उदंती.com को आपका सहयोग निरंतर मिल रहा है। कृपया उदंती की रचनाओँ पर अपनी टिप्पणी पोस्ट करके हमें प्रोत्साहित करें। आपकी मौलिक रचनाओं का स्वागत है। धन्यवाद।

Jan 31, 2012

रंग बिरंगी दुनिया

94 की उम्र में भी फुल टाइम जॉब
एडा होस्टलर ब्रिटेन की सबसे बुजुर्ग कामकाजी महिला हैं। वे आज भी 94 साल की उम्र में फुल टाइम काम कर रही हैं। परदादी बन चुकीं एडा की पिछले साल कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। फिर भी उन्होंने सप्ताह में 45 घंटे काम करना जारी रखा। उनके इस हौसले से सभी परिवार वाले और उनके दोस्त हैरान हैं।
एडा पोर्ट्समाउथ स्थित एक स्टोरीटाइम नर्सरी में एडमिनिस्ट्रेटर हैं। यह नर्सरी उनकी 63 वर्षीया बेटी जैनेट ने 19 साल पहले शुरू की थी। वे हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम छह बजे तक काम करती हैं और फिलहाल उनका रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है।
सप्ताहांत में होने वाली छुट्टियों से उन्हें झुंझलाहट होती है, क्योंकि उन्हें रोजाना काम की आदत पड़ चुकी है।
एडा ने कभी सोचा नहीं था कि वे इतनी उम्र तक काम कर सकेंगी। वे अपने दिमाग को सक्रिय और युवा महसूस करने के लिए सभी जतन करती हैं। फिर भी अपनी इस सफलता का श्रेय वे बच्चों को देती हैं। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार है और उनका साथ उन्हें अच्छा लगता है।
एडा का जन्म इटली के नेपल्स में हुआ था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनकी पीटर होस्टलर से मुलाकात हुई और 1945 में 26 वर्ष की उम्र में उन्होंने शादी की थी।


1 comment:

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

प्रेरक ... अद्भुत