मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।
Showing posts with label नमिता राकेश. Show all posts
Showing posts with label नमिता राकेश. Show all posts

Aug 12, 2015

आज़ादी का गीत


इक दूजे से प्यार है हमको

- नमिता राकेश
 आज़ादी की धुन में हमने कितने साल गुज़ारे हैं
अंग्रेज़ों से टक्कर ली है हम हिम्मत कब हारे हैं
गोरों के उस राज में हमने ऐसे भी दिन काटे थे
गर कोई आहट कान में आती सोते से उठ जाते थे
दिल ही दिल में गीत हमेशा आज़ादी के गाते थे
और जऱा भी लब खोले तो हमको हंटर मारे हैं

हिन्दू मुस्लिम प्यार से रहते भारत के ऐवानो में
फर्क कोई महसूस न होता अपनों में  बेगानो में
फ़िक्र मुहब्बत का होता है ग़ज़लों में अफसानों में
दुश्मन के भी काम आते हैं ये किरदार हमारे हैं

वीर दिलावर इस भारत में साधू पीर पैगम्बर हैं
इसमें गंगा जमुना बहती झरने और समंदर हैं
नस्ल-ओ-रंग का फर्क नहीं सब इक मिट्टी के गागर हैं
इक दूजे से प्यार है हमको ये अंदाज़ हमारे हैं                                                 
 ई मेल- namita.rakesh@gmail.com