“हर वक्त कोई खुश कैसे
रह सकता है?”
“किसने कहा तुम्हें खुश
होने को?”
“बहू ने!”
“इसलिए मिर्ची तेज़ लगी
क्या?”
“आपको भी यही सब कुछ
सूझता है क्या?”
“बात वो नही है, देख रहा हूँ जब से नौकरी खत्म हुई है, तनी -सी रहती हो हमेशा!”
“तो क्या हरदम खुशी के
गीत गाती रहूँ ?”
“गीत भले ही ना गाओ; लेकिन परेशानियों के तराने भी ना
सुनाओ। सभी के अपने अपने राग क्या कम बेसुरे हैं?”
गीताजी कुछ बोल न पाई।
बेसुरा सुनने की नौकरी करते- करते कब अन्दर के तार ढीले पड़ गए थे, पता ही न चला। पोता उनके हाथ की गुझिया के लिए झींक रहा था, कॉलोनी की महिलाएँ आते रविवार
उनकी भजन -संध्या रखना चाहती थी, गुड़िया को स्कूल में
पर्यावरण पर कविता सुनाने की तैयारी करनी थी।
“सुनिए, ज़रा खोया ले आइए बाज़ार से!”
“अचानक…”
“आपने ही खूँटियाँ कसी हैं और आप ही पूछते हैं कि सुरीला
क्यों गा रही हूँ ?”
एक समवेत हँसी गूँज उठी, जयजयवन्ती जैसी!

बहुत बढ़िया जिंदगी के बेसुरी ताल में से मधुर संगीत औरसुकून ढूंढना और जिंदगी को एक मधुर राग बनाना यही तो हम सबको सीखना है बहुत अच्छी सीख देती है कथा बधाई डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली
ReplyDelete