उदंती.com को आपका सहयोग निरंतर मिल रहा है। कृपया उदंती की रचनाओँ पर अपनी टिप्पणी पोस्ट करके हमें प्रोत्साहित करें। आपकी मौलिक रचनाओं का स्वागत है। धन्यवाद।

Nov 6, 2023

पर्व- संस्कृतिः लक्ष्मी की सवारी

 धन, वैभव, सुख और शांति प्राप्त करने के लिए लोग माँ लक्ष्मी एवं गणेशजी की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है
कि जिस किसी व्यक्ति के ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है तो उसके जीवन में धन-समृद्धि संपदा और वैभव की कभी कमी नहीं होती। सनातन धर्म में जिस प्रकार सभी देवी-देवताओं का वाहन कोई न कोई पशु-पक्षी होता है। उसी प्रकार माँ लक्ष्मी ने अपने वाहन के रूप में उल्लू पक्षी को चुना। आइए जानते हैं माँ लक्ष्मी द्वारा अपना वाहन उल्लू को चुनने के पीछे की पौराणिक कथा।

कैसे उल्लू बना माँ लक्ष्मी की सवारी

उल्लू क्रियाशील प्रवृत्ति का पक्षी है। वह अपना पेट भरने के लिए भोजन की तलाश में निरंतर कार्य करता रहता है। इस कार्य को वह पूरी लगन के साथ करता है। लक्ष्मी के वाहन उल्लू से यही सीखने को मिलता है कि जो व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। माँ लक्ष्मी की सदैव उन पर कृपा होती है जो स्थाई रूप से मेहनती लोगों के घर में निवास करती हैं।

कथा के अनुसार प्रकृति और पशु-पक्षियों के निर्माण के बाद जब सभी देवी- देवता अपने वाहनों का चुनाव कर रहे थे, तब  माता लक्ष्मी भी अपना वाहन चुनने के लिए धरती पर आई। तभी सभी पशु पक्षियों ने माँ लक्ष्मी के सामने प्रस्तुत होकर खुद को अपना वाहन चुनने का आग्रह किया। तब लक्ष्मी जी ने सभी पशु पक्षियों से कहा कि मैं कार्तिक मास की अमावस्या को धरती पर विचरण करती हूं, उस समय जो भी पशु-पक्षी उन तक सबसे पहले पहुंचेगा, मैं उसे अपना वाहन बना लूंगी। अमावस्या की रात अत्यंत काली होती है इसलिए इस रात को सभी पशु पक्षियों को दिखाई कम का पड़ता है। कार्तिक मास के अमावस्या की रात को जब माँ लक्ष्मी धरती पर आई तब उल्लू ने सबसे पहले माँ लक्ष्मी को देख लिया और वह सभी पशु पक्षियों से पहले माता लक्ष्मी के पास पहुंच गया क्योंकि उल्लू को रात में भी दिखाई देता है। उल्लू के इन गुणों से प्रसन्न हो कर माता लक्ष्मी ने उसे अपनी सवारी के रूप में चुन लिया। तब से माता लक्ष्मी को उलूक वाहिनी भी कहा जाता है।

उल्लू का पौराणिक महत्त्व

माता लक्ष्मी की सवारी उल्लू को भारतीय संस्कृति में शुभता और धन सम्पत्ति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उल्लू सबसे बुद्धिमान निशाचारी प्राणी होता है। उल्लू को भूत और भविष्य का ज्ञान पहले से ही हो जाता है। दीपावली की रात में उल्लू को देखना लक्ष्मी के आगमन की सूचना माना जाता है।

No comments: