पत्रिकाएं नियमित अंतराल के साथ हर बार एक नया अंक प्रस्तुत करती हुई प्रवाहमान रहती हैं अत: पत्रिकाओं को रचनात्मक विचारों की नदी कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
उदंती.com का पहला अंक आपके हाथ में है। इसे देखते ही पत्र पत्रिकाओं से सरोकार रखने वाले बहुतों के मन में यह सवाल जरूर उभरेगा कि लो एक और पत्रिका आ गई? और यह भी, कि पता नहीं इसमें ऐसा क्या नया या अलग होगा जो विशेष या पठनीय होगा? आपका सवाल उठाना वाजिब है, क्योंकि पिछले कुछ समय से राष्टï्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पत्र- पत्रिकाओं की बाढ़ सी आ गई है। इनमें से अधिकांश पत्रिकाएं या तो बीच में ही दम तोड़ देती हैं या फिर अनियमित हो जाती हैं। जो एकाध बच रह जाती हैं उन्हें भी जिंदा रहने के लिए बहुतेरे पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऐसी उफनती बाढ़ में उदंती. com ले कर उतरना बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी नाव को बिना पतवार के नदी में उतार देना और कहना कि आगे बढ़ो।
दरअसल पत्रकारिता की दुनिया में 25 वर्ष से अधिक समय गुजार लेने के बाद मेरे सामने भी एक सवाल उठा कि जिंदगी के इस मोड़ पर आ कर ऐसा क्या रचनात्मक किया जाय जो जिंदा रहने के लिए आवश्यक तो हो ही, साथ ही कुछ मन माफिक काम भी हो जाए। कई वर्षों से एक सपना मन के किसी कोने में दफन था, उसे पूरा करने की हिम्मत अब जाकर आ पाई है। यह हिम्मत दी है मेरे उन शुभचिंतकों ने जो मेरे इस सपने में भागीदार रहे हैं और यह कहते हुए बढ़ावा देते रहे हैं कि दृढ़ निश्चय और सच्ची लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
इन सबके बावजूद जैसे ही पत्रिका के प्रकाशित होने की खबर लोगों तक पंहुची एक प्रश्नवाचक चिन्ह चेहरों पर उभरता नजर आया। कुछ ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आसान नहीं है पत्रिका का प्रकाशन और उसे जिंदा रख पाना, तो किसी ने कहा आपकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, तो कुछ ने यह कहते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की कि ऐसे समय में जबकि रचनात्मकता के लिए स्पेस खत्म हो रहा है आप नया क्या करेंगी? और यह भी कि , यह है तो जोखिम भरा काम लेकिन इमानदार प्रयास सभी काम सफल करता है, आदि आदि... थोड़ी सी निराशा और बहुत सारी आशाओं ने मेरे मन के उस सपनीले कोने में चुपके से आकर कहा कि सुनो सबकी पर करो अपने मन की। सो मैंने मन की सुनी और इस समर में बिना पतवार की नाव लेकर कूद पड़ी, इस विश्वास के साथ कि व्यवसायिकता के इस दौर में अब भी कुछ ऐसे सच्चे, शुभचिंतक हैं, जिनकी बदौलत दुनिया में अच्छाई जीवित है, अत: इस नैया को आगे बढ़ाने के लिए, पतवार थामे कई हाथ अवश्य आगे आएंगे।
पत्रिका के शीर्षक को लेकर भी कई सवाल दागे गए, कि क्या यह वेब पत्रिका होगी या कि सामाजिक सांस्कृतिक, पर्यटन, पर्यावरण अथवा किसी विशेष मुद्दे पर केन्द्रित होगी? कम शब्दों में कहूं तो यह पत्रिका मानव और समाज को समझने की एक सीधी सच्ची कोशिश होगी, जो आप सब की सहभागिता के बगैर संभव नहीं है।
रही बात नाम की, तो उदंती नाम में उदय होने का संदेश तो नीहित है ही, साथ ही उदंती एक नदी है जो उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को स्पर्श करती हुई बहती है, इसी नदी के किनारे स्थित है छत्तीसगढ़ का उदंती अभयारण्य, जो लुप्त होते जंगली भैसों की शरणस्थली भी है। मानव सभ्यता एवं संस्कृति का उद्गम और विकास नदियों के तट पर ही हुआ है साथ ही नदी सदैव प्रवाहमान एवं गतिमय रहती है। पत्र- पत्रिकाएं भी नियमित अंतराल के साथ हर बार एक नया अंक प्रस्तुत करती हुई प्रवाहमान रहती हंै अत: पत्रिकाओं को रचनात्मक विचारों की नदी कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इन्हीं जीवनदायिनी नदियों से प्रेरणा लेकर हम भी अपनी सांस्कृतिक- सामाजिक परंपराओं को बचाने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।
इसी प्रवाह के साथ इंटरनेट ने भी हमारे जीवन में गहरे तक प्रवेश कर लिया है, उसने पूरी दुनिया को एक छत के नीचे ला खड़ा किया है, और हम एक ग्लोबल परिवार बन गए हंै। अब तो इंटरनेट में हिन्दी व अन्य भाषाओं में काम करना आसान होते जा रहा है। पढऩे- लिखने वालों के लिए उसने अनेक नए रास्ते खोल दिए हैं। इसलिए पत्र- पत्रिकाएं प्रकाशित होने के साथ- साथ इंटरनेट पर भी तुरंत ही आ जाती हैं और उसका दायरा प्रदेश, देश से निकल कर पूरी दुनिया तक हो जाता है। निश्चित ही यह पत्रिका इंटरनेट पर भी उपलब्ध रहेगी।
कुल जमा यह कि जीवन को समग्र रूप से समृद्ध बनाने में सहायक, समाज के विभिन्न आयामों से जुड़े रचनात्मक विचारों पर आधारित सुरूचिपूर्ण और पठनीय पत्रिका पाठकों तक पंहुचे, ऐसा ही एक छोटा सा प्रयास है उदंती.com। इस प्रयास के प्रारंभ में ही छत्तीसगढ़ और देश भर से रचनाकारों ने सहयोग दे कर मेरा उत्साहवर्धन किया है, यह मेरे लिए अनमोल है, मैं सबकी सदा आभारी रहूंगी।
यह प्रथम अंक इस विश्वास के साथ आप सबको समर्पित है कि आपका सहयोग सदैव मिलता रहेगा। आप सबकी प्रतिक्रिया एवं सुझाव का हमेशा स्वागत है।
रत्ना वर्मा
Friday, August 29, 2008
अनकही
प्रस्तुतकर्ता www.udanti.com पर 4:08 PM
लेबल: सम्पादक की कलम से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
संपादकीय पता- उदंती.com, माटीज गैलरी, जीवन बीमा मार्ग, रायपुर (छ. ग.) 492 004 , फोन नं. 0771- 4064230 , email : udanti.com@gmail.com.
सदस्यता शुल्क- वार्षिक- 500 रुपए (डाक खर्च 60 रुपए) शुल्क चैक /ड्राफ्ट के माध्यम से उदंती.com के नाम से भेजें। रायपुर से बाहर के चैक में 30 रुपए अतिरिक्त जोड़े।
शुल्क भेजने का पता- उदंती.com, माटीज गैलरी, जीवन बीमा मार्ग, रायपुर (छ. ग.) 492 004.
सर्वाधिकार सुरक्षित- प्रकाशित सामग्री के उपयोग के लिए लेखक, प्रकाशक की अनुमति आवश्यक है। प्रकाशित रचनाओं के विचारों से उदंती.com का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उदंती.com से संबधित किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र रायपुर रहेगा। स्वामी/प्रकाशक/मुद्रक/संपादक डॉ. रत्ना वर्मा द्वारा, उदंती प्रकाशन, पंडरी, रायपुर छत्तीसगढ़ से मुद्रित एवं प्रकाशित। मूल्य: 50रूपए.
व्यापारिक प्रतिनिधि- रश्मि वर्मा
कार्यालय प्रतिनिधि- सुजाता साहा
**************************************************************************
इनके जीवन को भी रोशन करें
माटी समाज सेवी संस्था पिछले आठ वर्षों से समाज के विभिन्न जागरुकता अभियान के क्षेत्र में काम कर रही है। पिछले दिनों संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रदूषण आदि क्षेत्रों में काम करते हुए जागरुकता लाने का कार्य कर रही है।
पिछले दो वर्ष से संस्था ने बस्तर के जरुरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए धन एकत्रित करने का अभिनव प्रयास आरंभ किया है।
बस्तर कोंडागांव में साथी समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित स्कूल साथी राऊंड टेबल गुरुकुल में ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जाती है जिनके माता- पिता उन्हें पढ़ाने में असमर्थ होते हैं। इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ- साथ परंपरागत कारीगरी की नि:शुल्क शिक्षा भी दी जाती है, जिसमें बच्चो के यूनिफार्म के साथ कॉपी, किताबें भी शामिल हंै।
माटी समाज सेवी संस्था ने इस स्कूल के 10 बच्चों को गोद लेकर पिछले दो वर्ष से उनकी शिक्षा हेतु धन एकत्रित करने का जिम्मा उठाया है। प्रति वर्ष एक बच्चे की शिक्षा में लगभग तीन हजार रुपए खर्च होते हैं। शिक्षा के प्रति चिंतित जागरुक नागरिकों ने गत वर्ष से माटी समाज सेवी संस्था के माध्यम से किसी ने एक बच्चे को गोद लिया है तो किसी ने दो बच्चो की शिक्षा का जिम्मा उठाया है। इसी महती कार्य में सहयोग देने वालों में- श्रीमती निरेन्द्री वर्मा, पलारी रायपुर, सुमन शिवकुमार परगनिहा- रायपुर, अरुणा नरेन्द्र तिवारी- रायपुर, प्रियंका गगन सयाल- लंदन, डॉ. प्रतिमा अशोक चंद्राकर-रायपुर, कुमुदिनी तरुण खिचरिया- दुर्ग, तथा प्रताप सिंह राठौर-अहमदाबाद शामिल हैं।
इस अभिनव प्रयास में यदि आप भी शामिल होना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आपके सहयोग से एक बच्चा जिसके लिए शिक्षा कोसो दूर है, शिक्षित होकर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल तो होगा ही साथ ही देश के विकास में भागीदार बनेगा। तो क्यों न इनके जीवन में भी रोशनी फैलाने, सब मिलकर दीप से दीप जलाएं।
संपर्क के लिए पता-
माटी समाज सेवी संस्था
पंडरी, रायपुर (छ. ग.) 492 004,
फोन नं. 0771- 2428172
Email- drvermar@gmail.com

6 Comments:
शुभकामनाएं
कहा जाता है दो पैरो से चलना आसान होता है पर दो हाथो से लिखना कठिन । मानव मन को समझने के इस प्रयास का हृदय से स्वागत है ॥
ratna ji,
udanti.com achchhi lagi, badhai aur shubhkamnaye.
udanti shabd ka arth mere lie pahle udaan se tha, arth ka sahi mtlab batane ke lie thanks.shubhkamna yahi hai ki aapki ye koshish unchi udaan bhare.
पत्रिकाओं की बाढ के बीच भी अच्छी पत्रिकाओं की आवश्यकता बराबर बनी हुई है, आशा है उदंती इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेगी, प्रारूप देखकर उम्मीद जगती है, आपने विभिन्न शीर्षकों के अंतर्गत विषय संयोजन बेहद उपयोगी ढंग से किया है, पत्रिका के प्रथम सार्थक अंक के लिए बधाई, और भाविष्य के लिए शुभकामनाएं
congratulations.
jameel Rizwi
Post a Comment