उदंती जून 2021 के मुखपृष्ठ में प्रकाशित चित्र के साथ भीतर के विभिन्न पृष्ठों पर बिखरे अनेक खूबसूरत चित्र श्री संदीप राशिनकर द्वारा बनाए हुए हैं। 7 मई 1958 को इंदौर में जन्में और बी.ई.( सिविल )में शिक्षा प्राप्त राशिनकर जी देश के जाने माने चित्रकार, लेखक और समीक्षक हैं। विभिन्न अखिल भारतीय कला प्रदर्शनियों में उनके चित्रों का चयन और प्रदर्शन के साथ लंदन, मुंबई, गोवा, इंदौर तथा नीमच आदि शहरों में उनकी कई एकल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हो चुका है। अब तक उनके हजारों चित्र एवं रेखांकनों का प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में हो चुका हैं और यह प्रकाशन निरंतर जारी है। भारतीय ज्ञानपीठ सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकों के सैकड़ों आवरण पृष्ठों में राशिनकर जी के चित्रों ने स्थान पाया है।
उनका पता है- ११-बी ,
मेन रोड, राजेंद्रनगर, इंदौर
-452012 (म.प्र.), मो. 9425314422
8085359770, email :rashinkar_sandip@yahoo.com, web. http://www.sandiprashinkar.com
अपना ये संन्यास तो है!
अद्भुत सृजन क्षमता है सन्दीपजी आपकी। हार्दिक बधाई। हमारा घर अन्नपूर्णा मार्ग पर ही है। राजेन्द्र नगर में मेरे मित्र अरुण एवं प्रफुल्ल शर्मा निवास करते हैं।
ReplyDelete