किसान अपनी फसल बेच पाते हैं।। सीधा बेचने की कोशिश की तो बेचामैं पलारी हूँ , और मैं बहुत दु:खी हूँ। आप पूछेंगे क्यों? तो एक शब्द में कहने लायक मेरा दु:ख नहीं है। मेरी व्यथा लम्बी है। क्या आप मेरी इस लम्बी व्यथा को सुनेंगे? यदि आप नहीं सुनेंगे तो भी मैं सुनाऊँगा ; क्योंकि मैं बहुत दु:खी हूँ। मेरा दु:ख जान कर शायद किसी को मेरे प्रति सहानुभूति हो, तो सुनिए-
मैं रायपुर जिले का एक ब्लाक मुख्यालय हूँ। आप मुझे एक साधारण सा कृषि प्रधान कस्बा मत समझिए। मैं ऐतिहासिक महत्त्व का गाँव हूँ- मेरी पवित्र भूमि पर 1500 वर्ष पूर्व एक भव्य किला था। यह किसी राज्य की राजधानी भले ही न रहा हो, पर किसी राजा का रजवाड़ा जरूर रहा होगा। गाँव में एक बहुत बड़ा तालाब है जो बाल समुंद के नाम से जाना जाता है। इसके स्वच्छ जल से मैं गाँव के किसानों को खेती के लिए पानी देता हूँ, लोगों की प्यास बूझाता हूँ। इसी तालाब के ऊपर एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है जो 9वीँ शताब्दी के आस-पास का बना है। ईंटों और पत्थरों की अनोखी कारीगरी का कलात्मक नमूना है यह मंदिर। इस मंदिर का जीर्णोंद्धार मेरे गाँव के एक जमींदार कलीराम वर्मा ने अपने पिता मोहनलाल की स्मृति में करवाया है। तालाब की खुदाई में मिले शिवलिंग की प्राण- प्रतिष्ठा कराई। । एक वर्ष पूर्व तक इस ऐतिहासिक मंदिर की देखरेख इस जमींदार परिवार की पीढ़ी ही करती आ रही थी, पर गत वर्ष ही सरकार ने इसे अपने संरक्षण में ले लिया। पर जब से मेरा यह मंदिर सरकार के हाथों गया है, मैं अनाथ सा हो गया हूँ। सरकार कहती है वह मंदिर की सुरक्षा कर रही है। उसने उसकी देखरेख के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त किया है, पर मुझे तो वह चौकीदार कभी नजर ही नहीं आता। मुझे डर है कहीं मेरी ऐतिहासिकता, मेरी कलात्मकता जो इतने वर्षों तक सुरक्षित थी कहीं खो न जाए। मैं असहाय हूँ कि मैं अपने इस भव्य शिावालय की कैसे रक्षा करूँ?
यह मेरा सौभाग्य है कि चाहे दूसरे गाँवों भीषण अकाल पड़ा हो या मौसम की कोई विपदा आई हो ,पर मेरे यहाँ कभी अकाल या किसी त्रासदी की छाया नहीं पड़ी है। पर फिर भी मैं सुखी नहीं हूँ। मेरे गाँव में वे सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो कृषकों को मिलना चाहिए;पर अफसोस इन सुविधाओं का फायदा मुझे कभी नहीं मिला । हाँ, हानि अवश्य हुई है। यहाँ पर ब्लाक स्तर के अधिकारी हैं, जिनका काम है सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को ग्रामीणों तक पहुँचाना। सरकार कहती है कि हम लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं, पर मेरे गाँव के बुनकरों के करघे अब घुन खा रहे हैं। लोहार भूखों मर रहा है, तेली की घानी बंद है, ढीमर जो मछली पालकर अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करता था, उसके जाल सड़ रहे हैं। सोनार, चर्मकार, सबके सब अपने पुश्तैनी धंधे से दूर हट चुके हैं। भूमिहीन किसान जो कई पीढ़ियों से यहाँ जीवन बसर कर रहे हैं, अब भी भूमिहीन तथा बेघर हैं। मैंने सुना था सरकार ऋण की सुविधा देती है, पर वह यह ऋण किसे दे रही है?- यहाँ अच्छी दुधारू गाय- भैंस के लिए ऋण नहीं दिया जाता, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
चारागाह खत्म हो रहे हैं। जानवरों के लिए चारे की बात तो दूर, खड़े रहने का स्थान भी नही है। सड़क, गली, सार्वजनिक बाजार, समय समय पर होने वाले उत्सवों के लिए खली स्थान... सबके सब खतम हो चुके हैं। यहाँ तक कि लोक निर्माण विभाग की जो सड़क 40 फीट थी वह 20 फीट ही रह गई है। मेरे गाँव में ग्राम पंचायत है, जनपद पंचायत है, राजस्व अधिकारी है, ब्लाक अधिकारी है, पर किसके लिए? ये सब मेरी धरती पर धरना दिए बैठे हैं। मुझे नहीं चाहिए ऐसे अधिकारी ,जो मुझे लाभ पहुँचाने की बजाय नुकसान पहुँचा रहे हैं। मेरा बस चले तो मैं इन्हें आज ही हकाल दूँ। मेरी धरती के लिए ये बोझ हैं....बोझ।
मेरे गाँव में दो बैंक हैं - किसके लिए - मेरे गाँव के किसानों के लिए न ?  उन्हें ऋण की सुविधा के लिए न? मेरे ग्रामवासी बहुत भोले हैं उनकी पहुँच ही वहाँ तक नहीं है और यदि कोई भूले भटके वहाँ तक पहुँच भी जाता है, तो उसे ऋण का पूरा पैसा ही नहीं मिल पाता।
वैसे मेरा गाँव काफी प्रगति पर है... मेरे यहाँ फोन भी पहुँच गया है, पर सिर्फ देखने के लिए। कभी उसकी घंटी सुनाई ही नहीं देती। कहने को तो यहाँ डाकघर भी है, पर कभी लिफाफा या टिकट यहाँ मिल जाए ,तो यह डाकघर का सौभाग्य है। मैं अपने अस्पताल के बारे में तो बताना भूल ही रहा था- अस्पताल है भई- डॉक्टर और नर्स भी हैं ; पर इसमें से किसे फ़ुर्सत है इलाज करने की, सब अपने में मस्त हैं। अस्पताल का क्या दोष? हाँ यहाँ का कम्पाउडर ही यहाँ का डॉक्टर है। हाँ ,यहाँ का कम्पाउडर ही यहाँ का डॉक्टर है। वही इलाज करता है मेरे गाँव के किसानों का। अस्पताल में मरीजों के रहने की व्यवस्था का तो प्रश्न ही नहीं उठता। दवाइयों के लिए उन्हें शहर की दौड़ लगानी पड़ती है। मवेशी अस्पताल भी हैं मेरे गाँव में।
...तो जनाब आप मेरे गाँव को छोटा- मोटा मत समझो। लेकिन रोना यही है ना कि न दवाई है, न इनको रखने के लिए जगह है। यहाँ तो इंसानों के लिए जगह नहीं है तो बेचारे इन जानवरों के लिए जगह कहाँ से आएगी। वैसे जो थोड़ी सी जगह है, वहाँ अभी सुअर पल रहे हैं। सरकार ने वह जगह उन्हें सुअर पालने के लिए दे रखी है।
इतना बड़ा कस्बा है, तो पुलिस थाना तो होगा ही, पर यहाँ की स्थिति उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे जैसी है। ग्रामीण बेचारा किसी से परेशान हो यदि रपट लिखाने जाता है , तो रपट तो  लिख ली जाती है, लेकिन उसी के विरुद्ध जो रपट लिखवाने गया है- यह कहते हुए कि आखिर तूने हिम्मत कैसे की रपट लिखवाने की। कभी- कभी तो गरीब को थाने में रात भर बंद कर यातना भी दी जाती है। अब पुलिस के बारे में और ज्यादा क्या कहें, कहीं हमें ही बंद न कर दे।
पानी की व्यवस्था के नाम पर यहाँ तालाब, कुएँ और नलकूप है ,परंतु गर्मी में फिर भी त्राहि- त्राहि मची रहती है। तालाब- कुएँ तो सूख जाते हैं, रही नलकूप की बात तो वे कभी कभार ठीक हालत में रहते हैं, ये गाँव की शोभा जरूर बढ़ाते दिख जाएँगे। मेरे गाँव में 1978 में जल -योजना प्रारंभ हुई थी, पर यहाँ भी वही स्थिति है- या तो पानी बिलकुल बंद यो जगह- जगह पानी यूँ ही रिसता रहता है। किसे चिन्ता है इसकी? जल योजना अभी यहाँ पूरी नहीं हुई है- अधूरी पड़ी है, कहाँ गया भई सारा पैसा?
मेरी व्यथा सुनते- सुनते कहीं आप थक तो नहीं गए। अरे भई अभी तो किस्सा आधा ही हुआ है। तो आगे चलते हैं मंडी की ओर- मंडी में बिचौलियों का बोलबाला है, इन्हीं के जरिये यहाँ के किसान अपनी फसल बेच पाते हैं।। सीधा बेचने की कोशिश की तो बेचारे लुट जाते हैं। ...तो जनाब मिली- भगत का जमाना है- क्या करें? सहकारी विपणन संस्था है, सहकारी राइस मिल भी है पर ये संस्थाएँ हमेशा घाटे में चलती हैं, क्यों घाटे में चलती है इसकी जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। फिर कोई पूछने वाला भी तो नहीं है ; जो वे हिसाब रखें। खाओ- पीओ और मस्त रहो, यही उनकी नीति है। ...बात  थोड़ी गड़बड़ हो गई, मुझे अपनी सड़कों से बात प्रारंभ करना चाहिए था। खैर कोई बात नहीं, नीचे की ओर नजर जरा देर से पड़ी। मेरी गलियाँ दिन- ब- दिन सिकुड़ती जा रही हैं। जगह जगह दो- दो फीट के गड्ढे बन गए हैं, न जाने कितने साल हो गए मेरी गलियों की मरम्मत हुए। सरकार पैसा तो देती है सड़क के लिए, पैसा विभाग तक पहुँचता भी है पर यहाँ से कहाँ चला जाता है? यदि वहाँ जाकर आप ही पता लगा दो, तो आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
मैं प्रकाशमान हूँ अर्थात मैं विद्युत बल्बों से जगमगा रहा हूँ। ऐसा मैं नहीं सरकारी आँकड़े कहते हैं, पर मेरे अंदर की जो स्थिति है वह आँकड़े नहीं, मैं ही बता सकता हूँ। सरकार हमें और कोई खेल तो खिलवा नहीं सकती, सो उसने एक तरीका निकाल ही लिया- विद्युत से आँख- मिचौनी खेलने का। मैं रोज ही विद्युत से आँख -मिचौनी खेलता हूँ। गाँव वाले भी इसमें मेरा साथ देते हैं, पर वे गाली देते हैं... कोसते हैं, कहते है- अच्छा होता ये लट्टू न आया होता, दीया और कंदिल कम से कम घरों को उजियारा तो देता ही था।
जंगल विभाग का डिपो भी है यहाँ- पर न तो इमरती लकड़ी मिलती , न बाँस और न ही जलाऊ लकड़ी। बहुत कुछ है मेरे यहाँ...
मैं आम गाँवों जैसा नहीं हूँ। मेरी धरती पर स्वतंत्रता सेनानियों का निवास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में यहाँ के कई व्यक्ति जुड़े रहे हैं । मैं एक मामले में भाग्यशाली रहा कि मेरे गाँव का एक किसान राज्य और फिर केन्द्र में मंत्री  बना। उसके रहते मेरे गाँव में अवश्य कुछ उजाले की किरण दिखाई दी, पर बाद में यह किरण धूमिल पड़ती गई। सरकार बदलती रही, अधिकारीगण बदलते रहे। विकास की योजनाएँ बनती रही और फिर उस पर कार्य होता रहा पर शून्य ही हासिल हुआ।
राजनीतिक दृष्टि से देखें तो मेरे क्षेत्र से हमेशा ही कांग्रेस का प्रत्यशी जीतता रहा है। विडम्बना यह कि 1977 में जनता लहर में भी कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीता, पर उसने मेरे लिए क्या किया अब तक? मेरे लिए कॉलेज का सपना देखना तो दूर की बात है, पर जो स्कूल हैं उसकी ही हालत चिन्ताजनक है। 100 वर्ष पूर्व बना यहाँ का प्रथमिक शाला भवन खंडहर दिखने लगा है; परन्तु बच्चे यहीं पढ़ने को मजबूर हैं। थोड़ी ज्यादा वर्षा हुई नहीं कि स्कूल की छुट्टी।  एक स्कूल लड़कियों का भी है, उसकी भी हालत ऐसी ही है। जो मिडिल स्कूल है ,वहाँ विद्यर्थियों की संख्या इतनी है कि कमरे छोटे पड़ते हैं। गाँव में लोग पढ़ाई में रुचि नहीं लेते । यह कहना अपनी कमजोरी को छिपाना है। यहाँ पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण, अच्छी सुविधा कहाँ होती है। फिर शिक्षक भी गाँव में रहकर पढ़ाना नहीं चाहते, कारण गाँव में उनके लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती। न रहने को घर, न स्कूल में पढ़ाई के पर्याप्त साधन। कोई चाह कर भी ऐसी स्थिति मैं कैसे पढ़ाएगा और पढ़ेगा। मेरे गाँव में एक हाईस्कूल भी है, पर इसका अपना भवन नहीं है। ऐसा भी नहीं कि हाईस्कूल अभी हाल में ही खुला हो 20-25 वर्ष  हो गए इसे खुले, पर किसे फुर्सत है इसके भवन के लिए कुछ करने की। चुनाव तो हर बार जीत ही जाते हैं, फिर क्या करना है फालतू दौड़-धूप करके। यह मेरे गाँव का एक खाका है, ऊपरी हिस्सा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि क्षेत्र के मुख्यालय की जब यह स्थिति है, तो पूरे क्षेत्र का क्या हाल होगा। आप ही सोचिए क्या मेरे जैसे गाँव 21वीं सदी में प्रवेश करने लायक हैं।
व्यथा बहुत लम्बी है, पर आज के लिए इतना ही काफी है। यदि मेरी इस व्यथा को सुनकर कहीं थोड़ी बहुत भी हलचल हो तो मैं समझूँगा अभी हमारे देश में एक दूसरे के लिए संवेदना बाकी है और हम मनुष्य कहलाने लायक हैं।

धरोहरः छत्तीसगढ़ के पलारी में है ईंटों से निर्मित सिद्धेश्वर मंदिर

डॉ. रत्ना वर्मा

सिद्धेश्वर मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में रायपुर से बलौदाबाजार रोड पर ७० कि.मी. दूर स्थित पलारी ग्राम में बालसमुंद तालाब के तटबंध पर यह शिव मंदिर स्थित है। ईंट निर्मित यह मंदिर पश्चिमाभिमुखी है। मंदिर का गर्भगृह पंचस्थ शैली का है तथा जंघा तक अपने मूल रूप में सुरक्षित है। शिखर का शीर्ष भाग पुर्ननिर्मित है। पाषाण निर्मित द्वार के चौखट कलात्मक एवं अलंकृत है, इसके दोनों पाश्र्वों में नदी देवियों, गंगा एवं यमुना का त्रिभंग मुद्रा में अंकन है। सिरदल पर ललाट बिंब में शिव का चित्रण है, तथा दोनों पार्श्वों में ब्रह्मा तथा विष्णु का अंकन है। मंदिर के द्वार पर निर्मित पाषाण पर तराशे गए शिव विवाह अंकन पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार अद्भुत है।
मंदिर की द्वार शाखा पर नदी देवी गंगा एवं यमुना त्रिभंगमुद्रा में प्रदर्शित हुई हैं। द्वार के सिरदल पर त्रिदेवों का अंकन है। द्वार शाखा पर अष्ट दिक्पालों का अंकन है। गर्भगृह में शिवलिंग प्रतिष्ठापित है। इस मंदिर का शिखर भाग कीर्तिमुख, गजमुख एवं व्याल की आकृतियों से अलंकृत है जो चैत्य गवाक्ष के भीतर निर्मित हैं। विद्यमान छत्तीसगढ़ के ईंट निर्मित मंदिरों का यह उत्तम नमूना है।
यह स्मारक छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अधिनियम १९६४ तथा ६५ के अधीन राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया हैं। कलाशैली की दृष्टि से यह मंदिर ९०० ई. का माना जाता है। जिसे छत्तीसगढ़ में ही स्थित विश्व विख्यात लक्ष्मण मंदिर जो सिरपुर में है, के समकक्ष कहा जा सकता है। जनश्रुतियों के अनुसार इस मंदिर एवं तालाब का निर्माण नायकों ने छैमासी रात में किया गया। इस अंचल में घुमंतू नायक जाति होती है जो नमक का व्यापार करती थी। उनका कबीला नमक लेकर दूर- दूर तक भ्रमण करता था। कहते हैं कि इस पड़ाव पर नायकों को जल की समस्या हमेशा बनी रहती थी। उन्होंने यहाँ तालाब बनवाने का कार्य शुरु किया। (नायकों द्वारा तालाब निर्माण की कहानी अन्य स्थानों पर भी सुनाई देती हैं, खारुन नदी के उद्गम पेटेचुआ का तालाब भी नायकों ने बनवाया था। इससे प्रतीत होता है कि नायक अपने व्यापार के मार्ग में जलसंसाधन का निर्माण करते थे।) तालाब का निर्माण होने के बाद इस तालाब में पानी नहीं आया तो किसी बुजूर्ग के कहने से नायकों के प्रमुख ने अपने नवजात शिशु को परात में रख कर तालाब में छोड़ दिया, इसके बाद तालाब में भरपूर पानी आ गया और यह लबालब भर गया। बालक भी सुरक्षित परात सहित उपर आ गया। तब से इस तालाब का नाम बालसमुंद रखा गया। इस तालाब का विस्तार १२० एकड़ में है। तालाब के मध्य में एक टापू बना हुआ है, कहते हैं इसका निर्माण तालाब खोदने के दौरान तगाड़ी झाडऩे से झड़ी हुई मिट्टी से हुआ। किवंदंतियाँ कई हैं जो क्षेत्रीय जनता के विश्वास पर आधारित है। 

पिता की इच्छा पर मंदिर का जीर्णोद्धार
इस मंदिर का जीर्णोद्धार तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री बृजलाल वर्मा ने १९६०-६१ के दौरान अपने पिता कलीराम जी इच्छा का मान रखते हुए अपने दादाजी मोहनलाल की स्मृति में करवाया था।
बात १९५०- ६० के दशक की है जब  पलारी गाँव के आस- पास घना जंगल था तथा शेर, भालू, तेंदुआ यहाँ  आसपास विचरते रहते थे। जंगल के बीच झाडिय़ों में छिपे इस जीर्णशीर्ण मंदिर के पास कलीराम जी एक दिन
 शिकार के दौरान घूमते हुए  पँहुच गए। उन्होंने देखा मंदिर का गर्भ गृह तब खाली है यानी वहाँ स्थापित मूर्ति गायब है। लेकिन घाट, तालाब और वहाँ यत्र- तत्र बिखरे अवशेष के चिन्हों को देखकर उन्होंने अनुमान लगाया कि हो न हो यह शिव मंदिर था। उन्हें यह ऐतिहासिक और पुरातन मंदिर भा गया और उनके मन में धाराशाई होते इस जीर्ण-शीर्ण मंदिर का जीर्णोद्धार एवं घाट का निर्माण करने की इच्छा हुई। एक बार जब वे बीमार पड़े तो, उन्होंने अपनी यह इच्छा पुत्र बृजलाल से जाहिर की कि वे अपने पिता स्व. मोहनलाल की स्मृति में इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना चाहते हैं।
उनकी इच्छानुसार पुत्र बृजलाल वर्मा ने सन् १९६०-६१ में इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया और मंदिर के गर्भगृह में संगमरमर के शिवलिंग की स्थापना की और तालाब में घाट का करके अपने पिता की इच्छा पूरी की।  इस तरह सन् १९६० के दशक से ही यहाँ पूजा अर्चना होती आ रही है। इस मंदिर में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य मेले की आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर बालसमुंद में स्नान कर पूण्यार्जित करते हैं। मेले के दिन आस-पास के गाँव से हजारों की संख्या में लोग दिन भर मेले का आनंद लेते हैं। 

छत्तीसगढ़ः लव-कुश की जन्म स्थली तुरतुरिया

छत्तीसगढ़ अपनी पुरातात्त्विक सम्पदा के कारण आज भारत ही नही विश्व में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहाँ के १५००० गाँवों में से १००० ग्रामों में कहींीं न कहीं प्राचीन इतिहास के साक्ष्य आज भी विध्यमान हैं, जो कि छत्तीसगढ़ के लिये एक गौरव की बात है।
इसी प्रकार का एक प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल रायपुर जिला से ८४ किमी एवं बलौदाबाजार जिला से २९ किमी दूर कसडोल तहसील से १२ किमी दूर प.ह.न. ४ बोरसी से ५ किमी दूर और सिरपुर से २३ किमी की दूरी पर स्थित है जिसे तुरतुरिया के नाम से जाना जाता है। उक्त स्थल को सुरसुरी गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थल प्राकृतिक दृश्यों से भरा हुआ एक मनोरम स्थान है जो कि पहाडिय़ों से घिरा हुआ है। इसके समीप ही बारनवापारा अभ्यारण भी स्थित है।
तुरतुरिया बहरिया नामक गाँव के समीप बलभद्री नाले पर स्थित है। जनश्रुति है कि त्रेतायुग मे महर्षि वाल्मीकि का आश्रम यही पर था और लवकुश का जन्मस्थली यही है।
इस स्थल का नाम तुरतुरिया पडऩे का कारण यह है कि बलभद्री नाले का जलप्रवाह चट्टानों के माध्यम से होकर निकलता है तो उसमे से उठने वाले बुलबुलों के कारण तुरतुर की ध्वनि निकलती है। (छत्तीसगढ़ी में कहते है तुरतुर- तुरतुर पानी बोहावत हे) जिसके कारण उसे तुरतुरिया नाम दिया गया है। इसका जलप्रवाह एक लम्बी संकरी सुरंग से होता हुआ आगे जाकर एक जलकुंड मे गिरता है जिसका निर्माण प्राचीन ईटों से हुआ है। जिस स्थान पर कुंड मे यह जल गिरता है वहाँ पर एक गाय
का मुख बना दिया गया है जिसके कारण जल उसके मुख से गिरता हुआ दृष्टिगोचर होता है। गोमुख के दोनों ओर दो प्राचीन प्रस्तर की विष्णु जी की प्रतिमाएँ स्थापित हैं । इनमें से एक प्रतिमा खड़ी हुई स्थिति मे है तथा दूसरी प्रतिमा मे विष्णुजी को शेषनाग पर बैठे हुए दिखाया गया है। कुंड के समीप ही दो वीरों की प्राचीन पाषाण प्रतिमाएँ बनी हुई है,जिनमे क्रमश: एक वीर एक सिंह को तलवार से मारते हुए प्रदर्शित किया गया है तथा दूसरी प्रतिमा मे एक अन्य वीर को एक जानवर की गर्दन मरोड़ते हुए दिखाया गया है। इस स्थान पर शिवलिंग काफी संख्या में पाए गए है।  इसके अतिरिक्त प्राचीन पाषाण स्तंभ भी सर्वत्र बिखरे पड़े हैं, जिनमें कलात्मक खुदाई कि गई है। इसके अतिरिक्त कुछ शिलालेख भी एवं कुछ प्राचीन बुद्ध की प्रतिमाएँ भी यहाँ स्थापित है। यहाँ  भग्न मंदिरों के अवशेष भी मिलते हैं। इस स्थल पर बौद्ध, वैष्णव तथा शैव धर्म से सम्बन्धित मूर्तियों का पाया जाना भी इस तथ्य को बल देता है कि यहाँ कभी इन तीनों सम्प्रदायो की मिलीजुली संस्कृति रही होगी। ऐसा माना जाता है कि यहाँ बौद्ध विहार थे जिनमे बौद्ध भिक्षुणियों का निवास था। सिरपुर के समीप होने के कारण इस बात को अधिक बल मिलता है कि यह स्थल कभी बौद्ध संस्कृति का केन्द्र रहा होगा। यहाँ से प्राप्त शिलालेखों की लिपि से ऐसा अनुमान लगाया गया है कि यहाँ से प्राप्त प्रतिमाओं का समय ८-९ वी शताब्दी है। आज भी यहाँ स्त्री पुजारिनों की नियुक्ति होती है, जो कि प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा है। पूष माह में यहाँ तीन दिवसीय मेला लगता है तथा बड़ी संख्या मे श्रद्धालु आते है। धार्मिक एवं पुरातात्त्विक स्थल होने के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी यह स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।(उदंती फीचर्स)