Wednesday, December 28, 2011

दुनिया के सात नए आश्चर्य!

दुनिया के इन सात नए आश्चर्यों को 2012 में औपचारिक तौर पर घोषित किया जाएगा
1 वियतनाम में हालोंग की खाड़ी
वियतनाम में हालोंग की खाड़ी में समंदर के बीच करीब 2000 चट्टानें सिर उठाए खड़ी हैं। यह खाड़ी 1994 से यूनेस्को की दुनिया के आश्चर्य की सूची में है। यूनेस्को न्यू सेवेन वंडर्स अभियान से खुद को अलग रखता है क्योंकि नए अभियान में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते हैं जिनके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है।
2 दक्षिण कोरिया का येयुदो
कोरिया के दक्षिणी हिस्से में उपोष्ण कटिबंधीय ज्वालामुखी द्वीप येयुदो है। कई साल से सुप्त पड़े इस ज्वालामुखी में एक झील बन गई है जो देश के राष्ट्रीय उद्यान का केंद्र है। हाल ही में इसे दुनिया के नए सात आश्चर्यों में रखा गया है। दुनिया के यह सात आश्चर्य खोजने का अभियान निजी संस्था न्यू सेवेन वंडर्स ने शुरू किया है।
3 दक्षिण अमेरिका में अमेजॉन
दक्षिण अमेरिका में दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में एक अमेजॉन है। इस नदी में इतना पानी है कि इससे छोटी सात नदियों का पानी इसमें समा जाए। इसे भी विश्व के सात नए आश्चर्यों में रखा गया है। नए सात आश्चर्य ढूंढने के लिए दुनिया भर से लाखों लोगों ने अपना मत दिया।
4 ब्राजील का इगुआजु
ब्राजील के पराना में तीन किलोमीटर की ऊंचाई से इगुआजु नदी से पानी नीचे गिरता है। इगुआजु वॉटर फॉल को दो राष्ट्रीय उद्यान अपने इलाके में शामिल करना चाहते हैं। न्यू सेवेन वंडर्स ने भी इसके संरक्षण को अपने काम में शामिल कर लिया।
5 इंडोनेशिया का कोमोदो द्वीप
इंडोनेशिया का कोमोदो द्वीप विशालकाय छिपकलियों के लिए जाना जाता है। यह सरिसृप तीन मीटर लंबा और 70 किलो का हो सकता है। यही नहीं कोमोदो द्वीप अपने खूबसूरत पेड़ पौधों के लिए भी बहुत मशहूर है।
6 पुएर्तो प्रिंसेसा में धरती के नीचे नदी
फिलीपीन्स में दुनिया की सबसे लंबी ऐसी नदी है जो धरती के नीचे बहती है। इसके ऊपर एक बड़ा सा पहाड़ है। धरती के नीचे की इस नदी में ऐसे ऐसे जीव हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते।
7 दक्षिण अफ्रीका का पठार
केप टाउन के ऊपर दुनिया का सबसे मशहूर पठार है जो कई
लोगों के लिए दक्षिण अफ्रीका का प्रतीक चिह् है।

0 Comments:

संपादकीय पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, रायपुर (छ. ग.) 492 004 , फोन नं. 0771- 4064230 , email : udanti.com@gmail.com. सदस्यता शुल्क- वार्षिक- 500 रुपए (डाक खर्च 60 रुपए) शुल्क चैक /ड्राफ्ट के माध्यम से उदंती (udanti) के नाम से भेजें। रायपुर से बाहर के चैक में 30 रुपए अतिरिक्त जोड़े। शुल्क भेजने का पता- उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ. ग.) 492 004. सर्वाधिकार सुरक्षित- प्रकाशित सामग्री के उपयोग के लिए लेखक, प्रकाशक की अनुमति आवश्यक है। प्रकाशित रचनाओं के विचारों से उदंती का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उदंती से संबधित किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र रायपुर रहेगा। स्वामी/प्रकाशक/मुद्रक/संपादक डॉ. रत्ना वर्मा द्वारा, उदंती प्रकाशन, पंडरी, रायपुर छत्तीसगढ़ से मुद्रित एवं प्रकाशित। मूल्य: 50रूपए. व्यापारिक प्रतिनिधि- रश्मि वर्मा कार्यालय प्रतिनिधि- सुजाता साहा ******************************************************************************************* लेखकों से... मासिक पत्रिका 'उदंती' छत्तीसगढ़ से निकलने वाली एक बहुरंगी सामाजिक पत्रिका है। इस पत्रिका में सम- सामयिक मुद्दों के साथ पर्यावरण को बचाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जाता है। हमारा देश विविधताओं से भरा देश है जहां की कला और संस्कृति की दुनिया भर में अपनी एक खास पहचान है। पत्रिका में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े लेखों के अलावा देश- दुनिया की रोचक जानकारी प्रस्तुत करने के साथ- साथ साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे यात्रा, संस्मरण, कहानी, कविता, गीत, गजल, व्यंग्य, निबंध, लघुकथाएं आदि का भी समावेश किया गया है। साथ ही चित्रकला, शिल्पकला, मूर्तिकला तथा नृत्य, गीत, संगीत से जुड़े कलाकारों का परिचय के साथ उनकी कला के बारे में जानकारी प्रकाशित की जाती हैं। उपरोक्त सभी विषयों पर मौलिक, अप्रकाशित रचनाओं का स्वागत है। लेखकों से अनुरोध है कि वे रचना के साथ अपना संक्षिप्त परिचय फोटो, फोन नंबर, मोबाईल नंबर, ईमेल तथा डाक का पता भी अवश्य भेजें। पत्रिका www.udanti.com पर भी उपलब्ध है। आप अपनी रचनाएं Email- udanti.com@gmail.com अथवा संपादक , उदंती, जीवन बीमा मार्ग, पंडरी रायपुर (छ.ग.) 492 004 के पते पर प्रेषित करें।

उदंती.com तकनीकि सहयोग - संजीव तिवारी

टैम्‍पलैट - आशीष