उदंती.com को आपका सहयोग निरंतर मिल रहा है। कृपया उदंती की रचनाओँ पर अपनी टिप्पणी पोस्ट करके हमें प्रोत्साहित करें। आपकी मौलिक रचनाओं का स्वागत है। धन्यवाद।

Dec 28, 2011

खेलों में उपयोगी हो सकता है लाल रंग


लाल रंग को अक्सर खतरे के प्रतीक के रूप में इंगित किया जाता है। परंतु हाल में किए एक एक अध्ययन के अनुसार लाल रंग क्षमता और गति का प्रतीक भी बन जाएगा। इमोशन जर्नल के अनुसार वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया कि इंसानों को जब लाल रंग दिखाया जाता है तो उनकी प्रतिक्रिया ज्यादा तेज और मजबूत हो जाती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज भारत्तोलन जैसे खेलों में उपयोगी साबित हो सकता है जिसमें शक्ति और तेजी की जरूरत पड़ती है। अध्ययन करने वाले दल के अगुवा और न्यूयॉर्क के रोचेस्टर विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक एंड्रयू इलियट के अनुसार लाल हमारी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को तेज करता है क्योंकि इसे खतरनाक रंग माना जाता है।
जबकि इससे पहले के अध्ययनों में कहा गया था कि लाल रंग हानिकारक होता है और लाल कमीज पहने विरोधियों से एथलीट के हारने की आशंका ज्यादा होती है। यहां तक कहा जाता था कि परीक्षा के पहले लाल रंग दिखाने से छात्रों का प्रदर्शन फीका पड़ जाता है। लेकिन अब मामला उलट भी हो सकता है। देखना यह होगा कि लाल रंग देखने के बाद खिलाड़ी या परीक्षार्थी अपना प्रदर्शन कितना बढिय़ा कर पाते हैं।

No comments: