मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Dec 13, 2008

उफ... ये मौजा ही मौजा ...

उफ... ये मौजा ही मौजा ...
- डॉ. प्रतिमा चंद्राकर

यदि आपको भी आता है गुस्सा तो आइए उस गुस्से को उदंती.com के इस पृष्ठ पर लिख कर उतारने की कोशिश करें। क्योंकि बड़े- बुजूर्ग कहते हैं कि गुस्से को मन में नहीं रखना चाहिए, उसे बाहर निकाल देने से गुस्सा कम हो जाता है, तो यदि उस गुस्से को लिखकर आपस में बांट लें तो गुस्सा कम तो होगा ही साथ ही इसके माध्यम से एक अभियान चला कर संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित भी कर सकते हैं। साथ ही एक दूसरे की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास।

आज सुबह जब मैं कॉलेज जाने के लिए गेट से बाहर निकली तो सामने वाले पड़ोसी के घर में हलचल देखकर एक अजीब सी दहशत और घबराहट होने लगी। शाम को लौटने पर गाडिय़ां और लाइट की सजावट देखकर सारा माजरा समझ में आ गया। मन गुस्से से भर गया यह सोच कर कि आज फिर रात की नींद हराम होगी।
मेरे पड़ोसी का घर बहुत बड़ा है, अपने हवेलीनुमा मकान को वे शादी, जन्म दिन आदि की पार्टी के लिए किराए पर देते हैं। मैं यहां आए दिन होने वाली शादी और पार्टियों से डरने लगी हूं। अरे ... पर यह कॉलम तो गुस्से का है, मैं डर के विषय में क्यों लिख रही हूं? दरअसल मेरा गुस्सा डर में बदल चुका है। मैं लिख रही हूं और मेरे कानों में full sound में मौजा ही मौजा... की आवाज़ गरम लावे की तरह पिघल रहा है। रात के साढ़े दस बज चुके हैं पर डिस्को की कान के पर्दे फोड़ देने वाली आवाज़.... उफ।

मैं और मेरे परिवार का सम्बन्ध पढ़ाई -लिखाई से है। शाम को और देर रात तक इस तरह कि आवाज़ से सभी परेशान रहते हैं। आप सोचते होंगे पढ़ा-लिखा परिवार और जागरूकता जऱा भी नहीं? तो मैं बता दूं तीन वर्ष पहले मैंने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी थी, कि रहवासी इलाके में देर रात तक इस तरह के आयोजन हेतु कोई अपना घर कैसे किराए पर दे सकता है? पुलिस ने बताया कि उनके पास परमिशन है। ऐसी बात भी नहीं है कि इस कालोनी में अन्य जगरुक लोग नहीं रहते, यहां कई सरकारी अफसर भी रहते हैं पर शिकायत करने का कीड़ा मुझे ही काटा।
हां तो मैं बता रही थी कि जब शादी, जन्मदिन और डिस्को पार्टी का शोर शिकायत करने के बाद भी नहीं रुका तो नियमानुसार सही-सही जानकारी प्राप्त कर पुन: शिकायत पत्र लिखा परन्तु प्रशासन तो प्रशासन है चलेगी तो अपनी ही चाल से। भले ही आज हम चांद तक पहुंचने पर गर्व करें पर चलेंगे उसी बैल गाड़ी वाले युग की चाल।
आज भी स्थिति यह है कि जब तक थाने फ़ोन न करो, लाऊड स्पीकर कि आवाज़ धीमी नहीं होती। थक कर मैंने मानव अधिकार में भी इस सम्बन्ध में शिकायत की है। लेकिन शायद वहां भी उनकी अपनी सीमाएं हैं। देखते-देखते तीन साल बीत गए और दीपावाली के बाद से गर्मी कि छुट्टियों तक हम बारातियों का स्वागत करते भांगड़ा एवं पटाखे तथा गानों की गूंज में जीने के आदि हो गए।
जब-जब इस घर को किराए पर शादी या किसी और पार्टी के लिए दिया जाता है हमारी और हमारे बच्चों की पढ़ाई लिखाई तो प्रभावित होती ही है, यदि हम इस शोर से बचने के लिए घूमने निकल जाते हैं तो रात को लौटते पर अपनी गाड़ी अन्दर रखने हेतु पहले शादी घर जाकर सैकड़ों लोगों से पूछ -पूछ कर अपने गेट के सामने से गाड़ी हटवाते हैं या फिर अपनी गाड़ी सडक़ पर भगवान भरोसे छोडक़र कानों में रूई डालकर सभी दरवाज़े बंद कर सोने कि कोशिश करते हैं।
मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं एक तो इसी शोर शराबे के बीच पढ़ते हुए बोर्ड पास कर दूसरे शहर पढऩे चली गई, दूसरी बोर्ड की तैयारी में है। इस तरह हम बरस- दर बरस अपने गुस्से के ग्राफ़ को ऊपर से नीचे करते हुए हार मान कर चुप- चाप बैठ गए हैं।
पर उदंती में गुस्से का यह कॉलम देखकर अपने आपको रोक नहीं पाई और मन छटपटा उठा। उदंती के पृष्ठों के लिए अपने दिल का गुबार निकाल कर मन हल्का तो हो गया लेकिन मेरी समस्या का समाधान मुझे नहीं मिल रहा है। मैंने अपने पढ़े- लिखे होने की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई है और पहल भी की है। लेकिन जब-जब सामने वाले इस घर में जब- जब पार्टी का आयोजन होता है, मेरे गुस्से का ग्राफ बढऩे लगता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि आज रात मुझे कानों में रुई डालकर सोने का प्रयास करना ही पड़ेगा, अन्यथा कल नौकरी पर कैसे जा पाऊंगी।

इस अंक के लेखक

डॉ. खुशालसिंह पुरोहित


जन्म तिथि - 10 जून 1955 को म.प्र. में एक किसान परिवार में। शिक्षा - एम.ए.(हिन्दी), पी.एच.डी.(पत्रकारिता),डी.लिट् (पर्यावरण) कार्य - पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण जागरुकता और पर्यावरण शिक्षा के क्षैत्र में पिछले ढाई दशक से कार्यरत है, 1987 पहली हिन्दी पर्यावरण पत्रिका पर्यावरण डाइजेस्ट का प्रकाशन। पत्रकारिता - सन् 1972- साप्ताहिक मालव समाचार में प्रतिनिधि, 1974 - दैनिक स्वदेश इंदौर में जिला प्रतिनिधि, 1975-हिन्दुस्तान समाचार संवाद एजेंसी में जिला संवाददाता, 1975 - दैनिक इंदौर समाचार में अति.प्रतिनिधि, 1977-दैनिक स्वदेश इंदौर में सह-संपादक, हिन्दी के प्रतिष्ठित पत्रों में सम-सामयिक विषयों पर अनेक लेख प्रकाशित। पता- 19 पत्रकार कॉलोनी, रतलाम, म.प्र. 457001

फ़ोन (07412) 231546, मोबाइ: 9425078098

डॉ. प्रतिमा चन्द्राकर



शिक्षा- एमएससी, पीएचडी (केमेस्ट्री) संप्रति: प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीकय विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर

पता- एफ-2, पेंशन बाड़ा रायपुर (छ.ग.)

mail id- pchandraker@yahoo.com
जयराम दास



जन्म - 7 फरवरी 1977 शिक्षा - पत्रकारिता में स्नातकोत्तर-माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल कार्य- भाजपा की मासिक पत्रिका दीप कमल में समाचार संपादक, विभिन्न समाचार पत्रों में अनेक आलेख प्रकाशित विशेष - इंग्लिश, संस्कृत व मैथिली भाषाओं का ज्ञान। पता - एकात्म परिसर रजबंधा मैदान रायपुर (छ.ग.) mail id- jay7feb@gmail.com


सुकेश साहनी



जन्म तिथि - 5 सितंबर 1956 लखनऊ

शिक्षा- एम. एस-सी (जियोलॉजी) तथा डीआईआईटी (एप्लाइड हाइड्रॉलॉजी) मुंबई। कार्यक्षेत्र- उपन्यास, कहानी, लघुकथा तथा बालकथाओं का लेखन। लगभग प्रत्येक हिंदी पत्र-पत्रिका में प्रकाशित। लघुकथा की विकास यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान। प्रकाशित कृतियां - लघुकथा संग्रह-डरे हुए लोग (पंजाबी, गुजराती, मराठी व अंग्रेज़ी में भी ) ठंडी रज़ाई (अंग्रेज़ी व पंजाबी में ) कुछ लघुकथाएं जर्मन भाषा में अनूदित।

अनुवाद- ख़लील जिब्रान की लघुकथाएं, रोशनी कहानी पर दूरदर्शन के लिए टेलीफिल्म का निर्माण, संपादन- लघुकथाओं के आधे दर्जन से अधिक संकलनों का संपादन सम्प्रति- भूगर्भ जल विभाग में हाइड्रोलॉजिस्ट । पता- 193/ 21, सिविल लाइंस , बरेली -243001

mail id- sahnisukesh@gmail.com

प्रिया आनंद



जन्म जनवरी 1950 फैजाबाद उत्तर प्रदेश, शिक्षा एम. ए. हिंदी साहित्य, लेखन- 36 वर्षों से लेखन में सक्रिय। अब तक 260 के लगभग कहानियां, लेख, विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित। कहानी संग्रह- मोहब्बत का पेड़ प्रकाशित। पत्रकारिता- हिमाचल के दैनिक पत्र दिव्य हिमाचल में 9 वर्षों से फीचर एडिटर के पद पर कार्यरत। पता: दिव्य हिमाचल, पुराना मटौर कार्यालय, कांगड़ा पठानकोट मार्ग, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)176001

त्रिजुगी कौशिक



शिक्षा - इंटरमीडियेट । प्रकाशन- ओ जंगल की प्यारी लडक़ी (कविता संग्रह) संपादन - बस्तर- अतीत से आगत- संदर्भ ग्रंथ, सूत्र साहित्यिक पत्रिका में संपादन सहयोग, पं. बाल गंगाधर स्मृति सम्मान, सूत्र साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था में सचिव। विगत 20 वर्षों से कविता, आलेख, छायाचित्रों का दैनिक समाचार पत्रों एवं साक्षात्कार, नया ज्ञानोदय, अक्षरा परिवेश, सूत्र, सर्वनाम, वागर्थ सहित विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में कविता का प्रकाशन। संप्रति- जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में मुख्य छायाचित्रकार। मोबाइ: 9826666657

राजेश उत्साही

जन्म- 30 अगस्त, 1958, मिसरोद, भोपा, मप्र शिक्षा- राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र तथा हिंदी साहित्य में स्नातक, समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर। कार्य - मप्र की अग्रणी शैक्षिक संस्था एकव्य में 1982 से कार्यरत। वर्तमान में एकव्य में वरिष्ठ संपादक। एकव्य द्वारा संचालित विज्ञान एवं तकनॉलोजी फीचर सर्विस 'स्रोत' में प्रबंध संपादक, द्विमासिक शैक्षणिक पत्रिका 'शैक्षणिक संदंर्भ में संपादन सहयोग। प्रकाशन - नन्हा- कहानी, खट्टा-मीठा: फिपि बुक, कौन कहां से आए जी- कविता पोस्टर, प्रज्ञा- सांपा द्वारा प्रकाशित घुकथा संग्रह 'स्वरों का विद्रोह', 'आलू मिर्ची चाय जी' व 'खिडक़ी वाला पेट' कविता एनसीईआरटी की पांचवीं कक्षा की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक में सम्मिति। पता- ई-7/58,अशोका हाउसिंग सोसायटी, अरेरा कालोनी, भोपाल, मप्र, पिन-462016। फोन : 0775- 2422795, mobil : 91-09893663677

mail id- utsahi@gmail.com

किशोर कुमार की जीवनी पर फीचर फिल्म


किशोर कुमार की जीवनी पर फीचर फिल्म

नायिकाओं की तलाश






गायक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार, निर्माता-निर्देशक स्व. किशोर कुमार के निधन के 21 वर्ष बाद, उनकी जीवनी एवं फिल्मी सफर पर आधारित लगभग 50-60 करोड़ की लागत से एक फीचर फिल्म बनाए जाने की योजना प्रस्तावित है। किशोर कुमार के 79 वें जन्म दिन पर इस प्रस्ताव के लिए उनकी अंतिम (चौथी) पत्नी लीना चंदावरकर एवं पुत्रों - अमित कुमार, सुमीत कुमार ने अपनी हामी भर दी है जिसके लिए पहले भी कई बार असफल प्रयास किए जा चुके थे क्योंकि पूर्व में लीना चंदावरकर इसके लिए राजी नहीं थीं। किशोर कुमार की चार पत्नियों ( रुमा गुहा, मधुबाला, योगिता बाली, लीना चंदावरकर) के रोल हेतु फिल्म में चार अभिनेत्रियों को शामिल किया जाएगा। रंग दे बसन्ती (2005) के लेखक रेंजिल डी सिल्वा ने उक्त फिल्म हेतु कथा लेखन का कार्य शुरु कर दिया है।

व्यापक स्वरूप

व्यापक स्वरूप
उदंती का अक्टूबर अंक पढ़ा। अनकही- तमसो मां ज्योतिर्गमय से पत्रिका की मूल विचारधारा से अवगत हुआ। सबसे बड़ी बात इस पत्रिका के संबंध में यह है कि एक मासिक पत्रिका को इतना व्यापक स्वरूप रायपुर जैसे शहर से प्राप्त हुआ। अभी भी कई साहित्यिक पत्रिकाएं इंटरनेट पर उपलब्ध हैं लेकिन उनमें ज्यादातर विदेशों में रहने वाले भारतीयों के भागीदारी की हैं। ऐसे में उदंती का प्रकाशन वेब पर उपलब्ध होना हिन्दी भाषा और साहित्य की नि:स्वार्थ सेवा है जिसके लिए हिन्दी जगत सदैव ऋणी रहेगा। संपादक और समस्त टीम को शुभकामनाएं।

-अंजीव पांडे, रायपुर से

आधुनिकता का यथार्थ
नवंबर अंक में सूरज प्रकाश की कविता आधुनिकता के यथार्थ की सार्थक प्रस्तुति है। लेखक को बधाई।

-दीपक शर्मा, कुवैत से

उम्दा रचनाएँ
अक्टूबर के अंक में सूरज प्रकाश जी की दिल को छू लेने वाली कविता अब दीप नहीं जलाते और नीरज मनजीत जी का आलेख किताबों की बदलती दुनिया इस अंक की उम्दा रचनाएं हैं। दोनों ही रचनाओं में हमारे आधुनिक से अत्याधुनिक (?) होते चले जाने की पीड़ा पूरी तरह अभिव्यक्त होती है। इन दोनों रचनाओं के लिए रचनाकारों को साधुवाद।

- हरिहर वैष्णव, कोण्डागांव, बस्तर से


आकर्षित करता है
रंग बिरंगी साज- सज्जा के साथ उदंती का नया अंक आकर्षित करता है। समाज के ज्वलंत मुद्दों के साथ कला संस्कृति और साहित्य का समावेश पत्रिका को गरिमा प्रदान करता है। हाथा लोक चित्र हमारी परंपरा से परिचित कराती है तो झीनी झीना बीनी चदरिया कबीर पंथ का विस्तार से विश्लेषण। रंग- बिरंगी दुनिया और क्या खूब कही जैसे स्तंभ रोचकता लिए हुए हैं। पत्रिका पठनीय और खूबसूरत है।

-मनीष गुप्ता, नई दिल्ली से

सुखद अनुभूति
आज के दौर में उदंती.ष्शद्व जैसी पत्रिका को देखना और पढऩा एक सुखद अनुभूति है। कथा साहित्य का भी समावेश हो जाए तो पत्रिका पूर्ण लगेगी।

- रचना सक्सेना, रायपुर से

रंग -बिरंगी दुनिया

सफेद दाढ़ी वालों के लिए खुशखबरी
क्रिसमस के मौके पर विदेशों में विभिन्न सडक़ों, रेस्तरांओं और माल्स में सांता क्लाज को लोगों का मनोरंजन करते देखा जा सकता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सांता क्लाज बना हुआ व्यक्ति अपनी पोटली में टॉफी, गिफ्ट आदि रखकर बच्चों को लुभाते नजर आते हैं। इस तरह क्रिसमस का मौका बहुतों के लिए रोजगार ले कर आता है। लेकिन जर्मनी में इस साल सांता क्लाज की कमी पड़ गई है। कंपनियां सांता क्लाज की भर्ती के लिए बाकायदा विज्ञापन दे रही हैं।
एक विज्ञापन का नमूना देखिए... हमें एक मजाकिया, थोड़ा गोल-मटोल ऐसा आदमी चाहिए जिसका कोई आपराधिक रिकार्ड न हो। सफेद दाढ़ी वाले लोगों को तरजीह दी जाएगी।
एक प्रमुख जॉब एजेंसी के मुताबिक हम तेजी से ऐसे पढ़े-लिखे लोग खोज रहे हैं जिन्हें जल्दी से प्रशिक्षण देकर सांता क्लाज बनाया जा सके। म्यूनिख में सांता की नियुक्तियां करने वाले प्रमुख जेंस विटेनबर्गर के अनुसार सांता क्लाज बनना आसान काम नहीं है। शापिंग माल्स, निजी पार्टियों और बाजारों में नियुक्त किए जाने वाले सांता क्लाज में कुछ खास विशेषताएं होनी चाहिए। जैसे वह बच्चों के साथ आसानी से घुलमिल सके, उसे अच्छा संगठनकर्ता, विश्वसनीय और कुशल अभिनेता भी होना चाहिए। हालांकि सांता बनना मुश्किल काम होता है। लेकिन मंदी के इस दौर में बेरोजगारी से तो अच्छा ही है।
भारत में भी पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न रेस्तरां, मॉल्स और निजी पर्टिंयों में भी सांता क्लाज घूमते नजर आने लगे हैं, भारत में वैसे ही बहुत बेराजगारी है सो यहां सांता क्लाज की कमी नहीं है। हां जर्मन कंपनी चाहे तो वे भारत से सांता क्लाज ले जा सकते हैं, रही बात ट्रेनिंग की तो भारत इसमें भी एक्सपर्ट है।
शुद्ध पेयजल चहिए तो...
अमरीकी स्पेस अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अंतरिक्ष यान में भेजे जाने वाले स्त्री पुरुषों को महीनों तक अंतरिक्ष यान के भीतर रहना पड़ता है, जहां उनके लिए पेयजल की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी। अंतरिक्ष यान में जल बहुत ही सीमित मात्रा में ले जाया सकता है। इस समस्या का बहुत ही आसान समाधान नासा ने निकाल लिया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के मूत्र को उपकरणों से शुद्ध करके इन्हें पीने लायक बना लिया है। नासा का दावा है कि अंतरिक्ष यान में इस प्रकार उपलब्ध जल धरती पर नगरों में उपलब्ध पेयजल से भी कहीं अधिक स्वच्छ होता है। यह तो बहुत अच्छी खबर है क्योंकि नासा की इस खोज से कम से कम भविष्य में धरती पर होने वाली पेय जल की समस्या का कुछ तो निदान किया ही जा सकेगा।
मल्टी-स्टोरी कब्रिस्तान!
अंग्रेजों द्वारा भारत से म्यांमार (बर्मा) निर्वासित किए जाने पर अंतिम मुगल बादशाह ने यह जान लिया था कि उनका नामोनिशां उनकी मातृभूमि से मिट जाएगा यानि उनकी कब्र भी भारत में नहीं होगी। तभी तो कवि हृदय इस बादशाह ने अपनी आत्मा की व्यथा को व्यक्त करते हुए कहा था दो गज जमीन भी न मिली कुए यार में... लेकिन क्या अंग्रेजों ने कभी भी यह सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि खुद अंग्रेजों के लिए ही इंग्लैंड में कब्र के लिए जमीन नहीं मिलेगी। लेकिन है यह यथार्थ।
इंग्लैंड एक छोटा सा टापू है, जिसमें सभी कब्रिस्तान खचाखच भर चुके हैं और नए कब्रिस्तान के लिए वहां जमीन नहीं मिल सकती। ऐसे में आजकल अंग्रेज मृतकों की अन्त्येष्टि उनका कफन समुद्र में दफन करके हो रही है। परंतु समुद्र में अंत्येष्टि एक महंगा सौदा है। इसमें जमीन पर कब्र बनाने की तुलना में दुगना खर्चा आता है। कुए यार (जन्मभूमि) में ही दो गज जमीं के लिए मोहताज अंग्रेजों की कराहों से व्यथित इंग्लैंड की सरकार ने एक योजना बनाई है कि वर्तमान कब्रिस्तानों में स्थित कब्रों को खोदकर उनमें दफन मृतकों को और ज्यादा गहराई में गाड़ा जाए जिससे उनके ऊपर और कब्रें बनाई जा सकें। अर्थात् मल्टी-स्टोरी कब्रिस्तान। जाहिर है इंग्लैंड के पास हर मुसीबत और समस्या का समाधान है। ये तो अच्छा है कि भारत में हिन्दू धर्म के अनुसार मृतक को अग्नि के हवाले कर दिया जाता है, अन्यथा यहां की बढ़ती जनसंख्या के चलते तो न जाने कितने मल्टी स्टोरी कब्रिस्तान बनाना पड़ता।