उदंती.com

▼

Oct 1, 2026

लघुकथाः उम्मीद के पंख

- अनीता पंडा ‘अन्वी’ (यू एस)

रात में धमाका हुआ। बारूद की गंध बिना छत की पत्थर की दीवारों से अब भी आ रही थी। मेहर शेष बचे अपने लकड़ी के घर के पास खड़ी थी। पास ही रखा सिर्फ एक जूता भरे-पूरे परिवार कहानी बता रहा था। वह डरी नहीं पर आँखों से आँसू बह रहे थे। उसने अपनी दोनों बाँहें फैलाईं। उसने देखा कि उसकी परछाई पक्षी के समान दिखाई दे रही थी। उसने परछाई से पूछा, “क्या आसमान में बम का डिब्बा है?”

परछाई मौन रही पर रेस्क्यू टीम के एक सैनिक अंदर आया और  उसे देखकर कहा,”बेबी! तुम अकेली हो? सुरक्षित जगह पर जल्दी चलो।”

“अंकल! हम अपने घर कब लौटेंगे?”

“पता नहीं बेबी। आओ चले। वहाँ तुम्हारे जैसे कई बच्चे हैं। उनके साथ मिलकर तुम्हें अच्छा लगेगा,” रेस्क्यू टीम में एक वयोवृद्ध ने रोती हुई मेहर को चुप कराते हुए कहा। 

आँसू पोंछते हुए मेहर बोली, “अंकल! आसमान से  बोलो अगली बार बम नहीं खिलौने गिराना और ढेर सारे सफेद कबूतर भी।”

aneeta.panda@gmail.com

3 comments:

  1. यह लघुकथा युद्ध की विभीषिका और बालमन की निश्छलता का मार्मिक संगम है। धमाके बाद एक जूता, पक्षी-सी परछाई और "बम का डिब्बा" जैसे बिंब हृदय विदारक हैं। मेहर का अंतिम संवाद - "बम नहीं, खिलौने और सफेद कबूतर गिराना" - शांति की सबसे बड़ी अपील है। भाषा सरल, प्रभाव गहरा। डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली

    ReplyDelete
  2. मार्मिक लघुकथा-बधाई।

    ReplyDelete
  3. वैश्विक स्तर पर हिंसा और युद्ध की विभीषिका में झुलसती हुई मानवता को बचाने की एक बहुत ही मार्मिक और संवेदनशील अपील ।बालमन द्वारा एक संदेश कि संसार को आज सर्वाधिक आवश्यकता प्रेम की है। उत्कृष्ट लेखन के लिए अनीता जी को हार्दिक बधाई।
    डॉ अन्जुल चौहान

    ReplyDelete