मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Dec 13, 2008

एक कीड़ा पेड़ की टहनी जैसा?

एक कीड़ा पेड़ की टहनी जैसा?
यह कीड़ा मलेशिया के बोर्नियो द्वीप के जंगलों में से खोजा गया है। कीट का नाम सुनते ही तितलियों, कॉकरोच वगैरह की याद आती है। मगर जो नया कीट मिला है वह पूरे 56.7 सेमी लंबा है। यानी आधा मीटर से भी ज़्यादा। यह लंबाई तब नापी गई है जब उसकी टांगों को एक सीध में रखा गया। टांगों को छोडक़र बात करें, तो भी यह 35.7 सेमी लंबा है।

इसे सबसे पहले खोजा था डाटुक चान ने। उनके ही नाम पर इसका नामकरण फोबेटिकस चानी किया गया है। वैसे साधारण भाषा में इसे चान मेगास्टिक कहते हैं। इस प्रजाति का विस्तृत वर्णन तैयार करने व नामकरण का काम ब्रिटिश वैज्ञानिक फिलिप ब्रौग ने किया। यह उन कीटों में से है जो बिलकुल टहनी जैसे दिखते हैं। यदि आपको ऐसा कीट दिखेगा तो काफी संभावना है कि आप इसे कोई तिनका या टहनी मानकर आगे बढ़ जाएंगे। इससे पहले जो सबसे लंबा कीट ज्ञात था वह भी एक टहनी कीट ही था- फोबेटिकस सिरेटाइपस। उसकी लंबाई चान मेगास्टिक की अपेक्षा 1 सेमी से भी ज़्यादा कम थी और यदि सिर्फ शरीर की लंबाई की बात करें तो चान मेगास्टिक पिछले रिकॉर्डधारी फोबेटिकस किर्बाई से करीब 3 सेमी लंबा है।

फोबेटिकस कीटों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। रोचक बात यह है कि पहले के रिकॉर्डधारी कीट तो हम 100 वर्षों से जानते हैं मगर यह वाला अक्टूबर 2008 में जाकर ही हाथ लगा है। वैसे अभी भी हमें इसकी जीवन चर्या के बारे में कुछ नहीं मालूम। ऐसे कीट साधारणतया बरसाती जंगल में वृक्षों की छाया में पाए जाते हैं। अब इसके तीन प्रादर्श उपलब्ध हैं और तीनों संग्रहालय में रखे हैं। साइज़ के अलावा इस कीट के अंडे भी कम विचित्र नहीं हैं। आम तौर पर हम सुनते आए हैं कि बीजों में ऐसी संरचनाएं पाई जाती हैं, जो उनको दूर- दूर तक बिखेरने में सहायक होती हैं।

मगर इस मेगास्टिक के अंडों में दोनों तरफ पंखनुमा संरचनाएं होती हैं, जो इसे हवा में उड़ाकर दूर-दूर तक पहुंचने में सहायता करती हैं। (स्रोत)

हिन्दी के दुर्गम संसार में उदय प्रकाश

हिन्दी के दुर्गम संसार में उदय प्रकाश
- विनोद साव


हिन्दी के प्रख्यात लेखक और कवि उदय प्रकाश जी का नाम हिंदी साहित्य में नया नहीं है। उनकी कहानी पालगोमरा का स्कूटर, वॉरेन हेस्टिंग्ज का सांड़ 'तिरिछ' और 'पीली छतरी वाली लडक़ी ' जैसी लंबी कहानियां बहुत ज्यादा पढ़ी और सराही गईं हैं। शब्दों के अनूठे शिल्प में बुनी कविताओं और उससे भी ज्यादा अनूठे गद्य शिल्प के लिए पहचाने, जाने वाले उदय प्रकाश से पिछले दिनों व्यंग्यकार विनोद साव ने दिल्ली के उनके निवास पर एक औपचारिक मुलाकात की। प्रस्तुत है उसी मुलाकात के कुछ अंश-

जब हम किसी से दूसरी बार मि रहे होते हैं तो उनकी पही मुलाकात की आवाजें गूंज रही होती हं। पिछे कुछ दिनों से ऐसा ही था। उन्हीं में से एक आवाज थी 'आनंद विहार आ जाइए वहां से बस दस मिनट में जज कॉलानी पहुंच जाएंगे।'

वैसा ही हुआ था और मैं जज कॉलनी के सामने दूसरे क्रम की ईमारत के सामने खड़ा था। नीचे किशोर उम्र के एक डक़े को पूछा था 'उदय प्रकाश!'

'सबसे ऊपर तीसरी मंजि पर। उनका मकान तो है पर वे रहते नहीं हैं। ऊपर अन्धेरा है और जाला फैला हुआ होगा उनके $जीने पर।'

उसने सिर ऊपर कर ईशारा किया था।

'अभी कुछ देर पहे तो उनसे मोबाइ पर बात हुई है।'

'देख लीजिए।'

तीसरी मंजि पर लोहे का एक गेट था जिसमें भीतर से ताला गा हुआ था। ऊपर से आवाजें आ रही थीं बतियाने की। मैंने लोहे के गेट को हिलाया था, थोड़ी देर में चाबी लेकर मैडम उतरीं थीं, उन्होंने नाम पूछा था, फिर गेट खो दिया गया था।

'यह मेट्रो सीटी का अपना तरीका है सुरक्षागत कारणों से।' उदय प्रकाश ने स्पष्ट किया था। ड्राइंग हॉ मुझे अच्छा गा पर उन्होंने संकोच बरता 'हम लोग भी क ही मध्यप्रदेश से लौटे हं। घर अभी व्यवस्थित हो नहीं पाया है।'

एक गृहिणी की सदाशयता से मैडम ने भी संकोच व्यक्त किया था। वे पानी लेने भीतर घुसीं। मैंने आहिस्ते से पूछा था 'ये भाभी .. पीला छतरी वाली डक़ी हैं क्या? Ó

'नहीं! उसमें कुछ सच्चाई है और थोड़ी कल्पना ' वे थोड़ा मुस्कराये थे।

'आपने दिल्ली की भीड़, शोर और प्रदूषण सबको कम कर यिला है गाजियाबाद में मकान बनाके' मैंने सामने बाल्कनी से शहर को झांकते हुए कहा था।

'हां .. उद्देश्य तो यही था। पर देखें यहां कब तक बचा जा सकता है इन सबसे।' उन्होंने दूर शॉपिंग मॉ की ओर इशारा कर कहा था कि ' जब यहां आया था तो बस चार ही मॉल थे अब उन्नीस हो गए हैं।'
घनघोर कांक्रीट होते शहर पर उनकी चिन्ता थी। यह दिल्ली और गाजियाबाद के सिवान पर बसा इलाका था। ठीक उनके गांव सीतापुर की तरह जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सिवान पर बसा है ।

यह पन्द्रह दिनों के भीतर ही उदय प्रकाश से दूसरी मुलाकात थी। वे कुछ दिनों पहे दुर्ग आए थे, अपने परिवार के साथ, तब दुर्ग के डेन्ट कॉलेज में अपनी दो भांजियों का प्रवेश उन्होंने करवाया था और उनके एक इन्डक्शन प्रोग्राम में सम्बोधित किया था। साथ में कनक तिवारी थे।

शाम को भिाई में अशोक सिंघई के निवास में उनसे लेखक बिरादरी से एक भेंटवार्ता थी। जिसमें उनकी कहानियों पर कई प्रश्न लोगों ने पूछे थे, 'लोगों ने क्या.. आपने ही तो सब पूछे थे। वे बो पड़ते हैं।'

नेहरु के त्रिमूर्ति भवन से बातें उन्होंने शुरु की थी, तब मैंने टोका था कि 'आप कैसे नेहरु की बात कर रहे हैं? नेहरु के भक्तों की पीढ़ी को तो थोड़ा और वरिष्ठ होना चाहिए।'

'आप ठीक कहते हैं, पर मुझमें नेहरु का प्रभाव है।' मैं स्कूलीय जीवन में भी उनके चित्र बनाया करता था।'
'नेहरु बड़े फोटोजनिक तो हैं' मैंने कहा 'एक समय तो नेहरु और लोहिया के समर्थक बहुत हुआ करते थे। वे इन दोनों महापुरुषों को तमगे की तरह लेकर चा करते थे, कि हम नेहरुवादी हैं या लोहियावादी हैं।' मैंने बात को थोड़ा और विस्तार दिया।

'नेहरु मुझे अपने लोकतांत्रिक दृष्टि के कारण बहुत अच्छे गे। आज जो साम्प्रादायिक दंगे हो रहे हैं और अल्पसंख्यकों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। खासकर दिल्ली में तो एक कौम का जीना हराम हो रहा है।

हर बम काण्ड के बाद पूरी कौम को शक से देखा जा रहा है। यह स्थिति सारे देश में हो रही है। ऐसे में हमें नेहरु जैसे व्यापक सोच वालों की जरुरत है।'

हमारी बातचीत बिखरी हुई थी लेकिन खुलेपन के साथ थी। क्योंकि यह कोई प्रायोजित और आयोजित बैठक तो थी नहीं। मित्रवत बातें हो रही थीं। कुछ चाय और नमकीन के साथ। बीच-बीच में वे अपनी तम्बाकू जैसी कोई चीज एक छोटी थैली से निकाकर मुंह में दबा लेते थे। मैं सिगरेट पीने के एलि उनके टैरेस की ओर निकना चाहता था वे बपूर्वक बो पड़े थे 'बाहर क्यों? यही पीजिए।'

'साहित्य का क्या होगा?' पूछने पर कहते हैं 'साहित्य तो रहेगा। यह जरुर है कि आज प्रिन्ट मीडिया की सुविधा के कारण जो अनावश्यक साहित्य भूंसे के ढेर की तरह आ गया है। वह कम हो जायगा और फिर से अच्छे साहित्य और अच्छी पत्रिकाएं पूर्ववत कम हो जाएंगी।'

'पीली छतरी वाली लडक़ी' आपकी एक सौ बीस पृष्ठों की कहानी है पर आपने इसे उपन्यास नहीं माना है, कहा है कि एक म्बी कहानी है?

'देखिए उपन्यास में काफी फैलाव होता है और उसमें कुछ शिथिता होती है। लेकिन 'पीली छतरी वाली लडक़ी' में पूरी तरह कसावट है एक कहानी की तरह ही। इसे खिने की मेरी कोई योजना नहीं थी, यह राजेन्द्र यादव ने दबावपूर्वक खिवाई थी।'

'मोहनदास कहानी में आपने छत्तीसगढ़ी भाषा के संवाद खूब खिलें है। हम लोगों को जानकर यह आश्चर्य हुआ कि इस भाषा की पृष्ठभूमि आपने कहां से पायी। क्योंकि आप मध्यप्रदेश के हैं और शायद छत्तीसगढ़ी आपकी मातृभाषा

नहीं है।Ó

वे कहते हैं कि 'मैंने बताया न कि हमारा गांव मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सिवान पर है। पहे तो दोनों राज्य एक थे और हम बिलासपुर-शहडोल के आसपास रहने वो लोग सब छत्तीसगढ़ी बोला करते थे। हमारे गांव परिवार में छत्तीसगढ़ी बोली जाती है। अब तो राज्य विभाजन के बाद मध्यप्रदेश वो हमें छत्तीसगढ़ का कहते हैं और छत्तीसगढ़ वो मध्यप्रदेश का, और इसएि मैं दोनों से वंचित हो जाता हूं न मध्यप्रदेश का न छत्तीसगढ़ का।Ó

'आप क्यों। आप तो आगे जा रहे हैं, ये दोनों प्रदेश आप से वंचित हो रहे हैं। चाहें तो दोनों श्रेय ले सकते हैं।Ó आपने मोहनदास कहानी में मुक्तिबोध, शमशेर और परसाई नाम को कहानी के चरित्र के रुप में इस्तेमा किया है? '

हां.. ये तीनों अपने समय के महत्वपूर्ण रचनाकार थे और तीनों मित्र भी थे। मुक्तिबोध में मुझे किसी न्यायाधीश की तरह का संतुन दिखता है। इसलिए मैंने कहानी में उन्हें न्यायाधीश बताया है, परसाई में साहस था इसलिए  उन्हें पुसि इंस्पेक्टर के रूप में लिया  है। शमशेर का व्यक्तित्व भी मुझे फिट गा .. और मेरी कहानी में भी ये मानवीय चरित्र के रुप में ही आये हैं।


'आपकी कई कहानियां किसी न किसी लोम हर्षक घटना का वृतांत होती है ! '

'हां इनमें ज्यादातर सच घटनाएं होती हैं। मोहनदास वाइसलिली कहानी की घटना तो हमारे गांव की ही है। जो एक पढ़ा खिला नौजवान था, जिसके नियुक्ति आदेश को गांव का कोई ऊंची जाति का डक़ा पा जाता है और उसके बदे में उसकी नौकरी को हथिया लेता है। इस तरह एक दूसरा आदमी दूसरे किसी की नौकरी को कर रहा होता है। यह एक बड़ी त्रासद कथा है।'

'मेंगासिल' के बाद आपने कोई कहानी खिली?

वे थोड़ा ठिठकते हैं 'नही.. मेंगासि के बाद मैंने कोई कहानी नहीं खिली है।'

'आपकी कहानियां म्बी होती हैं बहुत मानसिक तैयारी के बाद खिना होता होगा?

'एक ही राइटअप होती है मेरी कहानियां। उसी में ही काट सुधार कर दिया जाता है। बस खिता चा जाता हूं। कोई मानसिक तनाव नहीं होता है।'

'कम्प्यूटर से खिते हैं?'

'कम्प्यूटर से दूसरे काम करता हूं। अपनी फिल्में या डाक्यूमेंट्री बनाने सम्बंधी। पर कविता कहानी के साथ कम का आत्मीय रिश्ता है। इसलिए कम से ही खिता हूं। जिस तरह चित्रकारी के लिए तुलिका जरुरी है वैसे ही कहानी खिने के लिए मुझे कम जरुरी है।'

पाठक !

'पाठकों की कमी नहीं है मुझे।' वे अपना कमरा दिखाते हैं जिसमें उनके प्रशंसकों की डाक बिखरी हुई है। इनमें कितनी तो खुली ही नहीं हैं 'अक्सर हम बाहर रहते हैं। कई बार विदेश यात्राएं होती हंै। कहानियों के अनुवाद के लिए लोग आते हैं। अनुवादकों को तो मैं भगवान मानता हूं। अनुवादों के जरिए दूसरे देशों में भी पाठकों से जुड़ जाता हूं। अभी पीली छतरी वाली कहानी के फ्रेंच अनुवाद के कारण एक कार्यक्रम में फ्रांस जा रहा हूं। मेरा बेटा जो जर्मनी में नौकरी करता है, उसने भी एक फ्रंासीसी डक़ी से शादी की है। पिछे दिनों यहीं पार्टी हुई तो सारे फ्रांसीसी रिश्तेदारों से यह घर भरा पड़ा था। दूसरा बेटा दिल्ली में ही नौकरी पर है।

वे अचानक उठते हैं 'आइए विनोदजी मैं आपको अपनी मेहनत से खरीदा हुआ सत्ताइस लाख का यह मकान दिखाऊंलं।Ó उन्होंने सबसे पहा कमरा खोला 'इस कमरे को आप अच्छे से देख लीजिए क्योंकि अब जब भी आप दिल्ली आएं तो यहां रुकें।' उस कमरे को व्यवस्थित करने में भाभी जुटी हुई थीं। सभी कमरे व प्रसाधन कक्ष को दिखाते हुए वे टैरेस पर ले आते हैं जिसमें बागवानी भी हुई है 'यहां कभी किसी लेखक मित्र के साथ बैठकर बीयर पी लेते हैं।' हिन्दी का एक लेखक किसी कस्बे से निककर दिल्ली में घर बसा ले और वह भी केव अपने लेखन के दम पर यह एक अचम्भा है। यह हिन्दी के याचक और दयनीय संसार के लिए  तो सचमुच विकट अचम्भा है।

मैं भिलाई में अपने साथ ली हुई उनकी तस्वीर दिखाता हूं। वे बो पड़ते हैं 'अरे आपका चित्र तो बड़ा खूबसूरत आया है और मैं किसी विदेशी की तरह दिख रहा हूं।' वे अपने डिजीट कैमरे से मेरी भी कुछ तस्वीरें लेते हैं किसी पेशेवर फोटोग्राफर की तरह लाइट एंड शेड का ध्यान रखते हुए। मुझे कैमरे में ही दिखाते हैं। मैं उनके भिलाई प्रवास पर हुए कार्यक्र म की सीडी देता हूं। वे भारतेन्दु हश्चिंद्र पर बनाए गए वृत्तचित्र की सीडी मुझे देते है 'यह दूरदर्शन से एप्रूव्ड है। आगे प्रसारण होगा।'

मैं नीचे उतरता हूं। मुझे छोडऩे के लिए  वे और भाभी एक साथ उतरते हैं। वे आनंद विहार तक मुझे कार में छोडऩा चाहते हैं। अपनी वैगन आर को ड्राइव करते हुए वे गेब मार्केट बातें करते हुए ठीक उस विदेशी चेहरे की तरह दिख रहे हैं जो मेरे साथ चित्र में हैं। वे मुझसे हाथ मिलाते हुए आत्मीय मुस्कान के साथ कहते हैं 'हम बहुत जल्दी मिलेंगे।' मैं धीरे से उन्हें कहता हूं 'आजादी के पहे प्रेमचंद और आजादी के बाद उदय प्रकाश।' वे हाथ जोड़ते हुए सिर झुकाकर आल्हादित स्वरों में कहते हैं 'आप महान हैं।' हम दोनों अपनी-अपनी महानता के दर्प से बिदा होते हैं।

मैं फिर से हिन्दी के जादुई यथार्थवाद से आरोपित इस कथाकार की अल्प समय में दीर्घ साधना को याद करता हूं जिनका खिला, कहा हर समय चर्चा और विवाद के घेरे में होता है फिर भी अपनी जगह अट और विश्वसनीय होता है। बहुत कम log ही बना सकते हैं ऐसा आशियाना विराट राजधानी दिल्ली में और ऐसा घरौंदा हिन्दी साहित्य के दुर्गम संसार में।

उदय प्रकाश जी से इस पते पर संपर्क किया जा सकता है-
9/2 जज कॉलोनी, न्याय मार्ग, वैशाली सेक्टर-9, गाजियाबाद- 201010
मो. नं. 09810716409
पता: मुक्तनगर, दुर्ग छत्तीसगढ़ 491001
मो. 9907196626

आतंकवाद! चोला बदल रहा है

मुद्दा
आतंकवाद! चोला बदल रहा है
-डॉ. महेश परिमल

...आतंकवादियों के बुलंद हौसलों ने एक बार फिर देश की कानून व्यवस्था पर एक सवालिया निशान लगा दिया है। इस बार आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से आकर देश की आर्थिक राजधानी पर हमला बोला है। इस बार हमारे सामने आतंक का जो चेहरा हम सबके सामने आया है, उससे यही कहा जा सकता है कि आतंकवाद ने अब अपनी दिशा बदली है। अब उसके पास न केवल अत्याधुनिक शस्त्र हैं, बल्कि उसके पीछे एक गहरी सोच भी है। अब वे अपनी मौत से खौफ नहीं खाते, बल्कि अपने सर पर कफन बांधकर निकलते हैं और देश की सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हैं। आतंकवादी बार-बार हमला करके हमेशा हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों की तमाम सुरक्षा पर सेंध लगा रहे हैं। हम केवल आतंकवादियों की आलोचना कर, उनकी भत्र्सना करके ही अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं। हमें आतंकवाद के बदलते चेहरे को पढऩा होगा, तभी समझ पाएंगे कि वास्तव में आतंकवाद का चेहरा इतना कू्रर कैसे हो गया? इस क्रूर चेहरे के पीछे छिपी साजिश को नाकाम करने का अब समय आ गया है, अन्यथा बहुत देर हो जाएगी।

पूरे विश्व में आतंकवाद की परिभाषा बदल रही है। अब तक हमारा देश दाऊद इब्राहीम और अबू सलेम को ही सबसे बड़ा आतंकवादी मानता था। अब हमें दुनिया भर के उन शिक्षित युवा आतंकवादियों से जूझना होगा, जो संगठित होकर पूरी दुनिया में अराजकता फैला रहे हैं। इन युवाओं की यही प्रवृत्ति है कि देश में अधिक से अधिक बम विस्फोट कर जान-माल का नुकसान पहुंचाया जाए। अब तक के आंकड़ों के अनुसार विश्व के सभी आतंकवादी संगठनों में एक बात की समानता रही है कि उनका निशाना आम आदमी और सरकारी सम्पत्ति हुआ करता था। इन युवाओं को उनके आका यही कहते हैं कि हमेशा आम आदमी को ही निशाना बनाओ, किसी बड़े आदमी को निशाना बनाओगे, तो पुलिस हाथ-धोकर पीछे पड़ जाएगी। आम आदमी के मरने पर केवल जांच आयोग ही बैठाए जाएंगे और उन आयोग की रिपोर्ट कब आती है और उस पर कितना अमल होता है, यह सभी जानते हैं। लेकिन अब मुंबई में ताज होटल के ताजा हमले ने तो इस धारणा को भी धाराशाई कर दिया है। जाहिर है कि इस तरह के सुनियोजित हमले करने वाला कोई साधारण बुद्धि का इंसान नहीं है। उसकी बुद्धि कब कौन सा खेल खेलेगी यह कोई नहीं जानता। ताज होटल में हमला करने के पीछे उसकी मंशा हिन्दुस्तान के सो रहे आकाओं के गाल पर तमाचा मारना तो है ही साथ ही वे पूरे विश्व का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे और ऐसा उन्होंने कर भी दिखाया।
क्या आप जानते हैं कि अल कायदा का नेता ओसामा बिन लादेन सिविल इंजीनियर है, अल जवाहीरी इजिप्त का कुशल सर्जन है। ट्वीन टॉवर की जमींदोज करने की योजना बनाने वाला मोहम्मद अट्टा आर्किटेक्चर इंजीनियर में स्नातक था। इन तमाम आतंकवादियों ने पूरे होश-हवास में अपने काम को अंजाम दिया था। ये सभी टीम वर्क में काम करते हैं और सदैव अपने साथियों से घिरे हुए होते हैं। वैसे ये आतंकवादी जब अकेले होते हैं, तब वे बिलकुल घातक नहीं होते, पर जब वे संगठित हो जाते हैं, तब उनका मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है।
आज राजनीतिक हालात बदलते जा रहे हैं, ऐसे में ये युवा पीढ़ी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। आज के युवाओं की मानसिक स्थिति का वर्णन करते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवेर्सिटी के वाइस चांसलर मुशीरुल हसन कहते हैं कि - आज की परिस्थिति में मुस्लिम युवा खुद को लाचार और असहाय समझ रहे हैं। यह लाचारी उन्हें विद्रोह के लिए पे्ररित कर रही है। यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है, इसे हमें हलके ढंग से नहीं लेना चाहिए।
पिछले एक- दो वर्षों में गुजरात, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई आदि कई बड़े शहरों में जिस तरह से दंगे हुए और हत्याएं हुईं, ऐसे ही दंगे यदि और होते रहे, तो युवाओं में विद्रोह की आग और भडक़ेगी। आज के युवाओं में घर कर रही इसी असुरक्षा की भावना का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकवादियों की इस नई खेप में उच्च शिक्षा प्राप्त युवा हैं। आतंकवादी बन जाने में मेडिकल और इंजीनियर युवा सबसे अधिक हैं।
पिछले दिनों देश भर में हुए बम विस्फोट में जिन आतंकवादियों के नाम सामने आए हैं, उनमें से प्रमुख हैं मुफ्ती अबू बशीर, अब्दुल सुभान कुरैशी, साहिल अहमद, मुबीन शेख, मोहम्मद असगर, आसिफ बशीर शेख ये सभी आतंकवादी अपने फन में माहिर हैं, इन्होंने ये सारा ज्ञान बरसों की ट्रेनिंग से प्राप्त किया है। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है। जिस तरह से शिक्षा हासिल करने में ये पारंगत रहे, उसी तरह अपनी जिम्मेदारी को निभाने में भी ये अव्वल रहे। इन्हें आतंकवाद की ओर धकेलने के लिए इनकी मानसिकता ही जवाबदार है। जाने-माने शिक्षाशास्त्री और समाजशास्त्री यह मानते हैं कि

आजकल समाज में जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों और युवाओं पर पड़ रहा है। भुलावे में डालने वाली इस करतूत का असर युवाओं में कट्टरवाद के रूप में हो रहा है। कट्टरवाद के बीज रोपने में उन्हें दी जाने वाली जातिवाद की शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए ये युवा अपना विवेक खो रहे हैं। अपना नाम न बताने की शर्त पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के भूतपूर्व अधिकारी अभी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहते हैं कि आतंकवादियों की मनोदशा देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा और मानसिकता के बीच कोई संबंध नहीं है।
60 और 70 के दशक में प्रेसीडेंसी और सेंट स्टिफंस जैसी प्रतिष्ठित कॉलेज के विद्यार्थियों का रुझान नक्सलवाद की ओर बढऩे की खबर आई थी। उसी तरह आज के शिक्षित युवा सम्मानजनक वेतन की नौकरी छोडक़र आतंकवाद को अपनाने लगे हैं। आतंकवाद के प्रति इन युवाओं के आकर्षण के पीछे किसी वस्तु का अभाव नहीं है, किंतु एक निश्चित विचारधारा इसके लिए जवाबदार है। इस तरह की स्थिति केवल भारत में ही है, ऐसा नहीं कहा जा सकता। आज विश्व स्तर पर जो आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं, उसमें से अधिकांश युवा उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। पिछले वर्ष ब्रिटेन के ग्लास्को एयरपोर्ट में हुए बम विस्फोट का जो आरोपी पकड़ा गया था, वह साबिल था, जो ब्रिटेन के एक अस्पताल में डॉक्टर था। इस विस्फोट में साबिल के भाई काफिल की मौत हो गई थी, यह इंजीनियरिंग में पीएचडी था। साबिल ने बेंगलोर के बी.आर. अंबेडकर कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की थी।

तभी तो आज के भटके हुए युवाओं पर गीतकार जावेद अख्तर कहते हैं कि आतंकवादी बनने का प्रचलन देश के लिए चिंता का विषय है। इनके पीछे कुछ राजनीतिक दलों का भी हाथ है, जो परदे के पीछे से अपना खेल खेल रहे हैं। सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए और उन युवाओं की तरफ ध्यान देना चाहिए, जिनके हालात बद से बदतर हो रहे हैं। सन् 2004 में एक भूतपूर्व सीआईए एजेंट ने अलकायदा के 172 आतंकवादियों की पृष्ठभूमि पर शोध किया, इसमें उन्होंने पाया कि इनमें से अधिकांश आतंकवादी मध्यमवर्गीय या उच्च मध्यमवर्गीय परिवार के उच्च शिक्षा प्राप्त युवा हैं।
कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि आतंकवाद को देखने का नजरिया बदलना आवश्यक हो गया है। इसे अब लाचार और बेबस लोग नहीं अपनाते। पहले इन लाचारों की विवशता का लाभ उठाकर कुछ लोग अपना उल्लू सीधा कर लेते थे, पर अब ऐसी बात नहीं है। अब तो उच्च शिक्षा प्राप्त युवा पूरे होश-हवास के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। ऐसे लोग टीम वर्क से अपना काम करते हैं, जिसका परिणाम हमेशा खतरनाक रहा है। हाल ही में भारत में हुए सबसे बड़े आतंकवादी हमले को इसी नजरिए से देखा जा सकता है। यदि अब भी सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो संभव है कोई सिरफिरा 'ए वेडनेस डे' जैसी हरकत फिर कर बैठे। सरकार को इसके लिए भी सचेत रहना होगा। ....और लीजिए यह हरकत तो हो ही गई।

पता: 403, भवानी परिसर, इंद्रपुरी भेल,
भोपाल-462022, मो. 9977276257
email id- parimalmahesh@gmail.com

हमारे लोक देवता वृक्ष

हमारे लोक देवता वृक्ष
-डॉ. खुशालसिंह पुरोहित

दुनिया में सभी प्राचीन सभ्यताओं का आधार मनुष्य का प्रकृति के प्रति प्रेम और आदर का रिश्ता है। इसी में पेड़, पहाड़ और नदी का अवतार के रुप में मनुष्यों, प्राणियों की पूजा की परम्परा का प्रचलन हुआ। मोहनजोदड़ों और हड़प्पा की खुदाई से मिले अवशेषों से पता चलता है कि उस समय समाज में मूर्ति पूजा के साथ ही पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं की पूजा की परम्परा भी विद्यमान थी।

वृक्षों का मनुष्य से अलग अपना कोई इतिहास नहीं है। वृक्षों की पूजा दरअसल एक मायने में अपने पूर्वजों को आदर प्रकट करने का माध्यम हैं, जिसकी वजह से आज तक प्रकृति का संतुलन बना रहा है। आज समाज सिर्फ भविष्य की ओर देख रहा है, परन्तु वह यह भूल रहा है कि अंतत: यह प्रकृति ही है जो उसे जिंदा रखेगी।

मानव जीवन के तीन बुनियादी आधार शुद्ध हवा, ताजा पानी और उपजाऊ मिट्टी मुख्य रुप से वनों पर ही आधारित है। इसके साथ ही वनों से कई अप्रत्यक्ष लाभ भी हैं जिनमें खाद्य पदार्थ, औषधियां, फल-फूल, ईधन, पशु आहार, इमारती लकड़ी, वर्षा संतुलन, भूजल संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता आदि प्रमुख है।

जिस पर्यावरण चेतना की बात विकसित देश अब कर रहे है, वह आदिकाल से भारतीय मनीषा का मूल आधार रही है। भारतीय संस्कृति वृक्ष पूजक संस्कृति है। हमारे देश में वृक्षों में देवत्व की अवधारणा और उसकी पूजा की परम्परा प्राचीनकाल से रही है। जहां तक वनस्पतियों के महत्व का प्रश्न है, भारतीय प्राचीन ग्रंथ इनकी महिमा से भरे पड़े है। वृक्षों के प्रति ऐसा प्रेम शायद ही किसी देश की संस्कृति में हो, जहां वृक्ष को मनुष्य से भी ऊंचा स्थान दिया जाता है एवं उनकी पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना की जाती है। हमारी वैदिक संस्कृति में पौधारोपण व वृक्ष पूजन की सुदीर्घ परम्परा रही है। प्रयाग का अक्षयवट, अवंतिका का सिद्धवट, नासिक का पंचवट (पंचवटी) गया का बोधिवृक्ष, वृंदावन का वंशीवट जैसे वृक्ष केन्द्रित श्रद्धा के केन्द्रों की परम्परा अनेक शताब्दियों पुरानी है।
वैदिक काल में प्रकृति के आराधक भारतीय मनीषी अपने अनुष्ठानों में वनस्पतियों को विशेष महत्व देते थे। वेदों और आरण्यक ग्रंथों में प्रकृति की महिमा का सर्वाधिक गुणगान है, उस काल में वृक्षों को लोकदेवता की मान्यता दी गयी। वृक्षों में देवत्व की अवधारणा का उल्लेख वेदों के अतिरिक्त प्रमुख रुप से मत्स्यपुराण, अग्निपुराण, भविष्यपुराण, पद्मपुराण, नारदपुराण,रामायण, भगवद्गीता

और शतपथब्राह्मण आदि ग्रंथों में मिलता है। मोटे रुप में देखे तो वेद, पुराण, संस्कृत और सूफी साहित्य, आगम, पंचतंत्र, जातक कथाएं, कुरान, बाईबिल, गुरुग्रंथ साहब हो या अन्य कोई ग्रंथ हों सभी में प्रकृति के लोकमंगलकारी स्वरुप का वर्णन है।
पर्यावरण के प्रति सामाजिक सजगता और पौधारोपण के प्रति सतर्कता हमारे ऋ षियों ने निर्मित की थी, पौधारोपण कब, कहां और कैसे किया जाये उसका लाभ और वृक्ष काटे जाने से होने वाली हानि का विस्तारपूर्वक वर्णन हमारे सभी धर्मो के ग्रंथों
में है।

दुनिया में सभी प्राचीन सभ्यताओं का आधार मनुष्य का प्रकृति के प्रति प्रेम और आदर का रिश्ता है। इसी में पेड़, पहाड़ और नदी का अवतार के रुप में मनुष्यों, प्राणियों की पूजा की परम्परा का प्रचलन हुआ। मोहनजोदड़ों और हड़प्पा की खुदाई से मिले अवशेषों से पता चलता है कि उस समय समाज में मूर्ति पूजा के साथ ही पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं की पूजा की परम्परा भी विद्यमान थी। भारतीय साहित्य, चित्रकला और वास्तुकला में वृक्ष पूजा के अनेक प्रसंग मिलते है। अजंता के गुफाचित्रों और सांची के तोरण स्तंभों की आकृतियों में वृक्ष पूजा के दृश्य है। जैन और बौद्ध साहित्य में वृक्ष पूजा का विशेष स्थान रहा है। पालि साहित्य में विवरण है कि बोधिसत्व ने रुक्ख देवता बनकर जन्म लिया था।

हमारे सबसे प्राचीन ग्रंथ वेदों में प्रकृति की परमात्मा स्वरुप में स्तुति है। इसके साथ ही वाल्मिकी रामायण, महाभारत और मनुस्मृति में वृक्ष पूजा की विविध विधियों का विस्तार से वर्णन है। नारद संहिता में 27 नक्षत्रों की नक्षत्र वनस्पति की जानकारी दी गयी है। हर व्यक्ति के जन्म नक्षत्र का वृक्ष उसका कु ल वृक्ष है, यही उसके लिये कल्पवृक्ष है, जिसकी आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्त किया जा सकता है। सभी धार्मिक आयोजनों एवं पूजापाठ में पीपल, गुलर, पलाश, आम और वट वृक्ष के पत्ते (पंच पल्लव) की उपस्थिति अनिवार्य होती है। नवग्रह पूजा अर्चना के लिये नवग्रह वनस्पतियों की सूची है जिसके अनुसार उन वृक्षों की पूजा-प्रार्थना से ग्रह शांति का लाभ मिल सकता है।
यह धीरे-धीरे बढ़ता है और सैकड़ों वर्षो तक जिंदा रहता है। भारत में समुद्रतटीय प्रदेशों गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में कल्पवृक्ष बहुतायत से मिलते है। देश के कुछ चर्चित कल्पवृक्षों में हिमालय में जोशीमठ, राजस्थान में मांगलियावास, बालुन्दा और बांसवाड़ा के कल्पवृक्ष प्रमुख है।

पौराणिक ग्रंथ स्कंदपुराण के हेमाद्रि खंड के अनुसार पांच पवित्र छायादार वृक्षों के समूह को पंचवटी कहा गया है, जिसमें पीपल, बेल, बरगद, आवंला व अशोक शामिल है। पुराणों में दो प्रकार की पंचवटी का वर्णन किया गया हैं। प्रत्येक में इन पांच प्रजातियों की स्थापना विधि, एक नियत दिशा, क्रम व अंतर के स्पष्ट निर्देश है।
भगवान बुद्ध के जीवन की सभी घटनाएं वृक्षों की छाया में घटी। आपका जन्म सालवन में एक वृक्ष की छाया में हुआ। इसके बाद प्रथम समाधि जामुन वृक्ष की छाया में, बोधि प्राप्ति पीपल वृक्ष की छाया में और महानिर्वाण साल वृक्ष की छाया में हुआ। भगवान बुद्ध ने भ्रमणकाल में अनेकों वनों एवं बागों में प्रवास किया था। इनमें वैशाली की आम्रपाली का आम्रवन, पिपिला का सखादेव आम्रवन, नांलदा का पुरवारीक आम्रवन व अनुप्रिय का आम्रवन के नाम उल्लेखनीय है। उसके अतिरिक्त राजाग्रह निम्बिला और कंजगल के वेणु वनों का संबंध भी भगवान बुद्ध से आया है। जैन धर्म में जैन शब्द जिन से बना है, इसका अर्थ है समस्त मानवीय वासनाओं पर विजय करने वाला। तीर्थ का शाब्दिक अर्थ है नदी पार कराने का स्थान अर्थात घाट। धर्मरुपी तीर्थ का जो प्रवर्तन करते है वे तीर्थंकर कहलाते हैं। तपस्या के रुप में सभी तीर्थकरों को विशुद्ध ज्ञान (कैवल्य ज्ञान) की प्राप्ति किसी न किसी वृक्ष की छाया में हुई थी, इन वृक्षों को कैवली वृक्ष कहा जाता है।

सिख धर्म में वृक्षों का अत्यधिक महत्व है। वृक्ष को देवता रुप में देखा गया हैं गुरुकार्य में उपयोग आने वाले धर्मस्थल के पास स्थित वृक्ष समूह को गुरु के बाग कहा जाता है। इनमें गुरु से जुड़े कुछ वृक्ष निम्न है - नानकमता का पीपल वृक्ष, रीठा साहब का रीठा वृक्ष, टाली साहब का शीशम, और बेर साहब प्रमुख है। इसके साथ ही कुछ बेर वृक्ष भी पूजनीय और प्रसिद्ध है। इनमें दुखभंजनी बेरी, बाबा की बेरी और मेहताबसिंह की बेरी के वृक्ष शामिल है।
पृथ्वी पर पाये जाने वाले जिन पेड़-पौधों का नाम कुरान-मस्जिद में आया है, उन पेड़ों को पूजनीय माना गया है। इन पवित्र पेड़ों में खजूर, बेरी, पीलू, मेहंदी, जैतून, अनार, अंजीर, बबूल, अंगुर और तुलसी मुख्य है। इनमें कुछ पेड़-पौधों का वर्णन मोहम्मद साहब (रहमतुल्लाह अलैहे) ने कुरान मस्जिद में किया हैं इस कारण इन पेड़ पौधों का महत्व और भी बढ़ जाता है। हम सभी धर्मग्रंथ पेड़-पौधों के प्रति प्रेम और आदर का पाठ पढ़ाते है। इसी प्रेम और आदरभाव से वृक्षों की सुरक्षा कर हम अपने जीवन में सुख, समृद्धि प्राप्त कर सकते है।

आज की सबसे बड़ी समस्या वनों के अस्तित्व की है। भोगवादी सभ्यता के पक्षधर सारी दुनिया में पेड़ को पैसे के पर्याय के रुप में देखते है, यही कारण है कि दुनिया का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा है जहां वृक्ष हत्या का दौर नहीं चल रहा हो। हमारे यहां सुखद बात यह है कि भारतीय संस्कृति की परंपरा वृक्षों के साथ सहजीवन की रही है। पेड़ संस्कृति के वाहक है।
यहां प्रकृति की सुरक्षा से ही संस्कृति की सुरक्षा हो सकती है। इस कारण यहां जंभोजी महाराज की सीख है जिसमें कहा गया है कि सिर साटे रुख रहे तो सस्तो जाण, इसी क्रम में धराड़ी और ओरण जैसी परम्पराओं ने जातीय चेतना को प्रकृति चेतना से आत्मसात कर वृक्ष पूजा और वृक्ष रक्षा से जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है। आज इसी भावना को विस्तारित कर हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।
हमारे प्राचीन साहित्य में जिन पवित्र और अलौकिक वृक्षों का उल्लेख है उनमें कल्पवृक्ष प्रमुख है। कल्पवृक्ष को देवताओं का वृक्ष कहा गया है, इसे मनोवांछित फल देने वाला नंदन वृक्ष भी माना जाता है। भारत में बंबोकेसी कल के अडऩसोनिया डिजिटेटा को कल्पवृक्ष कहा जाता है। इसको फ्रांसीसी वैज्ञानिक माइकल अडनसन ने 1754 में अफ्रीका में सेनेगल में सर्वप्रथम देखा था, इसी आधार पर इसका नाम अडऩसोनियाडिजिटेटा रखा गया। नश्वर जगत का कोई भी वृक्ष इसकी विशालता, दीर्घजीविता और आराध्यता में बराबरी नहीं कर सकता है।

सिलसिला, अफसाना

सिलसिला
राजेश उत्साही

हवाओं में जहर हर तरफ मिला  है

राह में जो बिछड़ा वो कब मिला  है।

फेफड़े हैं कुन्द और नब्ज मद्घम
दिमाग भी है बन्द, मुंह सिला है।


हर वक्त खुलकर सोचने वालों
आसपास ये कौन-सा किला है।


दूर से नजर आता है हरा-भरा
पास आकर देखिए निरा पीला है।


मत रहो घोड़ों की सू बांधकर पट्टी
राह में दाएं-बाएं भी उपवन खिला है।


रूठे-मनाएं, रूठ जाएं फिर से
जिन्दगी का तो यही सिलसिला है।


पर्वत जो सामने है कोई बात नहीं
हां, एक उत्साही से कब हिला है ।


अफसाना

मासूम सवालों का जमाना नहीं रहा
चालाक हैं सब, कोई सयाना नहीं रहा।


औरों की बुनियाद में हो गए पत्थर
खुद का चाहे कोई ठिकाना नहीं रहा।


फटी हुई गुदड़ी के लाल हैं हम भी
अग बात है, कोई घराना नहीं रहा।


सी लिए होंठ सबने मूंद ली आंखें
शायद कसने को अब ताना नहीं रहा।


बहारों के दरीचों पर है प्रवेश निषेध
जाएं कहां अब कोई वीराना नहीं रहा।


समझेगा नहीं कोई मोहब्बत का जुनून
हीर-सी दीवानी,फरहाद दीवाना नहीं रहा।


सिर-से पैर तक बद गई है दुनिया
फैशन में कोई चन पुराना नहीं रहा।


आओ उत्साही से भी मिल लें चलकर
चर्चा में उसका अफसाना नहीं रहा।