मासिक वेब पत्रिका उदंती.com में आप नियमित पढ़ते हैं - शिक्षा • समाज • कला- संस्कृति • पर्यावरण आदि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर आलेख, और साथ में अनकही • यात्रा वृतांत • संस्मरण • कहानी • कविता • व्यंग्य • लघुकथा • किताबें ... आपकी मौलिक रचनाओं का हमेशा स्वागत है।

Jul 12, 2011

रंग- बिरंगी दुनिया

यहां 20 लाख सालों से नहीं हुई है बारिश!
इतनी बर्फ के बावजूद अंटार्कटिका के वातावरण में नमी नहीं है। इसलिए यहां बारिश नहीं होती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां पिछले 20 लाख सालों से वर्षा नहीं हुई है। वैसे तो अंटार्कटिका इलाके में 1912 में इंसान के कदम पड़ गए थे लेकिन औपचारिक खोज और रिकॉर्ड दर्ज करने की शुरूआत 1950 के दशक से हुई। मीलों तक फैले बर्फ वाले इस इलाके में तापमान- 89 डिग्री तक गिर जाता है।
किसी रेगिस्तान की तरह यहां भी सैकड़ों मील में फैले समतल स्थान होते हैं। इसलिए यहां भी दूर की सतह करीब नजर आती है।
110 साल से जल रहा है यह बल्ब!
उत्तरी कैलिफोर्निया शहर में बिजली का एक बल्ब पिछले 110 वर्षों से लगातार जल रहा है। इसकी इसी खासियत की वजह से इसे सबसे पुराना जलता हुआ बल्ब होने का खिताब मिला है और गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है।
1901 से 60 वाट का यह बल्ब उत्तरी कैलिफोर्निया में लिवरमूरे के फायर स्टेशन पर लगा हुआ है। तब से लेकर यह लगातार जल रहा है, बीच-बीच में जरूर यह बंद रहा है। जैसे 1903 में कुछ समय के लिए, 1937 में एक हफ्ते के लिए और 1976 में भी यह कुछ दिनों नहीं जलाया जा सका था।
शहर की रोशनी की व्यवस्था करने वाली कमेटी के चेयरमैन लिन आवेन्स का कहना है कि वैज्ञानिक भी इसकी इतनी लंबी उम्र के बारे में कुछ जवाब देने की स्थिति में नहीं है। ऐसा संभव कैसे हो रहा है, यह सबके लिए आश्चर्य ही है।

No comments:

Post a Comment