उदंती.com को आपका सहयोग निरंतर मिल रहा है। कृपया उदंती की रचनाओँ पर अपनी टिप्पणी पोस्ट करके हमें प्रोत्साहित करें। आपकी मौलिक रचनाओं का स्वागत है। धन्यवाद।

Sep 1, 2023

हिन्दी दिवसः हिन्दी से जुड़ी कुछ मुख्य बातें


 हिन्दी
फ़ारसी भाषा का शब्द है। हिन्दी शब्द की उत्पत्ति सिन्धु (सिन्ध) से हुई है क्योंकि ईरानी भाषा में 'स' को 'ह' बोला जाता है। हिन्दी शब्द सिन्धु शब्द का प्रतिरूप है। आज हम जिस भाषा को हिन्दी के रूप में जानते है, वह आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है। हिन्दी सबसे आसान भाषा में से एक है। जिसे एकदम वैसा ही पढ़ा जा सकता है जैसे वह लिखी गई है।

- देश की प्रथम 10 भाषाओं में हिन्दी बोलने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

- पिछले 4 दशक में हिन्दी बोलने वालों की संख्या में 19 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

- पिछले 10 सालों में प्रमुख 9 भाषाओं को बोलनेवालों की संख्या में गिरावट आई है जबकि हिन्दी बोलने वाले 10 करोड़ बढ़े हैं।

- मलयालम बोलने वालों की संख्या में 28 फीसदी गिरावट आई है।

- हिन्दी निदेशालय के सरकारी हिन्दी शब्दकोश में बीते 20 साल में शब्दों की संख्या में साढ़े सात गुना बढ़ोतरी हुई है।

- हिन्दी शब्दकोश में अब शब्दों की संख्या 20 हजार से बढ़कर 1.5 लाख हो गई है। 

- अंग्रेजी के ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में पिछले 30 सालों में केवल 9500 शब्द ही जुड़े हैं।

- बीते 5 साल में दक्षिण में हिन्दी सीखने वालों की संख्या में 22 फीसदी बढ़ोतरी हुई।

- हिन्दी 25 लाख लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाती है और इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा का दर्जा प्राप्त है।

- इसके अलावा हिन्दी भारत के करीब 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा है। करीब 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिन्दी का इस्तेमाल अपनी दूसरी भाषा के रूप में करते हैं।

- दुनिया में करीब 150 देश ऐसे हैं जहाँ हिन्दीभाषी लोग मौजूद हैं। 

हिन्दी की जड़ें लगभग 5,000 ईसा पूर्व से बोली जानी वाली संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी हुई हैं।

- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिन्दी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।

- एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय युवाओं के स्मार्टफोन में औसतन 32 एप में 8 से 9 हिन्दी के हैं। भारतीय युवा यू-ट्यूब पर 93 प्रतिशत हिन्दी वीडियो देखते हैं।

डिजिटल मीडिया में हिन्दी कंटेंट की मांग करीब 94 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। जबकि अंग्रेजी कंटेंट की मांग इससे काफी कम है।

राज्य स्तर की बात करें तो, हिन्दी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की आधिकारिक भाषा है।

वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हिन्दी को गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

1 comment:

शिवजी श्रीवास्तव said...

हिंदी के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण तथ्य।