Wednesday, December 28, 2011

सारंगी के 'उस्ताद' सुल्तान खान

पिया बसंती रे... काहे सताए आजा
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में उस्ताद के साथ काम कर चुके संगीतकार इस्माइल दरबार ने कहा, 'मेरा उनके साथ अलग तरह का तालमेल था। वह मेरे पिता के करीबी मित्र थे। मैं वह पहला व्यक्ति था जिसने उनसे फिल्म में गाना गाने को कहा। उन्होंने फिल्म के लिये 'अलबेला' अद्भुत तरीके से गाया।'
मीठे साजों में शुमार सारंगी के फनकार उस्ताद सुल्तान खान जिन्होंने 'पिया बसंती रे...' और 'अबेला सजन आयो रे...' जैसे मशहूर गीतों में भी अपनी आवाज दी थी का मुंबई में 27 नवंबर 2011 को निधन हो गया उस्ताद सुल्तान खान का जन्म वर्ष 1940 में राजस्थान के सीकर में हुआ था। वह 71 साल के थे।
खान राजस्थान के सारंगी वादकों के परिवार में जन्मे थे। आरंभ में उन्होंने अपने पिता उस्ताद गुलाम खान से तालीम ली। उसके बाद उन्होंने इंदौर घराने के शास्त्रीय गायक उस्ताद आमिर खान से संगीत की बारीकियां सीखी। उस्ताद सुल्तान खान ने 11 साल की उम्र से ही मंच पर गाना और सारंगी वादन शुरू कर दिया था। बाद में वे सितार सम्राट पंडित रवि शंकर को साथ जुड़े और विदेशों में कार्यक्रम किए। जाकिर हुसैन और अमरीकी संगीतकार बिल लास्वेल के साथ वे भारतीय फ्य़ुजन संगीत दल 'तबला बीट साइंस' में भी शामिल हुए। इसके साथ ही मशहूर बैंड द बीटल्स के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगीत कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पॉप क्वीन मैडोना के एलबम के लिए भी उन्होंने सारंगी बजाई।
सारंगी वादन के क्षेत्र में नयी जान फूंकने का श्रेय खान को ही जाता है। उनकी अपने सारंगी पर गजब की पकड़ थी और उनकी आवाज भी उतनी ही सुरीली थी। खुद को सारंगी वादक के तौर पर स्थापित करने के बाद उस्ताद सुल्तान खान ने लता मंगेशकर, खय्याम, संजय लीला भंसाली जैसी फिल्म जगत की हस्तियों और पश्चिमी देशों के संगीतकारों के साथ काम भी काम किया। रिचर्ड एटनबरो की ऑस्कर विजेता फिल्म गांधी में भी उस्ताद सुल्तान खान ने सारंगी की धुन दी। गायिका चित्रा के पिया बसंती एल्बम ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया। पिया बसंती एलबम को एमटीवी का इंटरनेशनल वीवर्स च्वाइस अवार्ड भी मिला था। उनके बेटे साबिर खान भी जाने-माने सारंगी वादक हैं।
उस्ताद सुल्तान खान को वर्ष 2010 में पद्मभूषण के साथ ही दो बार संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार और महाराष्ट्र के स्वर्ण पदक पुरस्कार से सम्मानित किए गए। 1998 में उन्हें अमेरिकन अकैडमी ऑफ आर्टिस्ट अवॉर्ड भी मिला। खान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन और अमेरिकी बेसिस्ट बिल लेसवेल के साथ इंडियन फ्यूजन ग्रुप 'तबला बीट साइंसÓ के भी सदस्य रहे। (उदंती फीचर्स)

0 Comments:

संपादकीय पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, रायपुर (छ. ग.) 492 004 , फोन नं. 0771- 4064230 , email : udanti.com@gmail.com. सदस्यता शुल्क- वार्षिक- 500 रुपए (डाक खर्च 60 रुपए) शुल्क चैक /ड्राफ्ट के माध्यम से उदंती (udanti) के नाम से भेजें। रायपुर से बाहर के चैक में 30 रुपए अतिरिक्त जोड़े। शुल्क भेजने का पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ. ग.) 492 004. सर्वाधिकार सुरक्षित- प्रकाशित सामग्री के उपयोग के लिए लेखक, प्रकाशक की अनुमति आवश्यक है। प्रकाशित रचनाओं के विचारों से उदंती का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उदंती से संबधित किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र रायपुर रहेगा। स्वामी/प्रकाशक/मुद्रक/संपादक डॉ. रत्ना वर्मा द्वारा, उदंती प्रकाशन, पंडरी, रायपुर छत्तीसगढ़ से मुद्रित एवं प्रकाशित। मूल्य: 50रूपए. व्यापारिक प्रतिनिधि- रश्मि वर्मा कार्यालय प्रतिनिधि- सुजाता साहा ******************************************************************************************* लेखकों से... मासिक पत्रिका 'उदंती' छत्तीसगढ़ से निकलने वाली एक बहुरंगी सामाजिक पत्रिका है। इस पत्रिका में सम- सामयिक मुद्दों के साथ पर्यावरण को बचाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जाता है। हमारा देश विविधताओं से भरा देश है जहां की कला और संस्कृति की दुनिया भर में अपनी एक खास पहचान है। पत्रिका में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े लेखों के अलावा देश- दुनिया की रोचक जानकारी प्रस्तुत करने के साथ- साथ साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे यात्रा, संस्मरण, कहानी, कविता, गीत, गजल, व्यंग्य, निबंध, लघुकथाएं आदि का भी समावेश किया गया है। साथ ही चित्रकला, शिल्पकला, मूर्तिकला तथा नृत्य, गीत, संगीत से जुड़े कलाकारों का परिचय के साथ उनकी कला के बारे में जानकारी प्रकाशित की जाती हैं। उपरोक्त सभी विषयों पर मौलिक, अप्रकाशित रचनाओं का स्वागत है। लेखकों से अनुरोध है कि वे रचना के साथ अपना संक्षिप्त परिचय फोटो, फोन नंबर, मोबाईल नंबर, ईमेल तथा डाक का पता भी अवश्य भेजें। पत्रिका www.udanti.com पर भी उपलब्ध है। आप अपनी रचनाएं Email- udanti.com@gmail.com अथवा संपादक , उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ.ग.) 492 004 के पते पर प्रेषित करें।

उदंती.com तकनीकि सहयोग - संजीव तिवारी

टैम्‍पलैट - आशीष