- प्रगति गुप्ता
बचपन जो बसे बस्ते में
कुछ कॉपी, किताबें
कुछ पेन, पेंसिल, रबर
हमने संजोए ,
करीने से एक बक्से में...
झलके सोच-विचारों में
गलतियाँ कर करके भी
फिर गलती की जाएकुछ ऐसी फ़ितरत होती
बचपन में...
आते-जाते, पढ़ते-सीखते
नक़ल उतारना टीचरों की,
सज़ा मिलते ही
झट मासूम बन आँसू बहाना
होती फ़ितरत बचपन की...
बेवज़ह ख़ूब जोर-जोर से
हँसना-खिलखिलाना चुपके से
अनगिनत आवाजें निकाल
डरा साथियों को
अपना लोहा मनवाना
कितना ख़ूबसूरत था,
सोचे तो बचपन से जुड़ा
अपना ही एक ज़माना था...
छूटा बस्ता-बक्सा
बसता था जिसमें बचपन कहीं
खो गई मासूमियत भी हमारी
चुपके से सरक
छोड़ हमारी उंगलियों की
पोरों को कहीं...
अब रीता है आँगन भी
उस बचपन से जुड़ा
जहाँ टहलता था अल्हड़पन
स्वच्छंद ही बहुत अपना-सा...



बहुत बहुत आभार प्रकाशन हेतु😇🙏
ReplyDeleteबचपन की यादें ताजा हो गयीं।हार्दिक बधाई।
ReplyDeleteयथार्थ कविता
ReplyDelete👍
ReplyDeleteबचपन के यथार्थ का सुन्दर चित्रण करती कविता। बहुत-बहुत बधाई आपको। सुदर्शन रत्नाकर
ReplyDeleteबढ़िया
ReplyDeleteसच में, बचपन अपनी मासूमियत के साथ बहुत याद आता है। मेरी बधाई
ReplyDeleteबचपन की मासूमियत को फिर से कविता के माध्यम से याद दिलाकर आपने मन को सुखद अनुभूति से भर दिया ।
ReplyDelete