उदंती.com

May 22, 2013

भोजन की रफ्तार और आपका वजन

भोजन की रफ्तार और आपका वजन
क्या आपने कभी अपने खाने की रफ्तार पर ध्यान दिया है? अगर नहीं तो सजग हो जाइए। एक अध्ययन की मानें तो महिलाओं का वजन इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस रफ्तार से भोजन करती हैं। ओटागो यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध के मुताबिक अधेड़ उम्र की वे महिलाएं जो धीरे-धीरे भोजन करती हैं उनके शरीर का वजन बढऩे की संभावना उन महिलाओं की अपेक्षा कम होती है जो तेज गति से भोजन करती हैं। यह शोध जर्नल ऑफ द अमेरिकन डाइटेटिक एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है। शोध के लिए न्यूजीलैंड की 40 से 50 वर्ष की 1,500 से ज्यादा महिलाओं के भोजन करने की गति और उनके बॉडी मॉस इंडेक्स (वजन और लंबाई के हिसाब से चर्बी को मापना) पर अध्ययन किया गया। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. कैरोलीन हॉरवैथ ने कहा कि उम्र, नस्ल, धूमपान, और रजोनिवृत्ति जैसी कई चीजों पर ध्यान देने के बाद पाया गया कि जो महिलाएँ तेजी से खाना खाती हैं उनका बीएमआई उतना ही ज्यादा होता है। अध्ययन में पाया गया कि तेजी से भोजन करने वाली महिलाओं का बीएमआई 2.8 प्रतिशत तक बढ़ गया, जो 1.95 किलोग्राम वजन के बराबर है।

No comments:

Post a Comment