मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Nov 23, 2008

सभ्यता और संस्कृति

 सभ्यता और संस्कृति
-डॉ. रत्ना वर्मा
जिस प्रकार साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता है उसी तरह सभ्यता और संस्कृति से किसी भी देश या समाज की पहचान बनती है। भारत में सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आज तक उसकी संस्कृति अविरल प्रवाहित होती चली आ रही है। यहां की उन्नत भाषा, रीति रिवाज, परंपराएं, कलाएं आदि इसका प्रमाण हैं।
सभ्यता किसी समाज के आचरण या व्यवहार को कहते हैं तथा यह बौद्धिक होती है, जैसे कृषि, व्यापार- उद्योग, निर्माण कार्य आदि जबकि संस्कृति समाज की आकांक्षाएं होती हैं और इसका संबध भावनाओं से होता है जैसे गीत, संगीत, शिल्पकला, चित्रकला आदि। इस तरह हम सभ्यता और संस्कृति को एक दूसरे से अलग करके नहीं देख सकते, दोनो एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं और साथ- साथ चलती हैं।
सभ्यता और संस्कृति की बात चल रही हो तभी ऐसी खबर मिल जाए जो हमारे सामाजिक जीवन को प्रभावित करती हों तो मन के कोने में आशा की किरण जगती है। ये सभी खबरें शुभ की सूचक हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि बदलाव की जो बयार बह रही है वह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक उन्नत करेगी।
पहली अच्छी खबर है कि - गंगा नदी, जो भारतीय संस्कृति की जननी है और जिसके किनारे भारतीय सभ्यता और संस्कृति पल्लवित पुष्पित हुई है, को केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय नदी घोषित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। भारतवासियों के लिए गंगा उनकी मां है, पूज्यनीय है और वह सबके हृदय में सदा ही बसी रहती है। विश्वास है ऐसी जीवनदायी नदी को उसी श्रद्धा के साथ संरक्षित तथा प्रदूषण रहित करने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

- दूसरी महत्वपूर्ण और संगीतमय खबर है, पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की। पंडित जी के कंठ में सरस्वती विराजती है अत: उनका यह सम्मान हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। पंडित जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमूल्य सेवा की है। वे चिरायु हों, उनकी स्वर लहरियां गूंजती रहे यही शुभकामना है ।
- और अंतत: इतिहास रचते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के 47 वर्षीय बराक हुसैन
ओबामा अमरीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुन लिए गए। उनकी यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि अमरीका में काले लोगों को वोट देने का अधिकार 1964 में मिल पाया था, जबकि अमरीका को आजादी 1776 में ही मिल गई थी। ओबामा ने जीत के तुरंत बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि यह नेतृत्व का नया सवेरा है , जो लोग दुनिया को ध्वस्त करना चाहते हैं उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि हम तुम्हें हराएंगे। जो लोग सुरक्षा और शांति चाहते हैं हम उनकी मदद करेंगे। अब्राहिम लिंकन को याद करते हुए उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि लोगो की सरकार, लोगो के लिए सरकार और लोगों के द्वारा सरकार दुनिया से गायब नहीं हुई है। इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई।
अप्रत्यक्ष रुप से ये तीनों खबरें हमारी संस्कृति और सभ्यता को प्रभावित करने वाली हैं, अत: दुनिया और देश में हो रहे सामाजिक- सांस्कृतिक बदलाव की इस ताजी हवा का स्वागत किया जाना चाहिए। बदलाव प्रकृति और समाज का नियम है, प्रकृति के बदलते मौसम के अनुसार हमें अपनी जीवन चर्या को सजाते- संवारते तथा पूरी निष्ठा से अपनी युगों की पुरानी संस्कृति और सभ्यता को पुष्ट करते रहना चाहिए। यही मानव धर्म है।

सोनाबाई ने जब अपने गाँव आने का निमंत्रण दिया

क्या सोनाबाई के संग्रहालय  बनाने का सपना पूरा होगा?

सोनाबाई ने जब 

अपने गाँव आने

 का निमंत्रण दिया

- डॉ. रत्ना वर्मा

अपनी पत्रिका के इस अंक के लिए जब आलोक पुतुल जी (रविवार. ष्शद्व) से बात हो रही थी तब उन्होंने सोनाबाई के लेख के बारे में जानकारी दी, तभी मुझे आज से लगभग 20 साल पहले सोनाबाई से की गई बातचीत के वे पल याद आ गए जब उन्होंने मुझे अपने गांव आने का निमंत्रण दिया था। चाह कर भी मैं इतने बरसो में उनके गांव नहीं जा पाई और अब तो वे ही इस दुनिया से रुखसत हो गई हैं। यदि जाने का मौका भी मिलेगा तो अपने हाथों से सजाए उनके सूने घर- आंगन को देखने की हिम्मत नहीं है मुझमें। हां यदि सोनाबाई के संग्रहालय बनाने के सपनों को पूरा करने की दिशा में कोई प्रयास होता है और उनका बनाया सजाया घर और उनके हाथों से गढ़े गए शिल्प को कला प्रेमियों को देखने के लिए संरक्षित कर संग्रहालय का रुप दे दिया जाता है तब जरूर उनके गांव जाना चाहूंगी। भोपाल राष्ट्रीय संग्रहालय में तो रजवार आर्ट को बहुत ही खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है। आज रजवार आर्ट की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है, लेकिन क्या जहां की मिट्टी में सोनाबाई रची बसी रहीं और अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है, वहां भी उनकी मूल कला को संरक्षित संवर्धित किए जाने की दिशा में कोई प्रयास किया जाएगा?
फिलहाल तो शंपा शाह के बेहद संवेदनशील लेख के साथ- साथ सोनाबाई से 20 वर्ष पहले लिया गया वह साक्षात्कार भी यहां हूबहू प्रकाशित कर रही हूं जो रायपुर से प्रकाशित दैनिक अमृत संदेश के रविवार के अंक में 8 मार्च 1987 में प्रकाशित हुआ था।
बात सन् 1987 की है तब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राज्य से अलग नहीं हुआ था। भोपाल में आयोजित होने वाले विभिन्न लोक कलाओं की प्रस्तुति के आधार पर रायपुर में भी बसंत जगार नाम से पहला लोक सांस्कृतिक उत्सव आरंभ किया गया था। इसमें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए देश भर से लगभग 500 कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। आदिवासी कला संस्कृति के पारखी शेख गुलाब जैसे कला मर्मज्ञ के साथ गोविंद झारा, पेमा फात्या, और सोनाबाई भी अपनी कलाकृतियों के साथ उपस्थित थीं।
कला और संस्कृति मेें विशेष लगाव के कारण, जगार में शिरकत करने वाले लगभग सभी कलाकारों से मैंने तब बातचीत की थी। उस अवसर पर सोनाबाई से लिए गए साक्षात्कार का यह पुनप्र्रकाशन मिट्टी में रची बसी एक कलाकार को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है-

सोनाबाई रजवार का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कच्ची मिट्टी से वह अपना रचना संसार गढ़ती हैं। सोनाबाई ऐसी लोक कलाकार हैं जो कला कर्म करते नहीं उसे जीते हैं, कला उनके लिए अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति भी है ।
56 वर्षीय सोनाबाई 10-12 वर्ष की उम्र में ही विवाह बंधन में बंध गई थीं। पति जब काम पर बाहर निकल जाते थे तो सोनाबाई का बालमन कुछ करना चाहता था। घर का अकेलापन काटे नहीं कटता था। उसी समय उनका अपना मिट्टी का घर बनने लगा। उस नए घर ने सोनाबई की जीवनधारा ही बदल दी। घर को सजाने संवारने की ललक तो थी ही सो गीली मिट्टी के पशु- पक्षी बना- बना कर वे अपना समय भी काटने लगीं और घर भी सजाने लगीं।

गांव में मिट्टी के पशु- पक्षी, देवी देवता बना कर घर सजाने की कला तो परम्परागत कला है, जो सोना बाई में शायद जन्म से ही विद्यमान थी तभी तो बिना किसी से कुछ सीखे ही उनके हाथ अपने आप ही आकार लेने लगे। कभी तोता तो कभी हिरन, कभी मोर और कभी गाय, बकरी। दीवारों को सजाना गांव की औरतों को खूब आता है, सोना बाई भी पशु - पक्षी बनाते बनाते खिड़कियों पर भी सुन्दर सुन्दर जाली बनाने लगीं और उसी जाली पर कहीं तोता तो कहीं मोर बैठा कर अपना मन बहलाने लगीं।
मुश्ताक ने एक स्थान पर लिखा भी है कि च्सोनाबाई का घर ही उनका कैनवास है। ऐसा बहुआयामी कैनवास जो जीवन्त तो है ही लेकिन जिसमें कलाकार और उसकी रचनाएं एक साथ सांस ले सकते हैं तथा अपने एकांत में मौन संवाद भी कर सकते है । सोनाबाई ने अपने घर में प्रत्योक आकृति को उसका वही स्थान दिया है, जो स्वभावत: हो सकता था। जैसे बरामदे की जाली में बैठी चिडिय़ा। जब उन जालियों मे जीवित चिडिय़ों का झुण्ड का बैठता है तो मिट्टी की बनी चिडिय़ा भी जीवन्त हो चहचहाने लगती है। कोने में बैठे बच्चे, छोटी खिडक़ी से झांकता घोड़ा यह सब इतना सहज लगता है कि कृतियां भी उनके परिवार की सदस्य सी जान पड़ती हैं। ज्
आज सोना बाई दिल्ली भोपाल से बहुत आगे अमरीका तक का सफर कर आई हैं पर सोनाबाई तो खरा सोना हैं कहीं कोई दिखावा नहीं, घमंड नहीं। अपनी कला की तरह वही सरलता और वही भोलापन। वह ठीक से हिन्दी नहीं बोल पाती, अपनी सरगुजिया बोली में अपने मन की खुशी व्यक्त करती हैं कि अब तो लोग मेरे गांव आने लगे हैं। अच्छा लगता है यह सब अनुभव करके। वह कहती हैं- अब मैं एक और मिट्टी का घर बनाऊंगी, जहां मिट्टी की कलाकृति बना- बना कर रखूंगी ताकि दूर दूर से आने वालों को दिखा सकूं। वे कहती हैं मैंने भारत भवन में जैसा संग्रहालय देखा है वैसा ही अपने उस नए घर को संग्रहालय का रूप दूंगी।
सोनाबाई के पास आज बहुत पैसा है। 50 हजार रूपए तुलसी सम्मान के, 5 हजार रुपए राष्ट्रपति पुरस्कार के और 55 हजार वह अमरीका से बचा कर लाई हैं। सब बैंक में जमा हैं। इतना पैसा पास होते हुए भी उन्हें पैसे का घमंड जरा भी नहीं है और न ही वह पैसे का दिखावा करतीं। सोनाबाई के इन भित्ती शिल्पों की कुछ लोगों ने कीमत आंकनी चाही पर सोनाबाई अपनी इस कला को बेचना नहीं चाहती, इसे वे व्यवसाय नहीं बनाना चाहती। न ही अपने बेटे- बहू को इसकी अनुमति देना चाहती। उनका कहना है जीवन चलाने लायक खेती बाड़ी है, ज्यादा लालच करना ठीक नहीं। 60 के करीब पंहुच रही सोनाबाई के हाथों में अब भी गजब की फूर्ति है और उनके हाथ अब भी उतनी ही तेजी से चलते हैं, जैसा अपना नया घर बनाते समय चलते थे।
रायपुर के बसंत जगार पर आने के लिए जब सोनाबाई के पास सूचना पंहुची तो समय बहुत कम था। सोनाबाई बताती हैं मैं तो आना ही नहीं चाहती थी, क्या करती आकर, मेरे पास यहां दिखाने के लिए मूर्तियां तैयार ही नहीं थी। मैंने तो पहले मना कर दिया पर साहब लोगों ने कहा कि जाना तो पड़ेगा ही, वहां तुम्हारी कला को नहीं तुम्हें देखेंगे। (यह सब बताते हुए सोनाबाई इस उम्र में भी शरमा जाती हैं) फिर क्या करती घर में जितनी कलाकृति थी सब उठाकर ले आई, कुछ तो दीवारों से उखाड़ कर लाईं हूं। इनमें रंग रोगन करने का समय भी नहीं मिला। मुझे तो इसे दिखाने में भी शर्म आती है। सोनाबाई की यह साफगोई सचमुच उसकी सादगी का प्रतीक है। बातचीत के दौरान सोनाबाई ने अपनी मीठी सरगुजिया बोली में मुझे आपने गांव आने का निमंंत्रण देते हुए कहा- कभू हमरो गांव कोती अइहौ न, हमला खुशी होइही।
सोनाबाई से जब मैंने कुछ प्रश्न पूछना शुरु किया तो वे बहुत ही नपे - तुले शब्दों में धीरे धीरे अपने मन की बात बताती चली गईं। उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश-
- कच्ची मिट्टी से तरह- तरह की मूर्तियां बनाना आपने कहां से सीखा?
00 कहीं से भी नहीं, बस कल्पना के आधार पर मैं यह सब बना लेती हूं।
- शुरुआत कहां से हुई ?
00 घर से ही। जब मैं बहुत छोटी थी तब हमारा घर बन रहा था, बस उसी समय घर बनाते- बनाते मन में कुछ विचार उपजा और दीवारों पर विभिन्न पशु- पक्षियों के आकार उकेरते चली गई। लोगों को यह पसंद आया तो मैंने इन सबसे अपने पूरे घर को सजा लिया। हर कमरे में कुछ न कुछ बना दिया। जानवर, पेड़ पौधे, पक्षी। जो मन करता बना लेती।
-मूर्तियां बनाने के लिए क्या कोई विशेष प्रकार की मिट्टी इस्तेमाल करती हैं?
00 हां काली और पीली ्मट्टी में धान का भूसा मिला कर मिट्टी सानना पड़ता है, इस मिश्रण को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखा जाता हैं फिर उसे अच्छी तरह कूटते हैं। ऐसा करने से मिट्टी की मूर्ति जब सूख जाती है तब भुरभुरी नहीं होती और जल्दी टूटती भी नहीं।
-आपने इनमें रंग भी लगाया है, रंग किस तरह का होता है?
00 मूर्ति तैयार होने के बाद सबसे पहले छुही( जिससे घरों में हम पुताई करते हैं) मिट्टी से रंगती हूं, फिर उस पर गेरू (पीली मिट्टी)और कभी- कभी नीला रंग भी लगाती हूं।
-यह जो तोता है उस पर तो आपने हरे रंग का प्रयोग किया है?
00 हां यह रंग सेम के पत्ते से बनाती हूं। आप शायद नहीं मानेंगी पर मैंने कभी बाजार से रंग नहीं खरीदा।
- फिर इतने प्रकार के रंग किससे बनाती है?
00 सब रंग बन जाते हैं। पत्तों से हरा रंग, नील से नीला, छुही से पीला, मटमैला और गेरू से गेरुआ, कोयले से काला, और क्या चाहिए इन्हें रंगने के लिए।
- हमें पता चला है कि आप अपनी कला की बिक्री नहीं करतीं?
00 हां आज तक अपनी कला को हमने नहीं बेचा हैऔर न ही बेचने का इरादा है। हम तो यह सब अपने घर को सजाने के लिए बनाते हैं।
-अब तो आपकी यह कला विदेशों तक पंहुच गई है दुनिया आपकी कला को सराह रही है, तो इसे व्यवसाय क्यों नहीं बना लेती?
00 हम कच्ची मिट्टी से मूर्तियां बनाते हैं, इससे यह कभी भी टूट सकती है। ऐसे में इनका क्या मोल करना। हम तो किसान हैं किसानी ही करेंगे और इसे कला के रूप में ही बनाते रहेंगे। मेरा बेटा भी इसी के पक्ष में है।
-इसे भट्टी में नहीं पका सकते क्या?
00 हमारा यह काम ही नहीं है। फिर इसमें भूसा होता है, पैरों में लकड़ी का उपयोग करते हैं , इसलिए इन्हें पकाया भी नहीं जा सकता।

-पर कला के कद्रदान तो इसे खरीद कर ले जाना चाहते हैं?
00 हां खरीदना तो सभी चाहते हैं पर हम सोचते हैं मान लो अभी पैसे में बेच दिए और वह घर ले जाते- जाते टूट गया तो ले जाने वाला क्या सोचेगा। यही सोचकर बेचना अच्छा नहीं लगता। कोई लेने की बहुत जिद ही करता है तो उसे ऐसे ही दे देते हैं। फिर वह जबरदस्ती कुछ पैसे पकड़ा भी जाता है, तब हम का करिबो।
-आप अपने घर में इस तरह की मूर्तियां और दीवरों पर जाली बनाती हैं, इसकी जानकारी भारत भवन को कैसे मिली?
00 एक दिन अचानक मेरे घर कुछ लोग आए, मुझसे बातचीत करने के बाद वे मेरी बनाई मूर्तियों को ले जाने की बात करने लगे। मैं एकदम रुंआसी सी हो गई, अपने हाथों से जन्में और बरसों से घर में पल रहे इन शिल्पों को अपने से कैसे अलग कर देती। उन लोगों ने मुझे काफी समझाया, कि वे इसे क्यों ले जा रहे हैं, तब कहीं मैं इन्हें देने को राजी हो पाई। फिर भी जब उन्होंने घर की दीवारों से मेरी बनाई चीजों को उखाड़ लिया तो घर बेजान सा उजड़ा- उजड़ा लगने लगा, घर की दीवारें किसी मां की उजड़ी गोद सी सूनी और उदास जान पड़ीं और इन सूनी दीवारों को देख मेरी आंखों में आंसू की धारा बह निकली, तब मेरे बेटे ने मुझे दिलासा दिया और मैंने भी सोचा कि इन दीवारों को अब फिर से नया बनाऊंगी।
मैंने नया बना भी लिया है। जब आप मेरे घर आएंगी तो मेरे घर की दीवारें सूनी नहीं दिखाई देंगी। लेकिन आज भी उस दिन की बात को याद करती हूं, तो सोचती हूं कि भले ही उस दिन मेरा मन बहुत रोया था पर यदि वे उस दिन नहीं आते तो मेरी कला तो अनजानी ही रह जाती, जिसे आज पूरी दुनिया देख और सराह रही है।
- राष्ट्रपति और तुलसी सम्मान पा कर कैसा अनुभव करती हैं?
00 अच्छा लगता है। नए नए लोगों से मिलना होता है लोग बहुत प्यार व सम्मान देते हैं।
- पुरस्कार में मिली राशि का क्या करेंगी?
00 अभी तो बैंक में जमा है। गांव में मकान बनाने की सोच रहे हैं। मकान बनाकर वहां कुछ अच्छी मूर्तियां बनाकर रखेंगे ताकि आने जाने वाले देखें।
- पर जिस प्रकार की मूर्तियां आप बनाती हैं वह तो मिट्टी के ही घर में बन सकती हैं तो क्या आप नया घर भी मिट्टी का ही बनाएंगी?
00 हां, मिट्टी का ही बनाएंगे। जीवन भर मिट्टी के घर में रहती आई हूं इसलिए नया घर भी मिट्टी का ही बनाऊंगी।
-क्या आप मू्र्तियां रोज बनाती हैं?
00 नहीं जब मन करता है तभी बनाती हूं।
- घर में और कोई है जो आपकी तरह मूर्तियां बनाता है। आप किसी और को अपना हूनर सीखा रहीं हैं?
00 मेरा एक बेटा है दरोगाराम, उसने तो मेरे साथ रहकर सब बनाना सीख लिया है, मेरी बहू भी बहुत अच्छी मूर्तियां बनाने लगी है, अब तो वे दोनों ही घर सजा लेते हैं।
- यदि कोई आपकी कला सीखना चाहे तो सिखाएंगी?
00 मैं तो तैयार हूं पर कोई सीखना चाहे तब न।
- आपकी इस कला को आने वाली पीढ़ी याद रखे यह तो चाहती ही होंगी?
00 बिल्कुल चाहती हूं मैं तो अपने बेटे से हमेशा यही कहती हूं खाओ पीओ मस्त रहो पर अपनी विद्या को मत छोड़ो, फिर कभी भी किसी चीज की कमी नहीं पड़ेगी।
-पिछले वर्ष आप अमेरिका गईं थी, कैसा लगा वहां, वहां के लोग वहां का रहन- सहन, खान- पान और वहां की जलवायु?
00 बहुत अच्छा लगा। वहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया, खूब घूमाया मुझे। वहां हमारे देश जैसी गंदगी नहीं है। बहुत साफ- सफाई है। एक लकड़ी का टुकड़ा तक फेंकते नहीं वहां, सब कचरे के डब्बे में डालते हैं। पर वहां की लड़कियों को शरम नहीं हैं खुले बदन घूमती हैं। मुझे भी सिर मत ढकों कहती थीं, पर मैं तो बिना सिर ढापे शरम के मर ही जाऊं। मेरी चूडिय़ों को देखकर वे आश्चर्य करती थीं, कहती थीं इसे हाथ में कैसे पहना? एक ने तो इन चूडिय़ों की कीमत 500 रूपए लगा दिया और उसे मांगने भी लगी, पर मैं कैसे दे देती, अपने सुहाग चिन्ह को, उन्हें समझाती भी कैसे।
- वहां आपने क्या क्या देखा?
00 वहां मैंने बड़ी बड़ी मछलियों देखी हाथी के जितनी बड़ी। जब वापस आ रही थी तो सबने बिदाई के समय कुछ न कुछ भेंट दिया कुछ तो रोने भी लगे थे, हमारे इधर पठौनी में जैसे रोते हैं उसी तरह। बहुत प्यार सम्मान मिला वहां मुझेे।
-वहां आप अपने साथ कौन कौन सी कलाकृतियों को ले गई थीं?
00 कुछ भी नहीं ले जा पाई थी सब वहीं जाकर बनाया था।
- तो क्या अपने साथ मिट्टी भी ले गईं थी?
00 नहीं मिट्टी भी नहीं ले जाने दिया गया था। बीमारी फैल जाएगी कहकर। एक बोरी भूसी जरूर ले गए थे जिसे वहीं की मिट्टी में मिला कर कुछ मूर्तियां बनाईं थी, लेकिन वे उतनी अच्छी नहीं बन पाईं थी जैसी हमारे यहां की मिट्टी से बनती हैं। वहां पर मूर्तियां सूखने के बाद तडक़ जाती थीं।
- वहां के खाने को लेकर परेशानी हुई होगी?
00 हम तो वहां का खाना खा ही नहीं सकते थे अपने हाथ से खाना बनाते थे। चावल दाल सब्जी। मैं होटल का खाना नहीं खा सकती इसलिए यहां रायपुर में भी सामान मंगवा कर आपने हाथ से बना कर खा रही हूं।
- भविष्य की कोई योजना कुछ विशेष करने के बारे में सोचा है आपने?
मेरी तो अब उम्र हो गई है मुझे क्या सोचना अब तो जो कुछ करेंगे बच्चे ही करेंगे सबका प्यार और सम्मान पाकर मैं तो बहुत खुश हूं।
00

...और उनके घर का वह चबूतरा सूना हो गया

...और उनके घर

का वह चबूतरा

 सूना हो गया

- शंपा शाह

बिरले ही सही, पर, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास बैठकर आपको लगता है कि पृथ्वी सदैव अपनी धुरी पर घूमती रह सकेगी, कि धूप में गरमाहट रहेगी, कि पृथ्वी के जंगल नष्ट नहीं किये जा सकेंगे या विनोद कुमार शुक्ल की कविता की पंक्ति को लें तो लगता है-सब कुछ होना बचा रहेगा।
पुहपुटरा, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ की सोनाबाई रजवार इन्हीं बिरले आत्मीय जनों में से एक थीं। सोनाबाई को उनके घर के आंगन में, उनकी अपनी ही सिरजी हुई दुनिया से घिरा बैठा देखना एक अनुभव था। वे एक साथ उसमें रमी हुई और उससे निरपेक्ष जान पड़ती थीं जैसे वे इस दुनिया में हों भी और नहीं भी। विलक्षण बात यह कि उनके चेहरे, उनके व्यक्तित्व का वह स्थितप्रज्ञ, अपने में डूबा हुआ-सा भाव उनके काम में भी उतनी ही शिद्दत के साथ प्रतिबिम्बित होता है।
उनके घर के बरामदे में बनी मिट्टी की जालियों की ओर इशारा करते हुए जब मैं बार-बार सोनाबाई से पूछती कि गोल-गोल आकारों से बनी उस जाली को क्या कहते हैं और उस ऊपर वाली जाली का नाम क्या है जिसमें चिडिय़ा बैठी है, तो वे कहतीं - च्नईं जानू मैं! जब ये झिझुंरी (जाली) बनाये रही तब क्या मालूम था कि कोई इसका नाम पूछेगा! तब तो जो मन में आता गया, बनाती गई. वैसे चाहो तो इसे चूड़ी झिंझुरी, और जिसमें चिडिय़ा बैठी है उसे पिंजरा झिंझुरी कह सकते हैं। ज्
नहीं, सोनाबाई ने अपने घर में ये सुन्दर जालियां, ये जानवर, पक्षी, मानव आकृतियां इसलिये नहीं बनाई थीं कि एक दिन लोग आकर उनसे इन सबके बारे में पूछें या इस सौन्दर्य की सृष्टि के लिये उन्हें धन-मान देकर सम्मानित करें। तब प्रश्न है कि सोनाबाई ने ऐसा अभूतपूर्व घर क्यों बनाया जिसके बारे में 1983 में जब पहले-पहल लोगों को पता चला तब से देश-विदेश के कला मर्मज्ञों के आने का सिलसिला आज भी जारी है?
सोनाबाई का सात शब्दों का सीधा-सा जवाब था- च्घर सुघड़ लगेगा ऐसा सोचकर सहज बनाया। ज् लेकिन सोनाबाई तथा उनके इकलौते बेटे दरोगाराम के साथ उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर हुई अंतरंग बातचीत के दौरान वे बातें सामने आईं, जो एक कलाकार के जन्म लेने, खिलने की पूरी प्रक्रिया को सामने लाती हैं। सात भाई-बहनों में से एक सोनाबाई का जन्म छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के केनरापारा गांव में कृषि प्रधान रजवार समुदाय के एक भरे-पूरे परिवार में 1930 के आसपास हुआ था।
चौदह बरस की उम्र में उनका ब्याह पास के गांव पुहपुटरा के रहने वाले होलीराम रजवार के साथ हुआ। सास पहले ही गुजऱ चुकी थीं और ससुर का भी जल्दी ही देहांत हो गया।
ज़मीन जायदाद का बंटवारा ऐसा हुआ कि होलीराम को बस्ती से दूर, खेतों के पास नया घर बनाना पड़ा। गृहस्थी को नये सिरे से जमाना था, लिहाज़ा होलीराम दिन भर खेत में लगे रहते।
छोटी-सी सोनाबाई दिन भर करे तो क्या करें? न आस पड़ौस, न घर में कोई बोलने वाला और फिर घर भी तो अभी अधूरा था। लिपाई-रंगाई अभी बाकी थी। सिर्फ दीवारों और छत से भला घर बनता है? कम से कम सोनाबाई का घर तो इतने से निश्चित ही नहीं बनता।
बचपन में सोनाबाई ने अपनी मां को रंगाई लिपाई करते देखा था। छेरता (मकर संक्रांति) के समय मां लिपाई करतीं, तो तरह-तरह के छोहा निकालती थीं। सरगुजा के इलाके में घर एक विशिष्ट तरीके से लीपे जाते हैं। गोबर-मिट्टी की दीवार पर स्त्रिया छुही यानी सफेद खडिय़ा मिट्टी के घोल में सूती कपड़े को भिगाकर उससे दीवार का एक टुकड़ा पोतती हैं और इसके पहले कि सतह सूखे, वे फुर्ती से उस पर उंगलियों से सीधी, आड़ी, तिरछी, लहरदार लकीरें उकेरती हैं। इस तरह छोटे-छोटे आयताकार खण्डों से मिलकर पूरे घर की लिपाई होती है जिसे छोहा लिपाई कहते हैं।
अपने सूने मकान और उसमें अपने अकेलेपन के इर्द-गिर्द सोनाबाई ने जीवन का ऐसा मेला रचा जिसमें तमाम ऋ तुएं, त्यौहार, जंगल, खेत-खलिहान लहलहा उठे। जब अपना घर बनाने के लिये सोनाबाई ने एक बार मिट्टी हाथ में ली तो फिर वह कभी छूटी ही नहीं। पता नहीं सोनाबाई ने मिट्टी को नहीं छोड़ा या कि मिट्टी ने सोनाबाई को नहीं छोड़ा।
बहरहाल सोनाबाई बताती हैं कि उनके पति खेत से लौटते तो उनके मिट्टी सने हाथ देखकर गुस्सा करते-
च्जब देखो तब हाथ में चिखला (मिट्टी) धरे रहती है। इससे पेट भरेगा क्या? ज्
पर इस गुस्से का सोनाबाई पर कोई असर नहीं हुआ। उनके घर से जाते ही सोनाबाई फिर से चिखला धर लेतीं और काम में जुट जातीं।
आंगन से कमरों को अलग करते हुए जो बरामदे थे वहां धीरे-धीरे एक अलग ही दुनिया आकार लेने लगी। बांस की छोटी-छोटी पतली खपच्चियों को मोडक़र, उसे सुतली से बाँधकर और उस पर फिर मिट्टी चढ़ाकर सोनाबाई ने नाना आकारों की झिंझुरी बनाई और तब उस पर कहीं ढोल बजाते आदमी, कहीं झांकता हुआ शरारती बच्चा, कहीं बिल्ली, शेर, गाय, चिडिय़ा, सांप सब एक-एक कर प्रकट होने लगे।
धीरे-धीरे बरामदे से लगी कमरे की बाहरी दीवारें भी विस्तृत लैण्डस्केप में बदल गईं जिस पर कहीं पीपल की फैली डालों पर उत्पात मचाते बंदर थे, तो कहीं सींग से सींग भिड़ाकर लड़ते बैल थे।
दूर क्षितिज पर एक दूल्हा अकेला ही घोड़े पर चढक़र जा रहा था और दीवार के दूसरे छोर पर लडक़े-लड़कियों का सैला नृत्य करता समूह गुजऱ रहा था। दीवार पर जगह-जगह घने देथा (आलों) में कहीं बकरी शेर के साथ बैठी थी तो कहीं बंसी बजाते हुए कृष्ण विराजमान थे।
सोनाबाई के हाथ जैसे रूकने का नाम ही नहीं लेते थे। यह सिलसिला कई वर्षों तक चला। घर का कोई कोना अब सूना न था, हर तरफ जीवन था।
दोंदकी- वह कोठी जिसमें अगले वर्ष के लिये बीज रखा जाता है, वह भी गाय-बैलों की आरामगाह बन गई थी। अपने सूने मकान और उसमें अपने अकेलेपन के इर्द-गिर्द सोनाबाई ने जीवन का ऐसा मेला रचा जिसमें तमाम ऋतुएँ, त्यौहार, जंगल, खेत-खलिहान लहलहा उठे। अपने अकेलेपन से ऐसा मौलिक प्रतिशोध?
एक क्षण के लिये भ्रम होता है कि बात पारंपरिक कलाकार की नहीं बल्कि किसी आधुनिक चेतना के कलाकार की हो रही है। लेकिन जो जीवित है उसी को तो परंपरा कहेंगे और वह जीवित तभी बच सकती है जब उसकी सिंचाई नित नये विचारों, रूपाकारों से हो।
सोनाबाई से मैंने यह प्रश्न दो साल पहले और पन्द्रह साल पहले भी पूछा था कि उन्होंने यह काम किससे सीखा? उनका जवाब यही था- च्मां से सीखाज् लेकिन इस संबंध में जो तथ्य सामने आये वो बेहद चौंकानेवाले हैं।
1983 में भारत भवन, भोपाल की आदिवासी तथा लोककला दीर्घा के लिये संकलन करने हेतु एक दल सरगुजा के गांवों में पहुंचा। वहां के लोग मुख्य रूप से मिट्टी की पकी हुई चीज़ें खोज रहे थे, तभी अम्बिकापुर गेस्ट हाउस के चौकीदार ने पुहपुअरा की सोनाबाई के घर का हवाला दिया। दल, जिसमें प्रसिद्ध चित्रकार, छायाकार ज्योति भट्ट भी थे, सोनाबाई के घर पहुंचा तो उनकी सिरजी दुनिया को देख दंग रह गया। चंूकि सोनाबाई ने तब भी उन्हें यही बताया था कि यह काम परंपरा से होता आया है और उन्होंने अपनी मां से सीखा था इसलिये दल के सदस्यों ने उस गांव और आस-पास के गांवों का हर घर छान डाला। पर वैसा काम पूरे इलाके में कहीं नहीं मिला। हां जिसे छोहा लिपाई कहते हैं, वह ज़रूर कई घरों में था।
ऐसे अनेक लोग जो यह मानते हैं कि परंपरा तो वह है जिसमें बदलाव नहीं है, जिसमें व्यक्तिगत हस्ताक्षर की जगह नहीं है, जो ज्यों की त्यों पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होती जाती है, उनके लिये यह उदाहरण विचलन पैदा करने वाला होना चाहिए। 1983 में सोनाबाई को दिल्ली में राष्ट्रपति सम्मान तथा 1986 में भारत भवन, भोपाल में तुलसी सम्मान मिला। देश-विदेश के लोगों का उनके घर ता3ता लग गया जो आज भी जारी है। कई विदेशी दौरे भी करने पड़े।
इस सब से इलाके में उनका मान-सम्मान बढ़ा और इलाके की बहुत- सी स्त्रियों ने अपने हाथ में चिखला धर अपने घरों को सजाना शुरू किया। आज इस इलाके की कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकार भी हैं। भारत भवन के लोग जब खासा दाम देकर सोनाबाई की बनाई कुछ चीज़ें ले गये तब सोनाबाई के पति होलीराम का चकित होना लाज़मी था। उन्होंने क्या सोचा था कि उसकी हर दम चिखला में हाथ साने रहने वाली पत्नी रजवार समाज और उसके घर के लिये इतना सम्मान लायेगी। लेकिन सोनाबाई को इन तमाम सम्मान से जैसे कोई लेना-देना ही नहीं था। वे कहती थीं च्घर के बाहर जैसे ही कोई गाड़ी आकर रूकती थी तो मैं छुप जाती थी, क्योंकि मुझे कहीं भी जाने से डर लगता था। ज्
सोनाबाई का पूरे इलाके में ऐसा ज़बरदस्त असर है कि किसी कला महाविद्यालय का भी क्या होता होगा। उनके अदृश्य विद्यालय से कितने ही स्नातक जिनके कारण दुनिया में 'रजवार पेन्टिंगÓ, 'रजवार क्ले रिलीफ  का आज नाम है किंतु जाहिर है सोनाबाई को इसका श्रेय लेने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
अभी चार-छ: माह हुए पता चला कि सोनाबाई नहीं रहीं। दो वर्ष पूर्व जब मैं सरगुजा, उनके घर गई थी तो वे मुझे अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी मिलीं थीं।
बरसात के दिन थे, घर के बेटे-बहू बल्कि आसपास के सारे स्त्री-पुरुष खेतों में रोपा लगाने गए हुए थे। सोनाबाई, सामने फैले खेतों के विस्तार को देखती हुई चबूतरे पर प्रकृतिस्थ बैठी थीं- वैसे ही जैसे खेतों के उस पार पिल्खा पहाड़ बैठा था। (रविवार.com से)
--------------
सोनाबाई को उनके घर के आंगन में, उनकी अपनी ही सिरजी हुई दुनिया से घिरा बैठा देखना एक अनुभव था। वे एक साथ उसमें रमी हुई और उससे निरपेक्ष जान पड़ती थीं जैसे वे इस दुनिया में हों भी और नहीं भी।
-------------
अपने सूने मकान और उसमें अपने अकेलेपन के इर्द-गिर्द सोनाबाई ने जीवन का ऐसा मेला रचा जिसमें तमाम ऋ तुएं, त्यौहार, जंगल, खेत-खलिहान लहलहा उठे। जब अपना घर बनाने के लिये सोनाबाई ने एक बार मिट्टी हाथ में ली तो फिर वह कभी छूटी ही नहीं। पता नहीं सोनाबाई ने मिट्टी को नहीं छोड़ा या कि मिट्टी ने सोनाबाई को नहीं छोड़ा।
---------------
बरसात के दिन थे, घर के बेटे-बहू बल्कि आसपास के सारे स्त्री-पुरुष खेतों में रोपा लगाने गए हुए थे। सोनाबाई, सामने फैले खेतों के विस्तार को देखती हुई चबूतरे पर प्रकृतिस्थ बैठी थीं- वैसे ही जैसे खेतों के उस पार पिल्खा पहाड़ बैठा था।
---------------

बढ़ती आबादी के खतरे

बढ़ती आबादी के खतरे
- डॉ. वाई. पी. गुप्ता

आज विकासमान विश्व की आधे से अधिक आबादी शहरों में रह रही है और स्वास्थ्य के लिए एक संकट बनती जा रही है।
भारत की आबादी जुलाई 2007 में 112.9 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यह पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए विपरीत स्थिति पैदा कर रही है। क्योंकि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं (जैसे प्रभावी मल-जल निकास व्यवस्था, पीने के साफ पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई की प्राथमिक व्यवस्था) आबादी के एक बड़े भाग को उपलब्ध नहीं है। बढ़ती आबादी,बढ़ता औद्योगिक कूड़ा, अनाधिकृत कॉलोनियों की बाढ़, जन सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, कूड़े के निपटान तथा वाहनों की बढ़ती संख्या ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। जीवित रहना भी एक गंभीर चुनौती बन गया है।
तेज़ी से हो रहा शहरीकरण भी स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा जोखिम बना हुआ है और कई बीमारियों का कारण है। अधिक भीड़-भाड़, कचरे के निपटान की अपर्याप्त व्यवस्था, जोखिम भरी कार्य परिस्थितियां, वायु और पानी प्रदूषण आदि ने शहरी जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। शहरीकरण के बढऩे से शहरी आबादी की ज़रूरतों के लिए उद्योग को बढ़ावा मिला जिससे काफी हानि हो रही है।
उद्योगों और विश्व के 63 करोड़ से अधिक वाहनों में पेट्रोलियम के उपयोग ने वातावरण को विषाक्त बना दिया है, जिससे फेफड़ों का कैंसर, दमा, श्वसन सम्बंधी बीमारियां हो रही हैं। दिल्ली की आबादी 1.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यहां वायु प्रदूषण विश्व के शहरों में चौथे स्थान पर है।
मुम्बई, कोलकता, कानपुर और अहमदाबाद भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। बढ़ते वाहन, ताप बिजली घर और औद्योगिक इकाइयां दिल्ली में मुख्य प्रदूषक हैं। यहां के 51 लाख से अधिक वाहन 65 प्रतिशत वायु प्रदूषण के लिए उत्तरदायी हैं।
दिल्ली की शहरी आबादी का दम घुट रहा है। यहां हवा में निलंबित कणदार पदार्थों की मात्रा बढक़र विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित सीमा 60 माइक्रोग्राम से सात गुना अधिक है। इसके कारण दिल्ली की 30 प्रतिशत आबादी सांस की बीमारियों से पीडि़त है। दमा की बीमारी एक मुख्य समस्या है। वायु प्रदूषण के कारण स्कूल जाने वाला प्रत्येक दसवां बच्चा दमा का शिकार है।
वायु प्रदूषण से दिल्ली में प्रति वर्ष 10,000 लोगों की मौत होती है। पानी प्रदूषण और मल-जल के निकास की समस्या ने देश के स्वास्थ्य को खराब कर रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 70 प्रतिशत पानी की सप्लाई मल-जल से दूषित है।
संयुक्त राष्ट्र ने रिपोर्ट किया है कि भारत के पानी की गुणवत्ता खराब है और नागरिकों को मिलने वाले पानी की गुणवत्ता के संदर्भ में इसका स्थान 122 राष्ट्रों में 120वां है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पानी की आपूर्ति विकासशील देशों के बड़े शहरों में सबसे खराब है। दिल्ली नगरवासियों के फोरम ने भी कहा है कि दिल्ली का पानी बहुत दूषित है।
प्लास्टिक और विषैला घरेलू मल- जल यमुना नदी को प्रदूषित कर रहे हैं। 1,800 करोड़ लीटर से ज़्यादा अनुपचारित घरेलू और औद्योगिक अवशिष्ट प्रतिदिन यमुना नदी में बहाया जाता है, जिससे पीने के पानी की आपूर्ति खराब हो रही है और उसमें बैक्टीरिया बड़ी मात्रा में पनप रहे हैं। बैक्टीरिया की मात्रा बढऩे से पानी से होने वाली बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं।
हरियाणा में औद्योगिक पदार्थों और महानगरों के अवशिष्ट ने पश्चिमी यमुना नहर के पानी को प्रदूषित करके पीने के पानी की आपूर्ति को तबाह कर दिया है। पानी प्रदूषण के कारण प्रति वर्ष देश के किसी न किसी भाग में कई बीमारियां भयानक रूप से फैलती रहती हैं। दिल्ली की आबादी का एक बड़ा भाग प्रति वर्ष पानीजन्य बीमारियों (हैज़ा, दस्त, गैस्ट्रोएंट्राइटिस) का शिकार होता है। गरीबों के बच्चे पानी से होने वाले संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं, क्योंकि वे कुपोषण के शिकार होते हैं और उनकी प्रतिरोध क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती है।
इस देश में प्रति वर्ष लगभग दस लाख बच्चे हैज़ा और आंत्र-शोथ से मरते हैं। इससे पता चलता है कि बढ़ती आबादी और शहरीकरण ने हमारे महानगरों के स्वास्थ्य परिदृश्य को कठिन बना दिया है। इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शहरों में स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शहरों के निर्माण की पहल की है। शहरी जीवन में सुधार के लिए शहरीकरण और आबादी की वृद्धि में कमी लाने के लिए योजना बनानी होगी।
यदि प्राथमिकता के आधार पर पानी की गुणवत्ता के सुधार हेतु कदम नहीं उठाए गए तो दिल्ली के नागरिक बदहाल जीवन जीने को अभिशप्त होंगे। (स्रोत )

-------------------
बढ़ते वाहन, ताप बिजली घर और औद्योगिक इकाइयां दिल्ली में मुख्य प्रदूषक हैं। यहां के 51 लाख से अधिक वाहन 65 प्रतिशत वायु प्रदूषण के लिए उत्तरदायी हैं।
--------------
भारत के पानी की गुणवत्ता खराब है और नागरिकों को मिलने वाले पानी की गुणवत्ता के संदर्भ में इसका स्थान 122 राष्ट्रों में 120वां है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पानी की आपूर्ति विकासशील देशों के बड़े शहरों में सबसे खराब है।
-------------

नए जमाने की दादी- नानी

नए जमाने की दादी- नानी
- सोमा मित्रा

68 वर्ष की अनीमा नाग नियमित रूप से स्विमिंग पर जाती हैं और बैडमिंटन खेती हैं। वे अपने कूल्हे भी डिस्को की ता के साथ मटका सकती हैं और कुछ गा-वा भी ेती हैं। प्राथमिक शाा की सेवानिवृत्त प्राचार्या, सुश्री अनीमा नाग अपने जीवन की सांझ में, अपने पोते-पोतियों के प्रति अपने प्रेम के चते पाठ्येतर गतिविधियों में रुचि ेने गी हैं।
च्युवावस्था के दिनों में इन सब चीजों में कभी कोई मेरी रुचि न रही। मेरा सारा समय या तो अध्ययन में या फिर काम में बीतता। ेकिन अब मैंने नृत्य, मेरे 3 पोते-पोतियों के साथ वक्त गुजारने जैसे नये कौश अर्जित किये हैं। नौकरीशुदा मां-बाप के चते, उनके एि मेरे पास आने के आवा कोई चारा भी नहीं।ज् कोकाता के बाघा जतीन इाके की रहने वाीं सुश्री नाग कहती हैं।
65 वर्षीय मुक्ति मित्रा भी पोते-पोतियों के हिसाब से अपनी जीवन-शैी में बदाव ाने की भरपूर कोशिश में गी हैं। वे भी मानती हैं कि च्दोहरी कमाई में जुटे मां-बाप के पास इतना समय नहीं है कि वे अपने बच्चों को उनकी संगीत कक्षा में, या उनके दोस्तों की जन्मदिन पार्टियों में या फिर तैराकी सिखाने के एि े जा सकें। और न ही बच्चों को इन सब चीजों के एि अकेे ही जाने दिया जा सकता है। ऐसे में दादा-दादी, नाना-नानी का सहारा ही यिा जा सकता है।ज्
उत्तर कोकाता की रहने वाी मुक्ति मित्रा ने अपनी पोती बृष्टि रक्षित की खातिर संगीत की स्वरििप सीखी।
च्मैं तो बेसुरी हूं, पर मेरी बृष्टि नैसर्गिक रूप से सांगीतिक प्रकृति की है। मैं उसके एि कम से कम स्वरििप तो सीख ही सकती थी। इसके आवा मैं नन्ही-सी बच्ची के साथ भी रह ेती हूं वर्ना उसे किसी आया के भरोसे छोडऩा पड़ता।ज् मुक्ति कहती हैं। ेकिन सिर्फ संगीत ही नहीं, जिम्नास्टिक और गातार बर्थ-डे पार्टियों में जाना भी उनकी रूटीन के कमों का एक हिस्सा बन गया है। अपनी ये दादी मां आगे कहती हैं, च्इन पार्टियों में आने वाी युवा माताएं अकसर अपने बच्चों के साथ नाचती-गाती हैं। और मैं भी उनमें शामि होने में झिझकती नहीं। मैं नहीं चाहती कि मेरी पोती अपनी उम्र के किसी भी पड़ाव पर मुझे ेकर शर्मिंदा हो।
पिछे तीन साों में अपनी मां में आये परिवर्तन को ेकर मुक्ति की पुत्री शम्पा रक्षित याद करते हुए कहती हैं, च् मेरी मां का परिवार बांगदेश से शरणार्थी के बतौर बंगा आया था। मुझे अच्छे-से याद है कि वे काफी सख्ती बरतती थीं और हमेशा बुरे दिनों के एि बचा के रखती थीं। उन्होंने कभी भी मेरी बहन या मेरे साथ जरूरत से ज्यादा ाड़ नहीं जताया। ेकिन मेरी बेटी के साथ उनका व्यवहार एकदम अग है। मेरे ख्या से वे जानती हैं कि मेरे पति के एि पैसा कोई चिंता का विषय नहीं है, और मैं भी बृष्टि की हर सनक, हर जिद्द को पूरा करने में जरा भी नहीं हिचकती।ज् आई.टी. विशेषज्ञ रक्षित मुस्कराते हुए कहती हैं, च्वैसे भी बृष्टि के एि एक आया है इसएि मेरी मां के एि यह सब कभी थकाने वाा नहीं होता।ज्
परिवार के युवा सदस्यों के साथ कदम-से-कदम मिाने के हिाज से आज की दादियां च्फैशनेबज् और च्सुंदरज् दिखने के तमाम तरीके अपनाती हैं। च्मेरी 15 वर्षीय पोती, ओइंड्रिा च्अच्छी दिखनेज् को ेकर काफी सजग रहती है। जब मैं उसके साथ उसके दोस्तों के पास जाती हूं तो उसका आग्रह रहता है कि मैं स्कर्ट और टॉप या फिर कोई पाश्चात्य कपड़े पहनूं। मैंने तो आजक के बच्चों की पसंद पिज्जा, बर्गर, कोल्ड डिं्रक्स और मॉकटे के प्रति अपना स्वाद विकसित कर यिा है।ज् नाग हंसकर कहती हैंं।बढ़ती हुई कमाई के चते आज की दादी मां भी इस नयी दुनिया में हौे-हौे आती ची गईं हैं। दक्षिण कोकाता की बंदना मुखर्जी ने जब अपनी ढाई वर्षीय पोती आर्शी के नाम की कुरियर-डाक प्राप्त की तो वे भौचक्क रह गईं क्योंकि उस डाक में आईं 16 पुस्तकों की कीमत कोई 25,000 रुपये थी। इतने पैसे में तो उनके दोनों बच्चों की पूरी शिक्षा सम्पन्न हो गई थी।
ेकिन शुरूआती अचम्भा ढ जाने के बाद बंदना ही अब इन पुस्तकों का इस्तेमा सबसे ज्यादा करती हैं। च्अपनी पोती के संग इन पुस्तकों के बीहड़ से गुजरने के साथ-साथ मैं अपने ज्ञान में भी वृद्घि करती हूं। मेरी शादी के वक्त मैं अपने स्कू का अंतिम वर्ष ही पूरा कर पाई थी।ज् वे खुासा करती हैं।
दिनों की पारम्परिक गृहस्थिन अब दुनिया भर को पूरे विश्वास के साथ ांघ आती है। पर उसके एि यह संक्रमण खूब चुनौतियों भरा रहा होगा, जबकि उसके बच्चों के एि यह सब एक साधारण सी बात है।
जीवन के आठवें दशक में च रहीं बनता साय इसकी गवाह हैं। आखिरकार 26 सा पहे उनकी बेटी के जुड़वां बच्चे होने पर वे प. बंगा के उत्तर 24 परगना जिे के बरकपुर से यूएसए के न्यू जर्सी चीं गईं थीं। पुरानी यादें ताजा करते हुए वे कहती हैं, च्मैं अंग्रेजी का एक शब्द भी नहीं बो सकती थी। यूएसए की तो छोड़ो, महानगरीय जीवन कैसा होता है, यह ज्ञान भी मुझे रत्ती भर न था। पर मैंने सब सीखा। मेरे पहे अनुभवों में से एक अनुभव, थोड़े दिनों के एि भारत वापस आते वक्त रास्ते में, सिंगापुर के एक होट के अपने कमरे में रूम सर्विस को ेकर था। तब से मैं ये सारी चीजें सीखती गयी हूं।
पोते-पोतियों की खातिर सादे बंगाी भोजन से ेकर कॉन्टिनेंट, चाइनीज और इटायिन खाना बनाना भी मैंने सीखा।ज् साय चहक कर कहती हैं, च्आज वे अपने-अपने जीवन में ठीक-ठाक मुकाम हासि कर चुके हैं, और मैं बन गयी हूं अंगे्रजी में गिट-पिट करने वाी, दुनिया-जहान घूमने वाी एक आधुनिक दादी। तो अपने नये नवेे जीवन में कौन-सी चीज उन्हें सबसे अधिक भाती है! उनका फटाफट उत्तर होता है - च्हार्वर्ड स्नातक अपनी पोतियों सोनाी और पियाी द्वारा दुनिया के सबसे उम्दा रेस्तरां में दी गयी दावत।ज्
73 वर्षीय माधवी पिल्ई भी अपने पुत्र के बच्चों के प्रति प्यार रखती हैं। सा में दो बार, जब उनका बेटा और उनकी बहू अपने काम से छुट्टी पर होते हैं तो वे अपने पोते-पोती के साथ रहने के एि कोकाता से यूके की यात्रा करती हैं।
रेवे की एक रिटायर्ड अधिकारी सुश्री पिल्ई जब भी विदेश जाती हैं, अपने साथ एक अदना-सा भारत जरूर े जाती हैं और वहां बच्चों को यहां के जीवन की झकी देती हैं - गाय को चारा वगैरह कैसे खिाते हैं, घाघरा-चोी कैसे पहनते हैं, यहां तक कि भरतनाट्यम कैसे करें, आदि-आदि। च्मैं अपने बेटे के परिवार के साथ स्कॉटैण्ड, मेशिया, श्रींका वगैरह गयी हूं और अपने पोते-पोतियों को घुमाने-शुमाने भी े गयी हूं, जबकि उनके मां-बाप अपने व्यावसायिक कामों में भिड़े होते हैं। बदे में, उन ोगों ने मुझे ब्रिटिश हजे में अंग्रेजी बोना सिखाया।ज् कहते हुए एक स्मित मुस्कान उनके चेहरे पर निखर आती है।
पर उनका ये समर्पण बगैर शर्त नहीं होता, ये आजक की दादी मां अपनी शर्तों पर ही ये सब करने को तैयार होती हैं। मुक्ति मित्रा को ही ीजिये, वे अकसर अस्वस्थ रहने वो पति के बिना यात्रा करना कम ही मंजूर करती हैं। जबकि एक रिटायर्ड प्राचार्या रहीं आईं अनीमा नाग अपने पोते-पोतियों को पढ़ाने के काम से साफ इनकार कर देती हैं। उनका कहना है, च्पढ़ाना मां-बाप की जिम्मेदारी है।ज् डाक विभाग सेे सेवानिवृत्त हो चुके उनके पति अपने बगीचे में ही मस्त बने रहते हैं।
एक नया आधुनिक पहनावा, नये-नये स्वाद, सफर के एि हर-हमेशा तैयार सूटकेस और दोस्तों का दिन-ब-दिन बढ़ता-फैता दायरा - नये युग की इन दादी-मांओं ने अपने जोश और अपने नन्हे-मुन्नों के एि अपने प्यार के बूते पीढ़ी-अंतरा को पाट-सा दिया है। (विमेन्स फीचर सर्विस)
-------
इन पार्टियों में आने वाी युवा माताएं अकसर अपने बच्चों के साथ नाचती-गाती हैं। और मैं भी उनमें शामि होने में झिझकती नहीं। मैं नहीं चाहती कि मेरी पोती अपनी उम्र के किसी भी पड़ाव पर मुझे ेकर शर्मिंदा हो।
---------
रेवे की एक रिटायर्ड अधिकारी सुश्री पिल्ई जब भी विदेश जाती हैं, अपने साथ एक अदना-सा भारत जरूर े जाती हैं और वहां बच्चों को यहां के जीवन की झकी देती है।
-------------------